Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 23
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Operation Sindoor Live Updates: सुबह-सुबह पाकिस्तान में फिर खलबली, लाहौर में बड़ा धमाका, सायरन की आवाज सुन घबरा कर भागे लोग, धुएं की गुबार में पूरा शहर
Hindi News

Operation Sindoor Live Updates: सुबह-सुबह पाकिस्तान में फिर खलबली, लाहौर में बड़ा धमाका, सायरन की आवाज सुन घबरा कर भागे लोग, धुएं की गुबार में पूरा शहर

HawkNewsBy HawkNewsMay 8, 2025No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

India Pakistan Tension: सर्वदलीय बैठक कुछ ही पलों में शुरू होगा. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. इस बैठक में सभी दलों के नेताओं को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेसन सिंदूर की जानकारी दी जाएगी. बता दें कि इस बैठक में भाग लेने के लिए सभी दलों के नेताओं का आना शुरू हो चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पहुंचे हैं.

सुबह-सुबह लाहौर एयरपोर्ट के पास ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन धमाके हए. धमाकों गूंज से लोगों की थमी सांसे थम गईं. पूरे शहर में सायरन बजने लगे. लोग डर के मारे घर से बाहर भाग आए. दरअसल, लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में कई धमाके सुने गए. लोगों ने बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया.

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तानी हुक्मरानों के पांव के नीचे से जमीन छीन ली है. पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर बने आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह कर दिए हैं. इनमें से 4 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में थे, जबकि 5 पीओके में. भारत ने अपने 25 मिनट के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज़बुल मुजाहिद्दीन के लॉन्च पैड को मिट्टी में मिला दिया.

Operation Sindoor Live Updates: पंजाब पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द

India Pakistan Tension LIVE News: गृहमंत्री अमित शाह ने बॉर्डर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की. इसमें राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. गृहमंत्री शाह के साथ बैठक के बाद पंजाब सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द की दी है.

India Pakistan Tension LIVE News: जांबाज गांव वाले, जैसलनमेर बॉर्डर पर सेना के साथ ग्रामीण

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान सीमा से लगे जैसलमेर बोर्डर पर सेना और बीएसएफ ही नहीं बल्कि बॉर्डर पर ग्रामीण भी तैनात हैं. वहां के लोग डरकर गांव छोड़ने के बजाय वे सेना और बीएसएफ की मदद के लिए रुकने को तैयार हैं. ग्रामीणों ने कहा कि वो गांव में दुश्मन के हमलो‌ से  कुओं की रक्षा करेंगे. साथ ही वे सेना-बीएसएफ को जरूरत के हिसाब से कुओं से पानी लेकर ऊंटों से सप्लाई करेंगे‌. वे बॉर्डर पर तैनात जवानों को खाना-पानी भी पहुंचाने के लिए तैयार है. ग्रामीणों ने महीनों का राशन जमा कर लिया है. उनका कहना है कि सीमा पार पाकिस्तान के रहमियार खान जैसे गांव को भारत अपने में मिलाए.

Operation Sindoor Live Updates: सर्वदलीय बैठक में भाग लेने सरकार के तरफ से कौन-कौन?

India Pakistan Tension LIVE News: सर्वदलीय बैठक शुरू ही होने वाला है. विपक्ष से नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. वहीं, केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक के लिए पहुंच गए हैं.

India Pakistan Tension LIVE News: सर्वदलीय बैठक में नेताओं के आने का सिलसिला शुरू, ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Operation Sindoor Live Updates:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आज सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठ बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए सारे पार्टी के नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. सबसे पहले कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पहुंच गए हैं.  शिवसेना UBT से संजय राउत, टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव एनसीपी एसपी से सुप्रिया सुले, आरजेडी से प्रेम गुप्ता एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल के साथ अन्य नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. बता दें कि इस बैठ की अध्यक्षता भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.

