India
oi-Pavan Nautiyal
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ रहे दिल्ली की वीआईपी विधानसभा सीट पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने जीत हासिल की है। रवि ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।
रवि नेगी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। रविंद्र सिंह नेगी पहले भी चर्चा में बने रहे हैं। पिछले चुनाव में उनकी टक्कर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसौदिया से थी,जिनसे वे चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार रविेंद्र ने चुनाव जीतकर बड़ा संदेश दिया है।

रविंद्र इस बार एक खास वजह से भी चर्चा में रहे। पीएम मोदी जब चुनावी मंच पर आए थे तो पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के तीन बार पैर छुते हुए नजर आए। बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए, वैसे ही पीएम मोदी भी रविंद्र नेगी का हाथ पकड़ते हैं और अचानक से उनके पैरों को एक के बाद एक तीन दफा छूने लगते हैं।
इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो से कुछ दिन पहले ही मोदी ने उत्तराखंड को अपना दूसरा घर बताया था। रविंद्र सिंह नेगी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के रहने वाले हैं। लंबे समय से रविंद्र सिंह नेगी और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। लेकिन उनका पुश्तैनी घर और परिवार के कुछ लोग आज भी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के नजदीक ही रहते हैं। माना गया कि रविंद्र नेगी के शिव धाम के होने की वजह से मोदी ने उनका सम्मान किया।
2020 के चुनाव में मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर देने वाले रविंद्र सिंह नेगी को बीजेपी ने इस बार भी पटपड़गंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। रविंद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज से कोचिंग सेंटर चलाने वाले अवध ओझा को हराया है। रविंद्र नेगी अभी विनोद नगर से पार्षद भी हैं।
-

Patparganj Chunav Result 2025 LIVE: हार के करीब Viral शिक्षक अवध ओझा, इतने वोटों से पीछे
-

Matia Mahal Chunav Result 2025 LIVE: मटिया महल सीट का चुनाव परिणाम, AAP के आले मोहम्मद की प्रचंड जीत
-

Jangpura Chunav Result 2025 LIVE: हार के करीब मनीष सिसोदिया, जानिए कितने वोटों से हैं पीछे
-

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में RSS किसे बनवा सकता है मुख्यमंत्री? मोदी के करीबी BJP नेता का आ रहा नाम
-

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में क्यों हार रही AAP? ये 3 बातें गईं केजरीवाल के खिलाफ
-

Atishi Net Worth: कालकाजी सीट से जीती मुख्यमंत्री आतिशी, जानिए कितनी सम्पत्ति की हैं मालकिन?
-

Arvind Kejriwal : दिल्ली में मतपत्र की गिनती में खिला ‘कमल’, EVM खुलते ही केजरीवाल, सिसोदिया का कमबैक
-

Seelampur Chunav Result 2025 LIVE: सीलमपुर सीट पर कौन आगे? AAP Vs BJP में कड़ा मुकाबला
-

Patel Nagar Chunav Result 2025 LIVE: पटेल नगर सीट पर आप ने बनाई बढ़त
-

New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल हारे, BJP के प्रवेश वर्मा जीते
-

Delhi Election Results: जिन सीटों पर MP के CM मोहन यादव ने किया प्रचार, उन सीटों का क्या रहा परिणाम, जानिए
-

Patparganj Election Result 2025 पिछली बार मनीष सिसोदिया से हारे रविंद्र नेगी इस बार क्या हाल,क्यों है चर्चा

