Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 21
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे
Hindi News

Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे

HawkNewsBy HawkNewsJuly 21, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई. विपक्षी सांसदों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों सदनों में नारेबाजी की. वहीं संसद परिसर के बाहर भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव का माहौल देखने को मिला. लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. प्रश्नकाल शुरू होते ही शोर-शराबा बढ़ने पर स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी. इसके बाद भी हंगामा जारी रहा और सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा. अंततः लगभग तीन बजे दिनभर की कार्यवाही समाप्त कर दी गई. पूरे दिन में लोकसभा की कार्यवाही छह बार स्थगित हुई.

राज्यसभा में भी स्थिति अलग नहीं रही. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने NEET-UG 2026 पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और सरकार इस मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रही है. विपक्षी सदस्यों ने छात्रों के समर्थन में और अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान घोटाले के मुद्दे पर भी नारेबाजी की. उपसभापति हरिवंश ने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने और चर्चा के माध्यम से मुद्दे उठाने की अपील की, लेकिन हंगामा नहीं थमा. राज्यसभा की कार्यवाही भी पांच बार स्थगित होने के बाद पूरे दिन के लिए समाप्त कर दी गई.

हंगामे के बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी अध्यादेश के स्थान पर विधेयक पेश किया. हालांकि, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका. संसद परिसर के बाहर भी हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया. स्थिति तनावपूर्ण होने पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. सुरक्षा कारणों से संसद के कुछ प्रवेश द्वार भी कुछ समय के लिए बंद किए गए.

Monsoon Session LIVE: संसद भवन में बढ़ी हलचल, अमित शाह ने जेपी नड्डा और पीयूष गोयल से की मुलाकात

संसद का मानसून सत्र लाइव: संसद भवन परिसर में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पीयूष गोयल ने मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार बैठक में संसद के मौजूदा सत्र के दौरान सदन के कामकाज और सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. माना जा रहा है कि बैठक में विपक्ष के रुख, प्रमुख विधायी कार्यों और आगामी संसदीय एजेंडे को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. हालांकि, बैठक के संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Monsoon Session LIVE: हमें डर था कि कहीं भीड़ हमपर हमला न कर दे – कंगना रनौत

संसद का मानसून सत्र लाइव: संसद के बाहर सोमवार को हुए सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर के भीतर मौजूद सभी सांसद चिंतित थे. उन्होंने कहा, ‘हम सभी संसद के अंदर थे और हमें डर था कि कहीं भीड़ हमला न कर दे.’ कंगना ने दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने ढाल बनकर स्थिति को संभाला और किसी को नुकसान नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की तत्परता और संयम के कारण हालात नियंत्रण में रहे तथा संसद परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी.

#WATCH | Delhi | On the CJP protest outside Parliament yesterday, BJP MP Kangana Ranaut says, “All parliamentarians were inside the Parliament. We all were scared, thinking that the mob might attack us. I appreciate Delhi Police for playing the role of a shield, not letting… pic.twitter.com/Oop3B29PKw

— ANI (@ANI) July 21, 2026

Monsoon Session LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्‍यसभा में उठाया छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा, हंगामे पर सदन स्‍थगित

संसद का मानसून सत्र लाइव: मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की तस्‍वीर रिपीट टेलीकास्‍ट के जैसा ही रहा. विपक्ष के हंगामे के चलते राज्‍यसभा को भी दोपह 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया. राज्‍यसभा में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया गया. उन्‍होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे थे, तभी उन पर लाठीचार्ज किया गया. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. इसके चलते राज्‍यसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा.

Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित

संसद का मानसून सत्र लाइव: लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही दूसरे दिन शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी दल पहले दिन की तरह ही विरोध करने लगे. स्‍पीकर ओम बिरला के आग्रह के बावजूद हंगामा जारी रहा. इससे अध्‍यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया.

Monsoon Session LIVE: पार्लियामेंट हाउस में इंडिया ब्‍लॉक नेताओं की हो रही बैठक

संसद का मानसून सत्र लाइव: एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्‍म होने के तुरंत बाद इंडिया ब्‍लॉक के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है. विपक्षी गठबंधन की यह बैठक पार्लियामेंट हाउस में हो रही है. बता दें कि संसद के मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा. दूसरे दिन कैसी रणनीति अपनाई जाए, इसको लेकर विपक्षी नेता मंथन कर रहे हैं.

