India
-Ankur Sharma
PM Modi Rajya Sabha Speech: गुरुवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं, जरा मुझे बताया जाए कि ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है, क्या ये संविधान का अपमान नहीं है।’

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं बताता हूं कि ये लोग मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं।’ इसके बाद इन्होंने एक-एक करके 10 कारण गिनाए और सदन के जरिए देशवासियों को बताने की कोशिश की आखिर मोहब्बत की दुकान वाले लगा रहे मोदी की कब्र खोदने के नारे क्यों लगा रहे हैं?
- हमने 370 की दीवार गिरा दी इसलिए ये लोग मेरी की कब्र खोदना चाहते हैं-पीएम मोदी
- हमने नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई इसलिए खुद रही है पीएम मोदी की कब्र।
- पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं इसलिए मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं।
- .माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं इसलिए खोदी जा रही है मेरी कब्र।
- पीएम नेहरू ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया इसलिए ये लोग मेरी कब्र खोदने में लग गए।
- कांग्रेस की असम के प्रति नफरत जाहिर, हमने वहां शांति का माहौल पैदा किया इसलिए कब्र खुद रही है मेरी।
- देश विकास पथ पर चल रहा है, गरीब किसानों की बातें कोई नहीं करता था, हमने की तो इन्हें बुरा लग गया इसलिए खोदने लगे मेरी कब्र।
- गांव की नारी सशक्त हो रही है, आत्मनिर्भर बन रही है, ये भी इन्हें पसंद नहीं आ रहा है इसलिए मेरी कब्र खोदने के नारे लगाने लगे।
- कांग्रेस की सरकार ने जेब भरने का काम किया, सत्तालोभी को रास नहीं आ रहा कि जनता को लोभी पार्टियों को बाहर कर दिया।
- दुनिया में हमारे युवा टैलेंट की मांग बढ़ी, ये गांधी परिवार को पच नहीं रहा है इसलिए पीएम मोदी को खोद रहे हैं कब्र।

‘मेरा ये लोग कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे’ (PM Modi Speech Rajya Sabha)
इसके बाद पीएम मोदी में कहा कि ‘लेकिन मैं ये स्पष्ट कर दूं मेरा ये लोग कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, मेरे पास माताएं-बहनों का आशीर्वाद है। आपको बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन विपक्षी नेताओं के नारेबाजी के साथ शुरू हुआ।’
‘वे अपनी उम्र का ख्याल रखते हुए बैठकर नारे लगाएं’ (PM Modi Speech Hindi)
अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वे अपनी उम्र का ख्याल रखते हुए बैठकर नारे लगाएं। इसके तुरंत बाद, विपक्षी सांसद सदन से बाहर चले गए, जिस पर प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, ‘थक गए, चले गए’।
‘कोई भी देश व्यापार समझौता क्यों नहीं करना चाहता था’
उन्होंने यह भी सवाल किया कि पिछली सरकारों के दौरान भारत के साथ कोई भी देश व्यापार समझौता क्यों नहीं करना चाहता था लेकिन अब स्थिति उलट हो गई है।’
-

Anurag Thakur Belt Video: संसद में ₹82,000 की बेल्ट क्यों छुपाते दिखे अनुराग ठाकुर? वायरल हुआ वीडियो
-

‘विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, मंशा हमला करने की थी’, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
-

‘PM संग अप्रत्याशित घटना हो सकती थी’, स्पीकर OM बिरला का खुलासा, PM की कुर्सी घेरने वालीं 6 महिला MP कौन हैं?
-

संसद के गेट पर दुश्मनी में बदली दोस्ती! राहुल गांधी ने सरेआम कहा ‘गद्दार यार’, तो रवनीत बिट्टू ने की बोलती बंद
-

India-US ट्रेड डील की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस का घातक वार, क्या ट्रंप के आगे झुक गई सरकार! और किसने क्या कहा?
-

‘कांग्रेस के युवराज ने सिखों का अपमान किया’, गद्दार मुद्दे पर PM Modi बोले- नफरत उगलते हैं गांधी परिवार के लोग
-

Union Budget 2026 Session LIVE: लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन
-

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के आसार, जानिए संसद में आज क्या-क्या होगा?
-

Parliament Budget Session Day 6 Highlights: हंगामे की भेंट चढ़ा एक और दिन, नहीं हो सका PM का भाषण
-

Haridwar संत सम्मेलन में बोले CM धामी: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को नहीं बख्शेंगे, ये हस्तियां रहीं मौजूद
-

Piyush Goyal on US Trade Deal: ‘PM मोदी और ट्रंप की दोस्ती का कमाल’, वाणिज्य मंत्री ने बताया कैसे कम हुआ टैरिफ
-

PPC 2026 Date: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा का मेगा प्लान तैयार, कब-कहां होगा प्रसारण? चेक करें डेट और डिटेल
-

Parliament Today: बजट सत्र का छठा दिन, PM मोदी लोकसभा में शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब
-

India-US Trade Deal: 500 अरब डॉलर, रूसी तेल पर ब्रेक! क्या हैं टैरिफ डील की शर्तें जिन्होंने दुनिया को चौंकाय
-

Pariksha Pe Charcha 2026: 4.5 करोड़ छात्रों के साथ पीएम मोदी किस दिन करेंगे संवाद? घर बैठे कैसे देख पाएंगे आप?

