Business
oi-Divyansh Rastogi
New
GST
2025
Tourism
Impact:
नई
दिल्ली
में
3
सितंबर
2025
को
जीएसटी
परिषद
की
56वीं
बैठक
ने
टैक्स
के
नियमों
में
बड़ा
फेरबदल
कर
दिया।
वित्त
मंत्री
निर्मला
सीतारमण
की
अगुवाई
में
12%
और
28%
टैक्स
स्लैब
को
अलविदा
कहकर
5%,
18%,
और
40%
का
नया
ढांचा
लागू
किया
गया।
ये
बदलाव
22
सितंबर
2025
से
शुरू
होंगे,
यानी
नवरात्रि
के
पहले
दिन
से।
अब
सवाल
ये
है-होटल
बुकिंग,
ट्रेन
टिकट,
और
हवाई
यात्रा
सस्ती
होगी
या
महंगी?
छठ
पूजा
की
छुट्टियों
में
बिहार
के
लोग
कितना
फायदा
उठा
पाएंगे?
आइए,
समझते
हैं
कि
आपकी
जेब
को
कितनी
राहत
मिलेगी
और
टूरिज्म
पर
इसका
क्या
असर
होगा…

GST
Tourism
Kya
Sasta-Kya
Mahanga:
क्या
सस्ता,
क्या
महंगा?
टूरिज्म
पर
जीएसटी
का
नया
खेल
जीएसटी
परिषद
ने
टूरिज्म
को
बूस्ट
देने
के
लिए
कई
बड़े
फैसले
लिए।
होटल,
रेस्तरां,
और
हवाई
टिकट
पर
टैक्स
घटाकर
आम
आदमी
की
जेब
को
राहत
देने
की
कोशिश
की
गई
है।
लेकिन
कुछ
लग्जरी
चीजें
महंगी
भी
होंगी।
चलिए,
एक-एक
करके
देखते
हैं:-
1.
Hotel
Booking-होटल
बुकिंग:
सस्ते
कमरे,
खुशहाल
छुट्टियां
-
पहले:
अगर
आप
₹7,500
प्रति
रात
तक
के
होटल
रूम
बुक
करते
थे,
तो
12%
जीएसटी
लगता
था
(इनपुट
टैक्स
क्रेडिट
के
साथ)। -
अब:
22
सितंबर
से
ऐसे
कमरों
पर
सिर्फ
5%
जीएसटी
लगेगा
(बिना
ITC)।
यहां
समझें
कैसे
फायदा?
-
मान
लो,
आप
पटना
में
छठ
के
लिए
₹5,000
प्रति
रात
का
होटल
रूम
बुक
करते
हैं। -
पहले:
₹5,000
+
12%
जीएसटी
(₹600)
=
₹5,600 -
अब:
₹5,000
+
5%
जीएसटी
(₹250)
=
₹5,250 -
बचत:
₹350
प्रति
रात।
3
रातों
के
लिए
₹1,050
की
बचत! -
अपकमिंग
त्योहार-छठ/दिवाली
कनेक्शन:
बिहार
में
छठ
के
दौरान
पटना,
गया,
और
मुजफ्फरपुर
के
होटल
भरे
रहते
हैं।
यही
हाल
दिवाली
में
पूरे
भारत
का
रहता
है।
सस्ते
कमरे
से
परिवारों
को
छुट्टियों
में
राहत
मिलेगी।
2.
Filght
Ticket-हवाई
टिकट:
इकॉनमी
सस्ती,
बिजनेस
महंगी
🟢इकॉनमी
क्लास
-
पहले:
इकॉनमी
क्लास
टिकट
पर
5%
जीएसटी
और
बिजनेस/फर्स्ट
क्लास
पर
12%
जीएसटी
था। -
अब:
इकॉनमी
क्लास
पर
5%
जीएसटी
बरकरार,
लेकिन
बिजनेस/प्रीमियम
क्लास
पर
18%
जीएसटी
लागू
होगा।
यहां
समझें
कैसे
कितना
फायदा?
-
आप
छठ
के
लिए
दिल्ली
से
पटना
का
इकॉनमी
टिकट
बुक
करते
हैं,
जिसकी
कीमत
₹6,000
है। -
पहले
और
अब:
₹6,000
+
5%
जीएसटी
(₹300)
=
₹6,300
(कोई
बदलाव
नहीं)।
🟢बिजनेस
क्लास
टिकट
(मान
लो
₹15,000):
-
पहले:
₹15,000
+
12%
जीएसटी
(₹1,800)
=
₹16,800 -
अब:
₹15,000
+
18%
जीएसटी
(₹2,700)
=
₹17,700 -
नुकसान:
₹900
ज्यादा।
3.
Train
Ticket-
ट्रेन
टिकट:
कोई
जीएसटी
नहीं,
लेकिन
अप्रत्यक्ष
असर
-
पहले
और
अब:
रेलवे
टिकट
पर
जीएसटी
लागू
नहीं
होता,
लेकिन
होटल
और
खाने-पीने
की
चीजें
सस्ती
