Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 10
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi LIVE Updates: ‘भारत के सच्चे युगपुरुष…’ पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, दुनियाभर से मिली बधाइयां
Hindi News

PM Modi LIVE Updates: ‘भारत के सच्चे युगपुरुष…’ पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, दुनियाभर से मिली बधाइयां

HawkNewsBy HawkNewsJune 10, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. वह सबसे लंबे समय तक लगातार देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. नेहरू ने जहां 13 मई 1952 को पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और लगातार 4398 दिन प्रधानमंत्री रहे थे. वहीं नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री आज 4399 दिन पूरे करते हुए सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से उनका ये सफर लगातार जारी है.

PM Modi LIVE Updates: प्रधानमंत्री के रूप में अलग पहचान बनाई… एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को दी बधाई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर कहा, ‘देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन और ढेर सारी शुभकानाएं देता हूं, अब तक के इतिहास में नेहरू जी के कार्यकाल से आगे निकल जाएंगे ये बहुत गर्व और खुशी की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 12 साल से इस देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. एक भी दिन छुट्टी ना लेने वाला प्रधानमंत्री के रूप में अलग पहचान बनाई है.’

PM Modi LIVE Updates: पीएम मोदी का कार्यकाल भारत के लिए परिवर्तनकारी – अमेरिकी सिनेटर ने दी बधाई

अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद और टेक्सास से सीनेटर जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. जॉन कॉर्निन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों का नेतृत्व 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों के दम पर हासिल किया है.

कॉर्निन ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल भारत के लिए परिवर्तनकारी रहा है. उन्होंने अपने संदेश में दावा किया कि मोदी सरकार के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है.

अमेरिकी सीनेटर ने भारत-अमेरिका संबंधों का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास और वैश्विक प्रभाव में बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण कारक बताया.

PM Modi LIVE Updates: ‘भारत के सच्चे युगपुरुष हैं मोदी’, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह उपलब्धि केवल लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि भारत के परिवर्तन और विकास के एक महत्वपूर्ण दौर का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, सामाजिक सशक्तीकरण, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.

राधाकृष्णन ने कहा कि इतिहास अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को मानव गरिमा और दास प्रथा के अंत के लिए याद करता है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी को 25 करोड़ से अधिक लोगों को अत्यंत गरीबी से बाहर निकालने और करोड़ों परिवारों में आशा, अवसर तथा सम्मान का संचार करने के लिए याद किया जाएगा.

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के सांस्कृतिक और सभ्यतागत दृष्टिकोण की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत की विरासत का सम्मान, गुमनाम नायकों को पहचान, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति दिलाने जैसे प्रयासों ने देशवासियों में नया आत्मविश्वास पैदा किया है. उन्होंने काशी तमिल संगमम, सौराष्ट्र तमिल संगमम, नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना और विदेशों से ऐतिहासिक धरोहरों की वापसी जैसे कदमों का विशेष उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तमिल संत कनियन पूंगुंद्रनार के प्रसिद्ध वचन ‘यादुम ऊरे, यावरुम केलिर’ का उल्लेख भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का प्रभावशाली संदेश था, जिसने दुनिया के सामने भारत की सभ्यतागत सोच को मजबूती से प्रस्तुत किया.

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश के अंत में कहा कि इतिहास के एक निर्णायक दौर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और ‘राष्ट्र प्रथम’ की प्रतिबद्धता के जरिए भारत की क्षमताओं और आकांक्षाओं में नया विश्वास जगाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘समकालीन भारत का सच्चा युगपुरुष’ बताते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में उनकी निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं.

PM Modi LIVE Updates: श्रीलंका समेत कई देशों को प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का विजन- दिसानायके ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया के कई नेताओं ने उन्‍हें बधाई दी. अलग-अलग देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, ग्लोबल साउथ के लिए उनके समर्थन और सबको साथ लेकर चलने वाले और आर्थिक रूप से गतिशील भारत के उनके विजन की तारीफ की.

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है. उसमें उन्होंने श्रीलंका की सरकार और जनता की तरफ से उन्हें बधाई दी और कहा, ‘यह उपलब्धि सिर्फ आपके वर्षों के कार्यकाल का प्रमाण नहीं है, बल्कि इस बात का भी सबूत है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोगों ने बार-बार आपके नेतृत्व पर भरोसा जताया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत में जो आर्थिक और सामाजिक बदलाव हुए हैं, वे बहुत उल्लेखनीय हैं और प्रधानमंत्री मोदी का विजन श्रीलंका समेत कई देशों को प्रेरित करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 से 6 अप्रैल 2025 के बीच श्रीलंका का दौरा किया था, जो उनका चौथा दौरा था. इस दौरान उन्हें श्रीलंका का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ दिया गया, जो किसी विदेशी मेहमान को दिया जाता है. इस यात्रा ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को और मजबूत किया, जिसमें श्रीलंका भारत के सबसे करीबी साझेदार देशों में से एक है. भारत ने 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के समय भी अहम मदद दी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleLPG UPDATE: ‘PNG वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर’, रद्द होंगे कनेक्शन, आपके शहर में कहां पहुंचा एलपीजी का दाम? | LPG Connections to Be Suspended for Consumers Already Using PNG , Check Today Price Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai in your city hindi
Next Article Twisha Sharma जैसा होता सपना चौधरी का हाल? ससुराल में मिलती मौत? जानें कोर्ट में पेश ऑडियो रिकॉर्डिंग का सच | sapna choudhary same fate as twisha sharma died at in laws house what in audio recording in court
HawkNews
  • Website

Related Posts

BJP 12 Saal Bemisaal Live: ’12 साल बेमिसाल’ पर BJP का महा-मंथन, भारत मंडपम में NDA के सभी CM संग पीएम मोदी की बैठक

June 10, 2026

Pakistan Air strike Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दिया बड़ा हमला, 11 बच्चे सहित 13 लोगों की मौत | pakistan air strike afghanistan taliban tension civilian casualties children killed khost kunar

June 10, 2026

पीएम मोदी के 12 साल: जनधन से आयुष्मान तक… वो 12 योजनाएं जिसने बदल दी भारत की तस्वीर

June 10, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,477)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

BJP 12 Saal Bemisaal Live: ’12 साल बेमिसाल’ पर BJP का महा-मंथन, भारत मंडपम में NDA के सभी CM संग पीएम मोदी की बैठक

June 10, 2026

Pakistan Air strike Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दिया बड़ा हमला, 11 बच्चे सहित 13 लोगों की मौत | pakistan air strike afghanistan taliban tension civilian casualties children killed khost kunar

June 10, 2026

पीएम मोदी के 12 साल: जनधन से आयुष्मान तक… वो 12 योजनाएं जिसने बदल दी भारत की तस्वीर

June 10, 2026

Twisha Sharma जैसा होता सपना चौधरी का हाल? ससुराल में मिलती मौत? जानें कोर्ट में पेश ऑडियो रिकॉर्डिंग का सच | sapna choudhary same fate as twisha sharma died at in laws house what in audio recording in court

June 10, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

BJP 12 Saal Bemisaal Live: ’12 साल बेमिसाल’ पर BJP का महा-मंथन, भारत मंडपम में NDA के सभी CM संग पीएम मोदी की बैठक

June 10, 2026

Pakistan Air strike Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दिया बड़ा हमला, 11 बच्चे सहित 13 लोगों की मौत | pakistan air strike afghanistan taliban tension civilian casualties children killed khost kunar

June 10, 2026

पीएम मोदी के 12 साल: जनधन से आयुष्मान तक… वो 12 योजनाएं जिसने बदल दी भारत की तस्वीर

June 10, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.