Last Updated:
Nidhi Agarwal Crack All Three Force: हैदराबाद की एयरफोर्स एकेडमी में आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में देश की बेटी निधि अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारतीय सैन्य बलों की तीनों शाखाओं में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. निधि को सेना में ऑल इंडिया रैंक 28, नौसेना में 9वीं और वायु सेना में 6ठी रैंक मिली है. देश की बेटी हर्षिता की सफलता की कहानी भी किसी से कम नहीं है.
निधि अग्रवाल ने इतिहास रच दिया.
जब आसमान को चूमने का जज्बा रगों में लहू बनकर दौड़ता है तो इतिहास की इबारत खुद-ब-खुद बदल जाती है. हैदराबाद की तपती धूप और एयरफोर्स एकेडमी के आसमान ने आज एक ऐसी जांबाज बेटी की हुंकार सुनी जिसने भारतीय सैन्य इतिहास के पन्नों पर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा दिया. पिता सुधीर कुमार अग्रवाल की आंखों में तैरते गर्व के आंसू और सीने में धड़कता हिंदुस्तान का अभिमान उस वक्त पूरी दुनिया ने देखा, जब उनकी लाडली निधि अग्रवाल कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में देश की संप्रभुता की कसम खाकर देश सेवा के लिए खड़ी हुई. यह सिर्फ एक बेटी की सफलता की कहानी नहीं है बल्कि उस पिता के अधूरे ख्वाबों की उड़ान है जिसे उसकी दोनों बेटियों ने मिलकर पूरा किया.
बड़ी बहन कोमल ने एनसीसी के सर्वोच्च शिखर को छुआ तो छोटी बहन निधि ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया जिसने रक्षा गलियारों में तहलका मचा दिया. देश की तीनों सेनाएं इस बेटी के हौसले के आगे नतमस्तक थीं. सेना में ऑल इंडिया रैंक 28, नौसेना में ऑल इंडिया रैंक 9 और जब बात नीले आसमान की सुरक्षा की आई तो वायु सेना में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर इस शेरनी ने इतिहास रच दिया. आज पूरा देश इस जांबाज बेटी की कामयाबी पर गर्व से झूम रहा है. एक अन्य योद्धा हर्षिता की सफलता की कहानी भी किसी से कम नहीं है.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On the participation of his daughter, Nidhi, in the Combined Graduation Parade marking the completion of pre-commissioning training for flight cadets of the Indian Armed Forces, Sudheer Kumar Agarwal says, “Long back when I was a student, I had a… pic.twitter.com/Y8MI2hS3HY

