Last Updated:
India Pakistan Conflict Live Update: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान थर्र-थर्र कांप रहा है. आतंकियों की लाशें देख असीम मुनीर की हालत खराब हो गई है. शहबाज सरकार सरेंडर के मूड में है. इस बीच भारत ने सीमा पर भी…और पढ़ें
भारत ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में खौफ, भारत में जश्न.
हाइलाइट्स
- भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है.
- भारत ने आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से तबाह किया.
- सर्वदलीय बैठक आज बुलाई गई है.
India Operation Sindoor Latest Update: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है. भारत के अटैक से बचे आतंकी अब दुबक के छिप गए हैं. पाकिस्तान को कुछ समझ नहीं आ रहा. शहबाज सरकार मामला आगे बढ़ाने से कतरा रही है, जबकि असीम मुनीर की सेना गीदड़भभकी दे रही है. ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घुटनों पर आ चुका है. शहबाज सरकार कह रही है कि अब अगर भारत कुछ नहीं करेगा तो हम भी कुछ नहीं करेंगे. वहीं, भारत का कहना है कि अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करता है तो भारत उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा. इस बीच सीमा पर भी पाकिस्तानी सेना को सबक सिखाने के लिए भारत ने अपनी कमर कस ली है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया को अपने मकसद से अवगत कराया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ओर हलचल है. पाकिस्तान में मातम का माहौल है तो भारत में जश्न का. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सरकार ने आज यानी 8 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. तो चलिए जानते हैं आज भारत-पाकिस्तान टेंशन और ऑपरेशन सिंदूर पर क्या-क्या लेटेस्ट अपडेट हैं.
ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ?
भारत ने पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया. इसके तहत भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से तबाह किया. 7 मई की आधी रात को करीब एक बजकर 5 मिनट से डेढ़ बजे के बीच तक भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मिसाइलों की बरसात की. भारत के इस अटैक में पाकिस्तान के करीब 70 से अधिक आतंकी मारे गए. हालांकि, पाकिस्तान 26 की संख्या बता रहा है.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

