Last Updated:
Passenger Problems & Delhi Airport: आने वाले दिनों में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का पैसेंजर ट्रैफिक 17 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है. लिहाजा, पैसेंजर्स को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए कई तरह के इंतजाम आईजीआई एयरपोर्ट पर किए जाने हैं.
Passenger Problems & Delhi Airport: एक खास तारीख पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बहुत कुछ बदल जाएगा. इस बदलाव को देखते हुए आईजीआई एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के पास सिर्फ चार सप्ताह का समय बचा है. चार सप्ताह यानी 28 दिनों के भीतर डायल को आईजीआई एयरपोर्ट पर दो बड़े काम होने हैं. यदि दोनों काम समय पर पूरे नहीं हुए तो आने वाले दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले पैसेंजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
बीते साल 2024 के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल पैसेंजर्स की संख्या में करीब 17 फीसदी और डोमेस्टिक पैसेंजर्स में लगभग 5.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी. विंटर और फेस्टिवल सीजन के दौरान पैसेंजर को परेशानी न हो, इसके लिए हर साल डायल दिल्ली एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफिंग में करीब 29% की बढ़ोत्तरी करता है. लेकिन इस साल मामला थोड़ा अलग है. इस साल डायल ने समय पर कुछ काम पूरे नहीं किए तो पैसेंजर्स की तकलीफें कई गुना अधिक बढ़ कसती है.
एयरपोर्ट से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर के अनुसार, फेस्टिवल सीजन की शुरूआत हो चुकी है और विंटर सीजन लागू होने में सिर्फ 28 दिन का समय बचा है. ऐसे में, पैसेंजर्स को दिक्कत न हो, इसके लिए डायल के सामने सबसे बड़ा काम टर्मिनल-2 से पैसेंजर ऑपरेशन शुरू करना है. टर्मिनल-2 को रिपेयर और रिफर्बिशमेंट के लिए 15 अप्रैल 2025 से बंद किया गया था. यहां राहत की बात यह है कि टर्मिनल टू के रिफर्बिशमेंट का काम पूरा हो चुका है. साथ ही डायल की योजना है कि 25-26 अक्टूबर की मध्य रात्रि से टर्मिनल-2 से पैसेंजर ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएं.
डायल के अनुसार, अपग्रेडेशन के दौरान पैसेंजर्स के लिए ढेर सारी पैसेंजर-फ्रेंडली सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो ट्रैवल एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगी. इन सुविधाओं में सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम शामिल है. इस सिस्टम के आने के बाद पैसेंजर्स को लंबी-लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. बस उनको बोर्डिंग पास स्कैन कर लगेज को टैग करना होगा. इसके अलावा, टर्मिनल में छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (PBB) लगाए गए हैं, जो ऑटोनॉमस डॉकिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. ये टेक्नोलॉजी भारत में पहली बार इस्तेमाल हो रही है.
शिफ्ट होंगी एयर इंडिया और इंडिगो की 120 डेली फ्लाइट्स
25-26 अक्टूबर की रात से एयर इंडिया और इंडिगो अपनी करीब 120 डेली डोमेस्टिक फ्लाइट्स को टी-2 से ऑपरेट करेगी. अभी तक इन फ्लाइट्स का ऑपरेशन टी-1 और टी-3 से हो रहा था. करीब 120 शिफ्ट होने से दोनों टर्मिनल डिकंजेस्ट होंगे और पैसेंजर्स को टर्मिनल गेट से बोर्डिंग गेट पहुंचने के लिए अधिक जद्दोजहद नहीं करनी होगी. इसके साथ, ही एयरपोर्ट से मुख्य रनवे 28-10 से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो चुका है. लिहाजा, पैसेंजर्स को परेशान ना हो, इसके लिए डायल ने टर्मिनल से लेकर रनवे तक कई इंतजाम पूरे कर लिए हैं.
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