Operation Sindoor Live Updates: कराची, सियालकोट और लाहौर एयरपोर्ट से फ्लाइट सर्विस रद्द

India Pakistan Tension LIVE News: भारत के ऑपरेसन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी बढ़ गया है. साथ ही पाकिस्तान को भारत के किसी भी समय हमले का डर सताने लगा है. पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने कराची, लाहौर और सियालकोट के हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. पीएए के अनुसार, लाहौर और सियालकोट के हवाई अड्डे गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

India Pakistan Tension LIVE News: अब अलकायदा की चेतावनी, पाकिस्तान पर हमले का बदला लेने की धमकी

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान पर भारत के एयरस्ट्राइक के बाद आतंकी संगठन अलकायदा उसके समर्थन में उतर गया है. उसने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले को मुसलमानों पर हमला बताया है. अलकायदा की ओर से जारी धमकी भरे बयान में कहा गया है कि 6 मई 2025 की रात को भारत सरकार पाकिस्तान में 6 जगहों पर ब्लास्ट किया. खास तौर पर मस्जिदों और बस्तियों को निशाना बनाया गया. इन बम धमाकों में कई मुसलमान शहीद और घायल हुए. यह बम धमाका भगवा शासन द्वारा किए गए अपराधों की लंबी सूची में एक और काला अध्याय जोड़ता है. अलकायदा के बयान में पहलगाम की घटना का भी जिक्र किया गया है, इस संबंध में कहा गया है कि पहलगाम की हालिया घटना से भारत का इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ युद्ध शुरू नहीं हुआ है.

Operation Sindoor Live Updates: पीएम आवास पहुंचे NSA डोभाल

India Pakistan Tension LIVE News: एनएसए चीफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार प्रधानमंत्री मोदी के संपर्क में हैं. वह गुरुवार को सुबह 10 के बाद पीएम आवास पहुंचे हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ देश और सेना की पूरी रणनीति साझा करेंगे इसके साथ ही आगे की तैयारी पर चर्चा कर सकते हैं.

India Pakistan Tension LIVE News: भारतीय फाइटर जेट को मार गिराने का दावा झूठ- भारत

Operation Sindoor Live Updates: चीन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उस पोस्ट को “गलत सूचना” बताकर खारिज कर दिया. इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. दूतावास का यह बयान ग्लोबल टाइम्स की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान वायु सेना ने पाकिस्तान पर भारतीय मिसाइल हमलों के जवाब में भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है.

Operation Sindoor Live Updates: एक के बाद एक तीन ब्लास्ट, तीनों पाकिस्तान के आर्मी कैंटोनमेंट के पास

India Pakistan Tension LIVE News:  पाकिस्तानी मीडिया और रायटर्स के अनुसार, पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार सुबह तीन विस्फोट हुए. बताया जा रहा है कि तीनों विस्फोट सुबह 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुए. आवाजें वाल्टन एयरपोर्ट के पास गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में एक के बाद एक सुनाई दीं. पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक फुटेज में लोग घबराकर अपने घरों से भागते हुए दिखाई दिए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवा में धुएं का गुबार उठ रहा था. विस्फोट के बाद आपातकालीन सायरन बजने लगे. पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. इलाका लाहौर के पॉश सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और लाहौर आर्मी कैंटोनमेंट के पास स्थित है.

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान हुआ. विस्फोटों के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है. इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे दृश्यों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. परिसर में स्थित एक इमारत से काला धुआं निकल रहा है.

India Pakistan Tension LIVE News: पाकिस्तानी पाकिस्तान की सेना को ट्रोल कर रहे हैं

Operation Sindoor Live Updates: एक पाकिस्तानी नागरिक ने अपनी सेना के कमजोरी को उजागर किया है. उसने कहा, ‘इंडिया ने जो टारगेट सेट किये थे, उन्होंने अचीव किए. हम उनके एक भी मिसाइल को इंटेसेप्ट नहीं कर पाए. इंडिया ने 24 मिसाइल छोड़े. हमने एक भी इंटरसेप्ट नहीं कर पाए.

Operation Sindoor Live Updates: सीमा से लगे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है

India Pakistan Tension LIVE News: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के दिए निर्देश अनुसार, International Border और LOC पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा. सीमा से जारी तस्वीरों अखनूर सेक्टर के परगवाल की हैं. इसमें सीमांत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों की तरफ जाते हुए देखा जा रहा है. पाकिस्तान में घुसकर भारतीय हवाई हमलों के बाद पुंछ और राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले स्थानीय ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की और भेजा जा रहा.

