Last Updated:
News18 India Chaupal: चौपाल 2025 में नितिन गडकरी ने अपने उपनाम ‘हाईवे मैन’ पर दिलचस्प जवाब दिया. वह बोले कि बाला साहेब ठाकरे तो मुझे… पढ़ें ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट का रोचक जवाब.
News18 India Chaupal: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने न्यूज 18 हिन्दी के खास कार्यक्रम ‘चौपाल-2025’ से उनके उस नाम के बारे में पूछा गया, जो अब उनकी पहचान बन चुका है. उनसे पूछा गया कि जिसका एडमिशन इंजीनियरिंग में नहीं हुआ, उसे ‘हाईवे मैन’ कहा जाता है, आपको हाईवेमैन क्यों कहा जाता है?
बाला साहेब ठाकरे तो मुझे…
शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे तो मुझे गडकरी की जगह ‘पुलकरी’ कहा करते थे. आपको बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मिनिस्टर थे. उनके कार्यकाल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ, जिसे देश का पहला एक्सप्रेसवे माना जाता है ।
मजाक में लोग मुझे कहते हैं…
उन्हें हाईवेमैन क्यों कहा जाता है के जवाब में नितिन गडकरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद मुझे इसी डिपार्टमेंट में काम करने का मौका मिला. स्वाभिक तौर पर इसने साल हाईवे, रोड ब्रिजेज, टर्नल का काम कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि कुछ बातें मजाक में कही जाती हैं. वैसे ही यह बात लोगों ने मजाक में कही होगी.
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

