India
oi-Divyansh Rastogi
Pakistan Breaks Ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार(10 मई) की शाम 5 बजे युद्धविराम लागू हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस डील की तारीफ करते हुए कहा था कि यह ‘इंसानियत की जीत’ है। लेकिन इंसानियत की दुश्मन पाकिस्तान को शांति रास नहीं आई – और ठीक 3 घंटे बाद उसने एक बार फिर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।
रात 8 बजे से अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में गोलाबारी शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, कई जगह ड्रोन नजर आए। राजौरी में मोर्टार दागे गए। उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से हमला किया गया, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

श्रीनगर और बारामुल्ला में ब्लैकआउट लागू किया गया। श्रीनगर में लगातार धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं। खुद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘ये कैसा सीजफायर है? ये तो खुला धोखा है!’
कहां-कहां ब्लैकआउट-धमाके? जनता में डर का माहौल
- राजस्थान: 7 जिलों में फिर से ब्लैकआउट।
- पंजाब के 7 जिलों में ब्लैकआउट: पठानकोट, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर।
- गुजरात के कच्छ: ड्रोन से हमला। अब ब्लैकआउट।
- जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
- जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में बिजली बंद।
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, “The Armed Forces are maintaining a strong vigil on the situation and have been given instructions to deal strongly with any instances of repetition of the violations of the borders along the international border as well as the… pic.twitter.com/35qhh0AFWU
— ANI (@ANI) May 10, 2025 “>
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना सख्ती से निपटेगी अब: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO को कॉल कर 5 बजे से युद्धविराम की सहमति जताई थी। लेकिन महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान की असली नीयत सामने आ गई।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान से अपनी सेना की आक्रामकता पर लगाम लगाने को कहा। घोर उल्लंघन हो रहा है। सीमा अतिक्रमण से निपट रही है। पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। इसे पाकिस्तान रोकने के लिए उचित कार्रवाई करे। भारतीय सेना को ठोस कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए हैं।
पाकिस्तान का फर्जी फेस – एक तरफ शांति की बात, दूसरी तरफ बमबारी
पाक विदेश मंत्री इशाक डार कह रहे थे कि ‘हम शांति चाहते हैं’, लेकिन पाक आर्मी LOC पर तबाही मचा रही थी। ड्रोन, मिसाइल, फायरिंग – सब कुछ चालू था। साफ है, पाकिस्तान की सरकार और सेना दो अलग-अलग स्क्रिप्ट पर चल रही हैं।
भारत की प्रतिक्रिया – फुल फोर्स के साथ जवाब दो!
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को किसी भी संघर्ष विराम उल्लंघन का पूरी ताकत से जवाब देने का निर्देश दिया गया है। LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाक की हर हरकत का जवाब तगड़ा दिया जाएगा।
पाकिस्तान की ये हरकत बताती है कि उसके लिए सीजफायर सिर्फ एक पॉलिटिकल ड्रामा है – असलियत में वो आतंक और हमले से पीछे नहीं हटने वाला। लेकिन अब भारत भी 2025 वाला भारत है – जवाब गोली से नहीं, धमाके से देगा।
-

MEA Press Briefing में पाक का झूठ एक्सपोज,कर्नल सोफिया ने कहा हमारे सभी एयरबेस सुरक्षित,जानें मुख्य बातें
-

Shivangi Singh: कौन हैं स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह? IAF की पहली महिला राफेल पायलट बन रच चुकी हैं इतिहास
-

पाकिस्तान से सटे पंजाब के 6 जिलों में हाई अलर्ट, 15 मई तक फ्लाइट्स रद्द, लुधियाना में हालात कैसे?
-

Jammu Kashmir में हाई अलर्ट के बीच यहां जानें जरूरी अपडेट्स, स्कूल से लेकर ATM तक क्या खुला-क्या बंद
-

जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के कई शहरों में अलर्ट, लाइट बंद रखने और बाहर ना निकलने के आदेश
-

बारामूला से भुज तक, 26 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, भारतीय सेना ने सब मार गिराए, क्या हैं ताजा हालात
-

PAK सीमा से सटे Gujarat में स्कूल-कॉलेज, बैंक से लेकर बस, एयरपोर्ट- क्या खुला, क्या बंद, जानें लेटेस्ट अपडेट
-

राजस्थान में सूरतगढ़ एयरबेस पर पाकिस्तान ने नहीं किया हमला, कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पाक की पोल
-

India-Pakistan War: पाकिस्तान में न्यूक्लियर हथियारों को कौन करता है कंट्रोल? अथॉरिटी की आज PM के साथ बैठक
-

Indian Army Premanand Maharaj: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने सैनिकों के त्याग को सराहा
-

भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच गुजरात के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात
-

क्या है IMF, कहां से आते हैं लोन के पैसे? भारत-पाक टेंशन के बीच पाकिस्तान को दिया 1 अरब डॉलर का कर्ज
-

भारत-पाक टेंशन के बीच महाराष्ट्र सीएम ने मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट रिहर्सल और वॉर रूम तैयार करने का दिया आदेश
-

अक्षय कुमार की इस फिल्म से जानें कैसे होता है ‘एयर स्ट्राइक’, इस OTT पर आज ही देख लें ये मूवी
-

राजस्थान बॉर्डर पर ‘डिफेंस सिस्टम’ जैसा है तनोट माता का चमत्कार, मंदिर में गिरे पाक के 450 बम फटे ही नहीं