Monsoon Session LIVE: पीएम मोदी ने पेपर लीक मुद्दे पर 5 मिनट तक बात की

संसद का मानसून सत्र लाइव: NDA संसदीय दल बैठक मंगल मिलन में पीएम मोदी ने देशभर में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सजा दिलाने पर बात की है. पेपर लीक पर पीएम मोदी ने करीब 5 मिनट तक बात की. इस दौरान उनका सांसदों से कहना था कि बहुत ही सख्त तरीके से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पीएम ने कहा कि पेपर लीक के मामलों से जुड़े आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

Monsoon Session LIVE: पेपर लीक करने वालों पर हो सख्‍त एक्‍शन, ऐसी घटना फिर नहीं होनी चाहिए – पीएम मोदी

संसद का मानसून सत्र लाइव: एनडीए संसदीय दल की बैठक (मंगल मिलन) समाप्‍त हो गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए संबोधन के बारे में जानकारी दी. बकौल रिजिजू, पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले पर विस्‍तार से बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक फिर से नहीं होना चाहिए. साथ ही किसी भी छात्र का भविष्‍य प्रभावित नहीं होना चाहिए. पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल आरोपियों को सख्‍त से सख्‍त सजा दिलाने की भी बात कही है.

Monsoon Session LIVE: अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्‍गज मंगल मिलन में मौजूद

संसद का मानसून सत्र लाइव: मंगलवार को संसद में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करने और राज्यसभा के नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल के साथ बैठक में पहुंचे. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे. बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने संबंधी एक प्रस्ताव पारित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को मुख्य संबोधन देंगे.

Monsoon Session LIVE: शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार – राहुल गांधी

संसद का मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अटूट और मौलिक अधिकार है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक मौलिक अधिकार है. संविधान ही आपका मालिक है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हमेशा नहीं रहती और जवाबदेही तय होकर रहेगी. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन के हिंसक होने और पुलिस के साथ झड़प की घटनाओं के बीच राहुल गांधी का यह बयान सामने आया है.

Monsoon Session LIVE: कांग्रेस सांसदों ने दिया कार्यस्‍थगन का प्रस्‍ताव

संसद का मानसून सत्र लाइव: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी और विजय वसंत ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कथित इंटरनेट बंदी को लेकर राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. रेणुका चौधरी ने आरोप लगाया कि संसद के कई प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए तथा इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण सांसद प्रदर्शन कर रहे नागरिकों से मिलने के लिए बाहर नहीं जा सके. उन्होंने कहा कि संसद के आसपास भारी सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई, जो सांसदों के विशेषाधिकारों और संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) के तहत आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन है. कांग्रेस सांसद ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा और सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग की.

Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की बैठक शुरू, मंगल मिलन में पहुंचे पीएम मोदी

संसद का मानसून सत्र लाइव: एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है. इसे मंगल मिलन का नाम दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में हिस्‍सा ले रहे हैं. संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. स्‍पीकर ओम बिरला के अनुरोध के बावजूद विपक्षी सदस्‍य शांत नहीं हुए, जिसके चलते लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी थी. अब 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक में रणनीति बनाई जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘रात 9 बजे होटल में अकेले आ जाना’, ‘तारक मेहता’ की फेमस एक्ट्रेस को फिल्म मेकर ने दिया ऐसा गंदा ऑफर, छलका दर्द | simple kaul taarak mehta actress film maker dirty offer said came to hotel alone at 9pm
Next Article US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Rahul Gandhi Protest: राहुल बात से मुकरे… जितेंद्र सिंह का बड़ा आरोप, पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठी है कांग्रेस

July 21, 2026

PM House Protest: राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का PM आवास पर हल्ला बोल, मांग लिया इस्तीफा | neet paper leak rahul gandhi congress mp protest pm house

July 21, 2026

Pension & DA : 1000 की जगह 7500 रुपये होगी पेंशन, मूल वेतन में जुड़ेगा डीए, संसद में इन मुद्दों पर सरकार ने रखी बात

July 21, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,442)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Rahul Gandhi Protest: राहुल बात से मुकरे… जितेंद्र सिंह का बड़ा आरोप, पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठी है कांग्रेस

July 21, 2026

PM House Protest: राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का PM आवास पर हल्ला बोल, मांग लिया इस्तीफा | neet paper leak rahul gandhi congress mp protest pm house

July 21, 2026

Pension & DA : 1000 की जगह 7500 रुपये होगी पेंशन, मूल वेतन में जुड़ेगा डीए, संसद में इन मुद्दों पर सरकार ने रखी बात

July 21, 2026

‘अमित शाह ने छात्रों को पिटवाया’, गृहमंत्री पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी पर भी कही बड़ी बात | Rahul Gandhi demands resignation of Amit Shah Alleges Home Minister Had Students Beaten

July 21, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Rahul Gandhi Protest: राहुल बात से मुकरे… जितेंद्र सिंह का बड़ा आरोप, पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठी है कांग्रेस

July 21, 2026

PM House Protest: राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का PM आवास पर हल्ला बोल, मांग लिया इस्तीफा | neet paper leak rahul gandhi congress mp protest pm house

July 21, 2026

Pension & DA : 1000 की जगह 7500 रुपये होगी पेंशन, मूल वेतन में जुड़ेगा डीए, संसद में इन मुद्दों पर सरकार ने रखी बात

July 21, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.