होने
से
ट्रेन
यात्रियों
को
भी
फायदा
होगा।
4.
रेस्तरां
और
खाना:
पेट
भरो,
जेब
बचाओ
-
पहले:
रेस्तरां
में
खाने
पर
12-18%
जीएसटी
लगता
था। -
अब:
सभी
रेस्तरां
(AC/Non-AC)
पर
5%
जीएसटी
लागू
होगा।
यहां
समझें
कैसे
फायदा?
छठ
के
दौरान
आप
परिवार
के
साथ
पटना
के
रेस्तरां
में
₹2,000
का
बिल
बनाते
हैं।
-
पहले:
₹2,000
+
18%
जीएसटी
(₹360)
=
₹2,360 -
अब:
₹2,000
+
5%
जीएसटी
(₹100)
=
₹2,100 -
बचत:
₹260।
5.
लग्जरी
टूरिज्म:
जेब
ढीली
करने
की
तैयारी
-
पहले:
लग्जरी
होटल
(₹7,500
से
ज्यादा)
और
प्राइवेट
जेट/यॉट
पर
28%
जीएसटी
+
3%
सेस
(कुल
31%)
था। -
अब:
इन
पर
40%
जीएसटी
लागू
होगा।
यहां
समझें
कैसे
फायदा?
-
अगर,
आप
₹10,000
प्रति
रात
का
लग्जरी
होटल
रूम
बुक
करते
हैं। -
पहले:
₹10,000
+
31%
टैक्स
(₹3,100)
=
₹13,100 -
अब:
₹10,000
+
40%
जीएसटी
(₹4,000)
=
₹14,000 -
नुकसान:
₹900
ज्यादा।
उद्योगपतियों
की
जुबानी:
टूरिज्म
को
नया
जोश
-
मेकमाईट्रिप
के
CEO
राजेश
मागो:
‘₹7,500
तक
के
होटल
पर
5%
जीएसटी
से
आम
आदमी
की
जेब
हल्की
रहेगी।
छठ
और
दीवाली
में
टूरिज्म
बढ़ेगा।’ -
रेडिसन
होटल
के
निखिल
शर्मा:
‘ये
फैसला
मिडिल
क्लास
और
छोटे
शहरों
के
यात्रियों
के
लिए
गेम-चेंजर
है।
बिहार
जैसे
टूरिज्म
हब
को
फायदा
होगा।’ -
फेडरेशन
ऑफ
होटल्स
के
के
श्यामा
राजू:
‘सस्ते
होटल
और
रेस्तरां
से
बिहार
में
छठ
के
दौरान
भीड़
बढ़ेगी।
ये
रोजगार
और
अर्थव्यवस्था
के
लिए
अच्छा
है।’ -
एबिक्स
ट्रैवल्स
के
अंकित
पाठक:
‘छठ
और
शादी
सीजन
में
सस्ते
होटल
और
टिकट
से
बिहार
में
टूरिज्म
चमकेगा।’
सियासी
रस्साकशी:
राहत
या
नौटंकी?
NDA
इसे
छठ
और
दीवाली
का
तोहफा
बता
रही
है,
लेकिन
RJD
और
कांग्रेस
ने
सवाल
उठाए।
RJD
प्रवक्ता
चितरंजन
गगन
ने
कहा,
‘पहले
12%
और
28%
टैक्स
लगाकर
जनता
को
लूटा,
अब
सस्ताई
का
ढोंग।
क्या
होटल
और
एयरलाइंस
सस्ते
दाम
देंगे?’
विपक्षी
राज्य
(पंजाब,
केरल)
ने
चेतावनी
दी
कि
टैक्स
कटौती
से
₹60,000-₹1.1
लाख
करोड़
का
राजस्व
नुकसान
होगा।
वे
40%
सिन
गुड्स
टैक्स
से
मुआवजा
चाहते
हैं।
SBI
रिसर्च
का
अनुमान
है
कि
औसत
जीएसटी
दर
11.6%
से
घटकर
9.5%
होगी,
जिससे
महंगाई
20-25
बेसिस
पॉइंट
कम
हो
सकती
है।
लेकिन
क्या
ये
फायदा
बिहार
की
जनता
तक
पहुंचेगा?
जीएसटी
2025
ने
बिहार
की
छठ
यात्रा
को
सस्ता
और
आसान
बना
दिया
है।
₹7,500
तक
के
होटल,
रेस्तरां,
और
इकॉनमी
हवाई
टिकट
सस्ते
होंगे,
लेकिन
लग्जरी
यात्रा
महंगी
होगी।
22
सितंबर
से
शुरू
होने
वाले
ये
बदलाव
छठ
की
छुट्टियों
को
और
रंगीन
बनाएंगे।
तो,
तैयार
हो
जाइए-सस्ते
में
दिवाली
और
छठ
पर
बिहार
की
सैर
करें!
ये
भी
पढ़ें-
New
GST
2025:
स्वास्थ्य
और
जीवन
बीमा
पर
टैक्स
खत्म!
कितनी
राहत,
कितना
प्रीमियम?
3
स्टेप
में
समझें
कैसे
फायदा?
-

