Last Updated:
NEET UG CBT Mode: नीट यूजी परीक्षा जल्द ही पेन-पेपर मोड से हटकर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में बदल सकती है. एनटीए डीजी अभिषेक सिंह ने संकेत दिए हैं कि नंदन नीलेकणि की टास्क फोर्स इस पर काम कर रही है. जानिए कैसे एआई और ऑनलाइन टेक्नोलॉजी से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा पूरी तरह बदलने वाली है.
NEET UG CBT Mode: नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है
नई दिल्ली (NEET UG CBT Mode). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी को लेकर अपडेट आया है. आने वाले समय में नीट परीक्षार्थियों को OMR शीट और पेन-पेपर से अलविदा कहना पड़ सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने साफ संकेत दिए हैं कि नीट यूजी को बहुत जल्द ऑनलाइन यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में शिफ्ट किया जा सकता है. NTA के मुताबिक, जेईई मेन, UGC NET और CUET जैसे कई एग्जाम ऑनलाइन हो चुके हैं. अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा का नंबर है.
एनटीए ऑनलाइन सीबीटी मोड की तरफ क्यों बढ़ रहा है?
पेन और पेपर मोड वाले एग्जाम सिस्टम में अक्सर पेपर लीक, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और सेंटर पर गड़बड़ी जैसी शिकायतें आती रही हैं. इसके उलट, CBT में प्रश्नों के एन्क्रिप्शन, डिजिटल लॉग्स और स्ट्रिक्ट सर्वर सिक्योरिटी के कारण लीकेज की गुंजाइश लगभग न के बराबर रह जाती है. यही वजह है कि एनटीए अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर रहा है. हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर लैब और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना बड़ी चुनौती है.
AI और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स से लैस होगी नई परीक्षा व्यवस्था
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें

