Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 1
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Odisha Plane Crash- ‘Mayday… Mayday…’ पायलट की वो आखिरी कॉल और फिर मचा हड़कंप! ओडिशा के खेत में विमान गिरने की पूरी इनसाइड स्टोरी
Hindi News

Odisha Plane Crash- ‘Mayday… Mayday…’ पायलट की वो आखिरी कॉल और फिर मचा हड़कंप! ओडिशा के खेत में विमान गिरने की पूरी इनसाइड स्टोरी

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Odisha Plane Crash: ओडिशा में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक छोटे यात्री विमान से अचानक ‘Mayday… Mayday…’ की इमरजेंसी कॉल सुनाई दी. भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा IndiaOne एयर का नौ सीटों वाला विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी परेशानी में फंस गया और खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान तो बच गई. लेकिन हादसे ने एयर सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए.

यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पायलट ने आखिरी क्षणों में सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलर्ट किया और आबादी से दूर खुले इलाके में विमान उतारने का फैसला लिया. अगर यह फैसला कुछ मिनट भी देर से होता, तो नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था.

क्या है पूरा मामला?

IndiaOne एयर का यह विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दोपहर 12:27 बजे रवाना हुआ था और इसे 1:19 बजे राउरकेला में लैंड करना था. लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले हालात बदल गए. भुवनेश्वर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रसन्न कुमार प्रधान के मुताबिक 1:14 बजे विमान के पायलट ने ‘Mayday’ डिस्टेस कॉल जारी की. यह संकेत था कि विमान किसी गंभीर तकनीकी संकट में है और तुरंत मदद की जरूरत है.

पायलट की Mayday कॉल से बड़ा हादसा टला. (फोटो PTI)

कैसे आई इमरजेंसी की नौबत?

ATC को दी गई जानकारी में पायलट ने बताया कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई है और वह राउरकेला एयरस्ट्रिप पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर पाएगा. इसके बाद पायलट ने पास के एक खुले खेत में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया. Charlie-208 मॉडल के इस विमान ने एयरस्ट्रिप के पास जगड़ा ब्लॉक इलाके में जबरन लैंडिंग की. इससे विमान को नुकसान पहुंचा लेकिन एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

विमान में कौन-कौन सवार थे?

इस विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और चार यात्री शामिल थे. घायल पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को-पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है. घायल यात्रियों में सुशांत कुमार बिवाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं. राहत की बात यह है कि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

हादसे के बाद क्या हुआ?

क्रैश लैंडिंग की सूचना मिलते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. राउरकेला और पानपोष फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि किसी भी आग या अन्य खतरे से निपटा जा सके. स्थानीय प्रशासन और ट्रांसपोर्ट सचिव पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

जांच में कौन-कौन एजेंसियां जुटीं?

हादसे के तुरंत बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) हरकत में आ गया. भुवनेश्वर और कोलकाता से DGCA की टीमें राउरकेला रवाना की गई हैं. इसके अलावा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम भी रविवार को राउरकेला पहुंचकर विस्तृत जांच करेगी. शुरुआती तौर पर विमान में मैकेनिकल फेल्योर की आशंका जताई जा रही है.
DGCA और AAIB जांच में जुटे. (फोटो PTI)

‘Mayday’ कॉल क्यों होती है इतनी अहम?

एविएशन की भाषा में ‘Mayday’ सबसे गंभीर इमरजेंसी कॉल मानी जाती है. इसका मतलब होता है कि विमान, क्रू या यात्रियों की जान तत्काल खतरे में है. इस केस में पायलट की समय पर दी गई Mayday कॉल और खुले खेत में लैंडिंग का फैसला ही यात्रियों की जान बचाने में सबसे अहम साबित हुआ.

इस हादसे से क्या सवाल उठते हैं?

यह घटना एक बार फिर छोटे विमान और रीजनल फ्लाइट्स की मेंटेनेंस और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर सवाल खड़े करती है. हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन DGCA और AAIB की जांच के बाद ही साफ होगा कि तकनीकी खराबी क्यों आई और क्या इसे पहले ही रोका जा सकता था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकौन है सपना दीदी? जिसकी कहानी से ‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी का किरदार है इंस्पायर | Tripti Dimri’s character in ‘O Romeo’: Story inspired by underworld’s ‘Sapna Didi’ who is she reports
Next Article वेनेजुएला के मादुरो के जैसे क्‍या अमेरिका पुतिन को भी अरेस्‍ट करने के लिए चलाएगा मिशन? ट्रंप ने दिया जवाब | US President Donald Trump Will run a mission to catch Putin like Venezuelan President Maduro?
HawkNews
  • Website

Related Posts

neet exam| NEET Exam News: संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब, दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा? AI पर भी होगी चर्चा

July 1, 2026

Petrol Diesel Price: दिल्ली से पटना तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? भुवनेश्वर में क्यों बढ़ी कीमत | Petrol Diesel Price Today 1July India City-wise Fuel Rates Latest News Update Hindi

July 1, 2026

कम जमीन में चाहिए बड़ा मुनाफा, तो इन 5 पेड़ों की करें खेती और बन जाएं करोड़पति

July 1, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,965)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

neet exam| NEET Exam News: संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब, दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा? AI पर भी होगी चर्चा

July 1, 2026

Petrol Diesel Price: दिल्ली से पटना तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? भुवनेश्वर में क्यों बढ़ी कीमत | Petrol Diesel Price Today 1July India City-wise Fuel Rates Latest News Update Hindi

July 1, 2026

कम जमीन में चाहिए बड़ा मुनाफा, तो इन 5 पेड़ों की करें खेती और बन जाएं करोड़पति

July 1, 2026

फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, जिसमें म्बाप्पे ने दो गोल करके विश्व कप में मेस्सी के गोलों की बराबरी की। | फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, जिसमें म्बाप्पे ने विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मेस्सी की बराबरी की।

July 1, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

neet exam| NEET Exam News: संसदीय समिति NTA से करेगी सवाल-जवाब, दोबारा हुई NEET-UG परीक्षा से क्या सीखा? AI पर भी होगी चर्चा

July 1, 2026

Petrol Diesel Price: दिल्ली से पटना तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? भुवनेश्वर में क्यों बढ़ी कीमत | Petrol Diesel Price Today 1July India City-wise Fuel Rates Latest News Update Hindi

July 1, 2026

कम जमीन में चाहिए बड़ा मुनाफा, तो इन 5 पेड़ों की करें खेती और बन जाएं करोड़पति

July 1, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.