Last Updated:
PM Modi Work From Home Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और आर्थिक चुनौतियों के बीच देशवासियों से 24 घंटे भीतर दूसरी बार ईंधन बचाने की अपील की है. उन्होंने इसके लिए वर्क फ्रॉम होम, ऑनल…और पढ़ें

पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार वर्क फ्रॉम होम की अपील की है.
PM Modi Work From Home Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच देश में ईंधन की खपत कम करने की लगातार अपील कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से वर्क फ्रोम होम करने, ऑनलाइन स्कूल क्लास, सोने की खरीद कम करने, विदेश यात्रा से बचने जैसे तमाम कदम उठाने की अपील की है. सोमवार को गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों से फिर ये अपील की. उनकी अपील के बाद ऐसी संभावना बन रही है कि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम की घोषणा कर सकती हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह ऑनलाइन शिक्षा और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था अपनाई गई थी उसी तरह अब भी तकनीक का उपयोग कर ईंधन की बचत की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मैं कुछ स्कूलों से आग्रह करूंगा कि वे ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था पर काम करें.

