Last Updated:
Petrol Diesel Shortage: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अटकलों के बीच इन दिनों खूब अफरातफरी देखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 4,510 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से करीब 421 पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. इस कारण से जो पंप खुले हैं वहां लोगों लंबी कतारें लग गईं.

आंध्र प्रदेश में 421 पेट्रोल पंप बंद हो गए और जो पंप खुले हैं वहां लोगों लंबी कतारें लग गईं.
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अटकलों के बीच इन दिनों खूब अफरातफरी देखी जा रही है. इस किल्लत के चलते आंध्र प्रदेश में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए और जो पंप खुले हैं वहां लोगों लंबी कतारें लग गईं. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि असल में ईंधन की कमी नहीं, बल्कि लोगों की घबराहट में की जा रही ज्यादा खरीदारी ने हालात बिगाड़े हैं.
आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को हालात की समीक्षा करते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तुरंत एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जमीनी स्तर पर तेजी से कदम उठाए जाएं और शाम तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए.
सप्लाई बढ़ी, फिर क्यों बंद हो गए पेट्रोल पंप?
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव जी साई प्रसाद और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस कर पूरे हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 4,510 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से करीब 421 पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को ही 10,345 किलोलीटर पेट्रोल और 14,156 किलोलीटर डीजल की सप्लाई की गई थी, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण कई जगह स्टॉक तेजी से खत्म हो गया. आम दिनों में जहां पेट्रोल की खपत करीब 6,330 किलोलीटर और डीजल की 9,048 किलोलीटर रहती है, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर क्रमशः 8,489 और 10,556 किलोलीटर तक पहुंच गया.
बताया गया कि घबराहट में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं. इसके अलावा एक्वा सेक्टर द्वारा ड्रम में बड़े पैमाने पर खरीदारी भी सप्लाई पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है.
इस बीच नागरिक आपूर्ति मंत्री नदेंडला मनोहर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. कुछ पंप सप्लाई से जुड़ी तकनीकी वजहों से बंद हुए हैं, लेकिन हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त खरीदारी न करें. साथ ही चेतावनी दी कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

