Last Updated:
PM Modi US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मीटिंग हो गई. अब पीएम मोदी भारत आ रहे. इस बीच अमेरिका और भारत ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया. इसमें पाकिस्तान का जिक्र है. दोनों देशों ने …और पढ़ें
PM Modi US Visit: पीएम मोदी और ट्रंप ने अमेरिका से दिया ऐसा संदेश, पाकिस्तान में मची खलबली
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी और ट्रंप ने आतंकवाद पर पाक की आलोचना की.
- संयुक्त बयान में 26/11 और पठानकोट हमलों का जिक्र.
- भारत-अमेरिका की दोस्ती से पाकिस्तान में खलबली.
PM Modi US Visit: ट्रंप राज 1.0 में अमेरिका-भारत की दोस्ती से दुनिया वाकिफ है. अमेरिका की गद्दी पर फिर डोनाल्ड ट्रंप बैठ चुके हैं. ऐसे में मोदी-ट्रंप की जोड़ी से फिर दुश्मनों में खलबली मचनी तय है. इसका आगाज हो भी चुका है. पीएम मोदी ने अमेरिका की धरती से अपनी चाल चल दी है. भारत की चाल को अब अमेरिका का भी साथ मिल गया है. इससे पाकिस्तान में हाहाकार मच जाएगा. अभी जो अमेरिका में मोदी-ट्रंप ने जो किया है, उससे शहबाज शरीफ तो हाय-तौबा करने लगेंगे. जी हां, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका और भारत ने हाथ मिला लिया है.
दरअसल, पीएम मोदी 12 फरवरी को अमेरिका पहुंचे. अपनी दो दिवसीय यात्रा पर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के बीच 4 घंटे तक बातचीत हुई. आज यानी शुक्रवार तड़के पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने साझा बयान दिया. जब साझा बयान की डिटेल सामने आई तो पाकिस्तान के लिए बुरी खबर थी. उस साझा बयान में पाकिस्तान का जिक्र था. वह भी आतंकवाद के मसले पर. भारत और अमेरिका ने अपने संयुक्त बयान में पाकिस्तान का जिक्र किया. लगे हाथ आतंकवाद की भर्त्सना भी कर दी.
आतंकवाद पर पाक की क्लास
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के बाद अमेरिका और भारत ने एक संयुक्त बयान जारी किया. दोनों देशों ने पाकिस्तान से 26/11 के मुंबई और पठानकोट हमलों के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उसके क्षेत्र का इस्तेमाल सीमा पार से आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए न हो.
संयुक्त बयान में क्या है
बयान के अनुसार, ‘दोनों नेताओं ने कन्फर्म किया कि आतंकवाद के वैश्विक संकट से लड़ा जाना चाहिए. दुनिया के हर कोने से आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म किया जाना चाहिए. उन्होंने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में एबे गेट बम विस्फोट और 26/11 को मुंबई में हुए हमलों जैसे जघन्य कृत्यों को रोकने के लिए अल-कायदा, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा सहित समूहों से आतंकवादी खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई.’
अब पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची
इस संयुक्त बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लगनी तय है. शहबाज शरीफ अब समझ गए होंगे कि अमेरिका में भारत की ही बात चलेगी. अब पाकिस्तान के ऊपर आतंकियों पर एक्शन लेने का वैश्विक दबाव भी बढ़ेगा. दरअसल, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप करीब चार साल बाद व्हाइट हाउस में दोबारा मिले. यह पीएम मोदी की डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद यह पीएम मोदी की पहली मुलाकात थी. जब दोनों मिले तो वही पुरानी केमिस्ट्री देखने को मिली. ऐसा लगा जैसे उन्होंने अपनी दोस्ती का आगाज वहीं से किया, जहां अंजाम हुआ था.
Delhi,Delhi,Delhi
February 14, 2025, 10:39 IST