India Pakistan Tension LIVE News: शहबाज शरीफ बोले हर खून का लूंगा बदला, तो हंसने लगे पाकिस्तानी

Operation Sindoor Live Updates: भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने “हर बूंद पाकिस्तानी खून का बदला” लेने की कसम खाई है. लेकिन, उनके टीवी संबोधन में “कमजोर और आत्मविश्वास की कमी” दिखने पर पाकिस्तानी नागरिकों ने उनकी जमकर ट्रोलिंग की. शरीफ के बयान को उनके अपने देशवासियों ने कमजोर और खोखला करार दिया, जिससे उनकी छवि को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा.

Operation Sindoor Live Updates: देश संभल नहीं रहा और तुर्की के पास खुद की गुणगान कर रहे हैं शाहबाज

India Pakistan Tension LIVE News: शाहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘अपने प्रिय भाई राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन @RTErdogan से बात की. इस महत्वपूर्ण समय में पाकिस्तान के साथ तुर्की की एकजुटता और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. कल भारत द्वारा किए गए जघन्य मिसाइल हमलों के शहीदों के लिए हमारे तुर्की भाइयों की प्रार्थनाओं की सराहना करता हूं. उन्हें हमारे सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों के बारे में जानकारी दी जिन्होंने अपनी बहादुरी और पेशेवर श्रेष्ठता से दुश्मन को खदेड़ दिया. हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे. पाकिस्तान दक्षिण एशिया में तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के तुर्की के प्रयासों के लिए आभारी है.’

India Pakistan Tension LIVE News: भारत के जहाज गिराने का निकला दावा खोखला, इंटरनेशनल मीडिया के सामने खुद कराई बेईजज्ती

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर अपने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदगी का सामना कराया. सीएनएन के इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान ने पांच भारतीय जेट मार गिराने के दावे का सबूत कहां है? तो आसिफ ने बिना कोई ठोस सबूत दिए कहा, “यह पूरे सोशल मीडिया पर चल रहा है.’ उनका यह बयान झूठा और हास्यास्पद साबित हुआ, जिससे पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठे. भारत के खिलाफ खोखले दावों ने आसिफ और इस्लामाबाद को बेनकाब कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय मीडिया में उनकी किरकिरी हुई.

Operation Sindoor Live Updates: लाहौर के पुराने हवाई अड्डे के पास नौसेना परिसर पर हमला

India Pakistan Tension LIVE News: लाहौर सुबह-सुबह ड्रोन से दहल उठा. सूत्रों से जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट के पास ड्रोन से हमला हुआ. मगर, ताजा जानकारी के अनुसार, यह धमाका पुराने एयरपोर्ट के पास नेवी कंप्लेक्स के ऊपर हुआ है.

India Pakistan Tension LIVE News: लाहौर के वाल्टन रोड पर जोरदार धमाके, सायरन की आवाजें सुनाई दीं

Operation Sindoor Live Updates: गुरुवार को सुबह-सुबह लाहौर का वाल्टन रोड तीन धमाकों से गूंज उठा. अधिकारियों का कहना है कि वे विस्फोट की प्रकृति और स्थान का पता लगा रहे हैं. वाल्टन एयरपोर्ट के पास लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में तीन धमाके सुनाई दिए. लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. उन्होंने बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया.

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान के हमले में लोगों की मौत पर पंजाब CM भगवंत मान जताया शोक

India Pakistan Tension LIVE News: भगवंत मान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तान की ओर से बम से हमला किए जाने की खबर मिली है. इस हमले में एक रागी सिंह भाई, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह और रूबी कौर की मृत्यु हो गई है. जहां सबके भले के लिए अरदास की जाती है, वहां इस प्रकार का हमला करना अत्यंत निंदनीय है. आम लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है. हम मृतकों के परिवारों के प्रति दिल से संवेदना व्यक्त करते हैं. गुरु साहिब से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें. परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.’

India Pakistan Tension: पाक सीमा से लगे पंजाब-राजस्थान के गांवों में स्कूलों की छुट्टी का आदेश

Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में सभी बोर्डर जिलों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्री गंगानगर और जोधपुर में आज से आगामी आदेश तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गईं. वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में अगले 72 घंटों तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किया गया. डी सी फिरोजपुर ने कहा कि अगले आदेश आने तक अगले 72 घंटों तक सारे स्कूल बंद रहेंगे.

