International
oi-Sumit Jha
Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज दहल उठी, जब जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नमाजियों की भीड़ को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
घटना के तुरंत बाद पूरे इस्लामाबाद में हाई अलर्ट जारी कर इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और राहत कार्य जारी है। यह हमला पाकिस्तान में बढ़ती अस्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Islamabad Blast today: 5 लोगों की मौत की पुष्टि
इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ हमला एक भीषण सुसाइड ब्लास्ट (आत्मघाती हमला) निकला, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जुमे की नमाज के वक्त हुए इस धमाके में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमले की तीव्रता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। विस्फोट के बाद पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां हमलावर के नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।
An explosion occurred at Imam Bargah Khadijat-ul-Kubra in the Tarlai area of Islamabad. Police and rescue teams reached the site immediately after the incident. Emergency has been imposed across the city. Authorities are investigating the incident.Further details are awaited 1️⃣ pic.twitter.com/ydwKvOhjzi
— Jawad Yousafzai (@JawadYousufxai) February 6, 2026 “>
ये भी पढ़ें: Bangladesh Election 2026 में भारत विरोधी एजेंडा चलाकर ढाका पर कब्जा चाहते हैं पाकिस्तान-चीन, क्या करेगा भारत?
पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित
तरलाई में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी है। हमले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजधानी के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है। अस्पतालों में ‘रेड अलर्ट’ जारी है और छुट्टी पर गए डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर भी आंशिक रोक लगा दी गई है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
ये भी पढ़ें: Epstein Files में नपे इमरान खान, वसीम अकरम ने खोली पोल! Pakistan की अय्याशियों की हकीकत क्या?
3 महीने पहले भी हुए थे धमाके
इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह चरमरा गई है। गौरतलब है कि ठीक 3 महीने पहले, 11 नवंबर 2025 को भी राजधानी का G-11 इलाका दहल उठा था। तब एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट की बिल्डिंग के बाहर भीषण सुसाइड ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। बार-बार हो रहे इन आत्मघाती हमलों ने पाकिस्तान की राजधानी को हाई-रिस्क जोन में तब्दील कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Balochistan Attacks on Chinese: बलूचिस्तान में खूनी खेल से डरा ड्रैगन, पाकिस्तान छोड़ कर भाग रहे चीनी नागरिक
-

Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप का पहला ही मैच हुआ रद्द
-

IND vs PAK: करोड़ों के जुर्माने से बचने के लिए पाकिस्तान की गंदी चाल! PCB ने ICC को थमाया सरकारी आदेश?
-

Explained: क्या है फोर्स मेज्योर? इसका इस्तेमाल कर पाकिस्तान बैन से बच सकता है, ICC के सामने संकट
-

पाकिस्तानी क्रिकेटर के लिए इस हसीना ने छोड़ा बॉलीवुड, शादी करने पहुंच गईं सरहद पार, क्यों अधूरा रह गया इश्क?
-

Gold Silver Price: चांदी फिर ₹1.30 लाख सस्ती, सोना भी सस्ता,गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने के 5 स्मार्ट तरीके
-

इस फेमस एक्ट्रेस संग सेट पर हुई ऐसी शर्मनाक घटना, बर्बाद हुई जिंदगी, 13 साल झेला दर्द और फिर जो हुआ
-

Supreme Court ने SIR विवाद पर सुनाया अहम फैसला, ममता बनर्जी ने खुद रखी अपनी दलीलें, कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
-

Love Story: इस खूबसूरत हसीना को दिग्गज नेता से मोहब्बत पड़ी भारी, लगाया था रेप का आरोप,दर्द भरी है प्रेम कहानी
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में लौटेगी जनवरी वाली ठंड! बारिश और ओलावृष्टि मचाएगी भारी तबाही?
-

इस एक्ट्रेस संग उसके पिता ने सालों तक की ‘गंदी हरकत’, फिर एक दिन ऐसा सच आया सामने, रोंगटे खड़े करेगा ये दर्द
-

‘तू नए आशिक के साथ घूम, जिसे मर्जी हो…’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका के पति ने अब खोली पोल, कौन है युगम गेरा?
-

Uttar Pradesh Silver Rate Today: 4 फरवरी को चांदी बनी रॉकेट? Lucknow-Kanpur समेत 7 शहरों के ताजा भाव

