Last Updated:
पीएम नरेंद्र मोदी आईआईटी खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा थे. इसी बीच छात्र पृथ्वीराज के साथ चुनाव लड़ने वाला वाक्या सामने आया. पीएम ने कहा कि चलिए मुझे एक कैंडिडेट मिल गया. पीएम ने छात्र को चुनाव लड़ने का ऑफर दे डाला.
पीएम नरेंद्र मोदी के हल्के-फुल्के अंदाज में दिल जीत लिया.
पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते-करते एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को चुनाव लड़ने का ऑफर मिल गया. दरअसल, पीएम आईआईटी खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक स्पेशल प्रोग्राम में शिरकत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र पृथ्वीराज से बातचीत के दौरान माहौल बेहद नाटकीय हो गया. पीएम मोदी की चुटीली टिप्पणी ने इस पल को खास बना दिया. पीएम ने कहा कि यहां खड़े होने का यह मतलब नहीं है कि चुनाव में खड़े होना है. इसपर छात्र का जवाब और भी बिंदास और दिल जीतने वाला था.
खड़े होने से शुरू हुई चुनाव की बात
संवाद के दौरान छात्र ने अपना परिचय देते हुए कहा कि उसका नाम पृथ्वीराज है और वह फोर्थ ईयर अंडरग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र है. पीएम ने उसे खड़े होने के लिए कहा. पृथ्वीराज जैसे ही खड़े हुए तो पीएम ने तुरंत कहा कि यहां खड़े होने का मतलब यह नहीं है कि वह चुनाव में खड़े हो रहे हैं. इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में पृथ्वीराज ने जवाब देते हुए कहा कि अगर मौका आया तो जरूर खड़े होंगे सर.
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें
चलिए मुझे आज एक कैंडिडेट मिल गया
इस छात्र की बात सुनते ही पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा खिल गया. उन्होंने तुरंत कहा, ‘अरे वाह! शाबाश, चलिए मुझे आज एक कैंडिडेट मिल गया.’ इस टिप्पणी के बाद माहौल और सहज हो गया और छात्र ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ जरूर सर जरूर कहकर अपनी बात आगे बढ़ाई. चुनाव की हल्की-फुल्की बातचीत के बाद पृथ्वीराज ने पीएम से मिलकर अपनी खुशी बयान की. उसने बताया कि उन्होंने नौवीं कक्षा में परीक्षा पे चर्चा के दौरान उन्हें देखा था, जो उसे काफी अच्छा लगा था. छात्र के मुताबिक उस दौरान कही गई एक बात आज भी उसके साथ है. तब पीएम ने कहा था कि परीक्षा को उत्सव मानना चाहिए. पृथ्वीराज ने कहा कि वह आज तक इस बात का पालन करते हैं और इसके लिए उसने प्रधानमंत्री का आभार भी जताया.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

