Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 29
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi Assam Visit 2026: PM मोदी ने पूर्वोत्तर को दिया पहला ELF नेशनल हाईवे,क्या है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी | PM Modi assam Inaugurates Northeast 1st Emergency Landing Facility Know Strategic signification cost
Hindi News

PM Modi Assam Visit 2026: PM मोदी ने पूर्वोत्तर को दिया पहला ELF नेशनल हाईवे,क्या है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी | PM Modi assam Inaugurates Northeast 1st Emergency Landing Facility Know Strategic signification cost

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 14, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

India

oi-Puja Yadav

Time
Updated: Saturday, February 14, 2026, 12:52 [IST]

PM Modi Assam Visit 2026: 14 फरवरी 2026 की सुबह असम के आकाश में भारतीय वायुसेना का पराक्रम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास (NH-37) पर बने देश के सबसे महत्वपूर्ण सामरिक प्रोजेक्ट्स में से एक इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (Emergency Landing Facility Technology- ELF) का उद्घाटन किया।

यह पूर्वोत्तर भारत का पहला ऐसा हाईवे-रनवे है, जो युद्ध या आपदा की स्थिति में लड़ाकू विमानों और भारी मालवाहक जहाजों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करेगा। विस्तार से और आसान भाषा में जानिए कितना खास है ये प्रोजेक्ट…

pm-modi-assam-inaugurates-northeast-1st-emergency-landing-facility

Northeast First Highway Airstrip पर सुखोई और राफेल का 40 मिनट के ‘शक्ति प्रदर्शन’

उद्घाटन के बाद वायुसेना ने अपनी युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया। मात्र 30 मिनट के भीतर 16 लड़ाकू विमानों ने इस रनवे पर ‘टच-एंड-गो’ (छूकर उड़ जाना) का अभ्यास किया। फ्रांस से आए घातक राफेल (Rafale) और भारत के भरोसेमंद सुखोई Su-30MKI ने हाईवे से टेकऑफ कर उपस्थित लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। इनके अलावा डॉर्नियर और AN-32 जैसे ट्रांसपोर्ट विमानों ने भी अपनी क्षमता दिखाई। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने प्रधानमंत्री को इस फैसिलिटी के महत्व और भविष्य की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Moran Bypass Emergency Landing Facility: क्यों खास है इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी?

भारतीय वायुसेना के साथ समन्वय में तैयार की गई इस सुविधा की खासियतें हैं। रणनीतिक महत्व से देखा जाए तो यह चीन और म्यांमार सीमा (India China Border Strategic Airstrip) पर पैनी नजर रखेगा। मोरान बाईपास पर बनी यह सुविधा भारत के लिए किसी ‘ब्रह्मास्त्र’ से कम नहीं है। यह एयरस्ट्रिप चीन की सीमा से लगभग 300 किलोमीटर दूर और म्यांमार बॉर्डर से इसकी दूरी मात्र 200 किलोमीटर है।

यदि युद्ध की स्थिति में पास के एयरबेस (जैसे चाबुआ या डिब्रूगढ़) पर दुश्मन हमला करता है, तो वायुसेना इस हाईवे का उपयोग करके अपनी ऑपरेशन्स जारी रख सकती है। 40 टन तक के फाइटर जेट की सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता रखता है और इस पर 74 टन तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का संचालन संभव हो है।

युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन मुख्य एयरबेस के रनवे को नुकसान पहुँचाता है, तो यह ‘जीरो-पिक्स’ तकनीक वाला हाईवे महज कुछ ही घंटों में एक पूर्ण कार्यात्मक युद्धक हवाई पट्टी में बदला जा सकता है।

Moran Bypass Emergency Landing Facility की कितनी है निर्माण लागत?

डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बनी यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) केवल एक सड़क नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना है। इसे भारतीय वायुसेना (IAF) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मिलकर तैयार किया है।

1. निर्माण की लागत और ढांचा

इस विशेष एयरस्ट्रिप को तैयार करने में लगभग 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया गया है। यह उस बड़े हाईवे प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिस पर कुल ₹765 करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं। इसकी मुख्य एयरस्ट्रिप 4.2 किलोमीटर लंबी और लगभग 33 मीटर चौड़ी है। इसे ‘रिइन्फोर्स्ड कंक्रीट’ (Reinforced Concrete) तकनीक से बनाया गया है। सामान्य हाईवे के मुकाबले इसकी परतें काफी मोटी और सघन हैं ताकि 74 टन वजनी विमानों के लैंडिंग प्रेशर को झेल सके।

2. विशेष तकनीकी विशेषताएं

नो डिवाइडर ज़ोन रखा गया है। इस 4.2 किमी के हिस्से में कोई स्थायी सेंट्रल डिवाइडर (बीच की पट्टी) नहीं है। विमानों की आवाजाही के लिए इसे पूरी तरह समतल रखा गया है। स्ट्रिप के दोनों सिरों पर 40×180 मीटर के दो बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहाँ लैंडिंग के बाद विमानों को खड़ा किया जा सकता है।