GST Meeting Kya Sasta-Mahnga : रोटी-पनीर पर ‘नो जीएसटी’, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?
-

GST Rates: किसानों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट! क्या-क्या हुआ सस्ता? अब मुनाफा होगा दोगुना
-

New GST Rates: बड़ी राहत! 22 सितंबर से इन चीजों पर नहीं लगेगा एक भी रुपया टैक्स, 0% GST वाले सामानों की लिस्ट
-

GST 2.0: आखिर क्या थी कांग्रेस की सलाह? पवन खेड़ा ने जीएसटी सुधारों के बाद राहुल गांधी को दिया क्रेडिट
-

GST 2.0 Sin Tax: सिगरेट-गुटखा से फास्ट फूड तक, 22 सितंबर से होंगे महंगे! लगेगा 40% सिन टैक्स, क्या है ये?
-

‘हुजूर आते-आते बड़ी देर कर दी’, GST रिफॉर्म पर विपक्ष ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
-

PM Modi News: माता-पिता को मुखाग्नि देने के बाद नरेंद्र मोदी ने किया था ये काम, विपक्ष ने भी किया सलाम
-

New GST 2025: स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर टैक्स खत्म! कितनी राहत, कितना प्रीमियम? 3 स्टेप में समझें कैसे फायदा?
-

GST On Movie Tickets: छोटे शहरों में मूवी टिकट खरीदना हुआ सस्ता, जानें नए जीएसटी रेट्स
-

PM Modi Family Tree: नरेंद्र मोदी के परिवार में कौन-कौन? क्या करते हैं? पिता के देहांत के वक्त किस पद पर थे?
-

PM Modi News: ‘मेरी मां को गालियां दी गईं, छठी मईयां से मांगे मांफी’,पीएम मोदी ने साधा राहुल-तेजस्वी पर निशाना
-

दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ पर यूपी, बिहार और बंगाल घर जाने के लिए यहां से स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शिड्यूल

