Last Updated:
Hormuz Strait Good News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के मसौदे पर सहमति बन गई है. जेनेवा में इसपर औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट भी ओपन हो जाएगा और गैस एवं तेल लदे जहाजों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी. ईरान जंग से जुड़े घटनाक्रम ने ऐसे समय में नया मोड़ लिया है, जब बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फ्रांस में तकरीबन 16 महीने के बाद मुलाकात होने वाली है.
फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात से पहले ईरान जंग के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है. (फाइल फोटो/Reuters)
Hormuz Strait Good News: ईरान जंग के समाप्त होने की संभावना प्रबल हो गई है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से जुड़ी शर्तों पर सहमति बन गई है. शुक्रवार को जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में पीस डील पर औपचारिक तौर पर दोनों पक्षों की तरफ से हस्ताक्षर करने होंगे. इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट भी जहाजों के लिए ओपन हो जाएगा. यह भारत के लिए बड़ी राहत वाली बात है. आने वाले दिनों में होर्मुज स्ट्रेट के जरिये LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति के सामान्य होने की उम्मीद है. पश्चिम एशिया के घटनाक्रम में नया मोड़ ऐसे वक्त में सामने आया है, जब बुधवार को फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात होने वाली है. बता दें कि फ्रांस में G-7 का शिखर सम्मेलन होने वाला है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए समझौते के बाद रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोल दिया जाएगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता हो गया है और इसके बाद जलडमरूमध्य को तत्काल प्रभाव से खोल दिया जाएगा. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि तेल का फ्लो शुरू होने दीजिए. हालांकि, कुछ ही समय बाद ट्रंप को अपने बयान में स्पष्टीकरण देना पड़ा. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य का फिर से खुलना तुरंत नहीं होगा, बल्कि यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच होने वाले औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर के साथ लागू होगी. शांति समझौते पर 19 जून को हस्ताक्षर होने की संभावना है. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख मार्ग माना जाता है और इसके खुलने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
फ्रांस में पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फ्रांस में मुलाकात होने वाली है. उससे पहले ही होर्मुज के खुलने की संभावना बढ़ गई है. इसके साथ ही भारत में LPG के साथ ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद प्रबल हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं. फिलहाल वे स्लोवाकिया में हैं. वे दोबारा फ्रांस आएंगे और G7 समिट में हिस्सा लेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार शाम 6:15 पर फ्रांस के एवियन में द्विपक्षीय मुलाकात होगी.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