एयरस्ट्रिप के दोनों तरफ समानांतर सर्विस रोड बनाई गई हैं, ताकि विमानों के ऑपरेशन के दौरान नागरिक यातायात बाधित न हो और उसे डायवर्ट किया जा सके। यहां एक पोर्टेबल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) केबिन की व्यवस्था है। साथ ही, जानवरों या अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए दोनों तरफ विशेष फेंसिंग (बाड़) लगाई गई है।

3. भार क्षमता (Load Bearing Capacity)

यह एयरस्ट्रिप ‘ड्यूल-यूज़’ (Dual-use) इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो निम्नलिखित क्षमता रखता है:

फाइटर जेट्स: सुखोई-30 MKI और राफेल जैसे 40 टन तक के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए सक्षम।

ट्रांसपोर्ट विमान: C-130J सुपर हरक्यूलिस और C-17 ग्लोबमास्टर जैसे 74 टन वजनी विशाल विमानों को संभालने की शक्ति।

4. सामरिक महत्व की तकनीक

चूंकि यह इलाका सीस्मिक ज़ोन (भूकंप प्रभावित क्षेत्र) में आता है, इसलिए इसके निर्माण में ऐसी सामग्री का उपयोग किया गया है जो झटकों को सोख सके। इसे बनाने में उसी ‘एक्सप्रेसवे मॉडल’ का पालन किया गया है, जिसका उपयोग यूपी के पूर्वांचल और राजस्थान के बाड़मेर (NH-925A) एयरस्ट्रिप में किया गया था।

पूर्वोत्तर के लिए बड़ा संदेश

मोरान इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि यह संदेश है कि सरकार पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा, विकास और रणनीतिक मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह परियोजना आने वाले समय में न केवल रक्षा क्षेत्र में, बल्कि आपदा प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है।

English summary

PM Modi Assam Visit 2026: Prime Minister Narendra Modi inaugurated the Northeast’s first emergency landing facility in Dibrugarh. The landing of Sukhoi and Rafale aircraft on the national highway bolstered India’s strategic strength near the China border.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRiyan Parag Rajasthan Royals captain | Rajasthan Royals captain announcement
Next Article बिहार में लैंड फ्रॉड पर अब होगा जबरदस्त वार, जाली दस्तावेज पर होगी एफआईआर और 7 साल तक सजा, विधानसभा में हुआ ऐलान
HawkNews
  • Website

Related Posts

Pakistan Air-Strikes: PAK का दावा- अफगानिस्तान में हवाई हमले में 29 लड़ाकों को मारा, भारत ने पकड़ा झूठ? | Pakistan Air Strikes Afghanistan: India Condemns, TTP Fighters Killed, Regional Tensions Escalate News Hindi

June 29, 2026

अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ का दावा कोरा झूठ! भारतीय सेना ने फर्जी खबरों की उड़ाई धज्जियां

June 29, 2026

Europe Heatwave: यूरोप में आसमान से बरस रही ‘आग’! 40°C के पार पहुंचा पारा, 1,300 से अधिक लोगों की मौत | europe heatwave temperature crosses 40 degree celsius over 1300 deaths reported france worst hit

June 29, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,932)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Pakistan Air-Strikes: PAK का दावा- अफगानिस्तान में हवाई हमले में 29 लड़ाकों को मारा, भारत ने पकड़ा झूठ? | Pakistan Air Strikes Afghanistan: India Condemns, TTP Fighters Killed, Regional Tensions Escalate News Hindi

June 29, 2026

अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ का दावा कोरा झूठ! भारतीय सेना ने फर्जी खबरों की उड़ाई धज्जियां

June 29, 2026

Europe Heatwave: यूरोप में आसमान से बरस रही ‘आग’! 40°C के पार पहुंचा पारा, 1,300 से अधिक लोगों की मौत | europe heatwave temperature crosses 40 degree celsius over 1300 deaths reported france worst hit

June 29, 2026

MP के इस शहर में पानी का संकट! आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड अब बुझा रही लोगों की प्यास, रोज 300 टैंकर दौड़ रहे

June 29, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Pakistan Air-Strikes: PAK का दावा- अफगानिस्तान में हवाई हमले में 29 लड़ाकों को मारा, भारत ने पकड़ा झूठ? | Pakistan Air Strikes Afghanistan: India Condemns, TTP Fighters Killed, Regional Tensions Escalate News Hindi

June 29, 2026

अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ का दावा कोरा झूठ! भारतीय सेना ने फर्जी खबरों की उड़ाई धज्जियां

June 29, 2026

Europe Heatwave: यूरोप में आसमान से बरस रही ‘आग’! 40°C के पार पहुंचा पारा, 1,300 से अधिक लोगों की मौत | europe heatwave temperature crosses 40 degree celsius over 1300 deaths reported france worst hit

June 29, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.