Operation Sindoor Live Updates: पूंछ में मासूमों को निशाना बना रहा है पाकिस्तान

India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने रात 2 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पागलों की तरह फायरिंग शुरू कर दी. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जोरदार जवाब दिया. पाकिस्तान ने जानबूझकर भारतीय गांवों पर गोले दागे. मासूम और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया. इस फायरिंग में अब तक 15 लोगों की मौत हुई और 43 घायल हो गए हैं. जान-माल का नुकसान पुंछ और तंगधार के इलाकों में हुआ है. सुबह 4 बजे के बाद फायरिंग में थोड़ी कमी आई है.

ऑपरेशन सिंदूर भारत-पाकिस्तान लाइव अपडेट्स : राजौरी और पुंछ एलओसी में देर रात तक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग

राजौरी और पुंछ एलओसी में देर रात तक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई. जवाबी कारवाई में भारतीय सेना ने भी कई घंटों तक दिया जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के आज दूसरे दिन भी जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ और राजौरी जिलों के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. जम्मू संभाग में IB और LOC के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, कम्युनिटी बंकर, सरकारी स्कूलों में बने बंकर और पंचायत घरों में बने बंकरों के साथ-साथ जितने भी सुरक्षित इलाके हैं प्रशासन की मदद से लोगों को वहां भेजा गया. जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी IB और LOC वाले जिलों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए कहा था, जिसके बाद लोगों को भेजा गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, कहा- मॉक वोटिंग के लिए सिंबल लोडिंग यूनिट को नहीं बदल सकते – new evm verification rules supreme court bans changing symbol loading unit during mock voting
Next Article BLA Attack: ऑपरेशन सिंदूर के बाद BLA का पाक पर हमला, रिमोट कंट्रोल से धमाका कर 14 आर्मी अफसर मारे | BLA Attack: 14 Pakistan Army officials killed in a attack in Balochistan, BLA took responsibility
HawkNews
  • Website

Related Posts

ऐतिहासिक मैचों में रिकॉर्ड तोड़ गोल करने के मामले में मेस्सी और म्बाप्पे विश्व कप में सबसे आगे हैं। | विश्व कप में मेस्सी और म्बाप्पे ने रिकॉर्ड तोड़ गोल करके शानदार प्रदर्शन किया।

June 23, 2026

ITR Update : पता है सबसे ज्‍यादा टैक्‍स छूट किस सेक्‍शन में मिलती है, लग गया दांव तो सीधे 2 लाख की होगी बचत

June 23, 2026

वांग यी ने वैश्विक दक्षिण की अग्रणी शक्ति के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन-रूस सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। | वांग यी ने चीन और रूस से ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

June 23, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,795)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

ऐतिहासिक मैचों में रिकॉर्ड तोड़ गोल करने के मामले में मेस्सी और म्बाप्पे विश्व कप में सबसे आगे हैं। | विश्व कप में मेस्सी और म्बाप्पे ने रिकॉर्ड तोड़ गोल करके शानदार प्रदर्शन किया।

June 23, 2026

ITR Update : पता है सबसे ज्‍यादा टैक्‍स छूट किस सेक्‍शन में मिलती है, लग गया दांव तो सीधे 2 लाख की होगी बचत

June 23, 2026

वांग यी ने वैश्विक दक्षिण की अग्रणी शक्ति के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन-रूस सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। | वांग यी ने चीन और रूस से ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

June 23, 2026

मैं इन्‍हें पाल नहीं सकता…गरीबी से लाचार पिता ने तीन मासूम बच्‍चे बाल गृह को सौंप द‍िए

June 23, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

ऐतिहासिक मैचों में रिकॉर्ड तोड़ गोल करने के मामले में मेस्सी और म्बाप्पे विश्व कप में सबसे आगे हैं। | विश्व कप में मेस्सी और म्बाप्पे ने रिकॉर्ड तोड़ गोल करके शानदार प्रदर्शन किया।

June 23, 2026

ITR Update : पता है सबसे ज्‍यादा टैक्‍स छूट किस सेक्‍शन में मिलती है, लग गया दांव तो सीधे 2 लाख की होगी बचत

June 23, 2026

वांग यी ने वैश्विक दक्षिण की अग्रणी शक्ति के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन-रूस सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। | वांग यी ने चीन और रूस से ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

June 23, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.