NEET UG Re Exam 2026 News: नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा देशभर में आयोजित की गई. 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसके लिए भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली. परीक्षा खत्म होने के बाद बताया कि छात्रों ने इस बार फिजिक्स ने सबसे ज्यादा परेशान किया, जबकि बायोलॉजी पहले से आसान रही. कई छात्रों ने माना कि NEET 2026 का पेपर पिछले साल की तुलना में थोड़ा ज्यादा कठिन और लंबा था.
22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. परीक्षा में 22.79 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए. इसके लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कुल 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5:15 बजे समाप्त हुई. छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया हालांकि कुछ जगहों पर देर से पहुंचने वाले छात्रों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. मुंबई में दो और बेंगलुरु में चार छात्रों को एक-दो मिनट देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर कैसा रहा?
परीक्षा के बाद छात्रों ने क्या कहा?
परीक्षा खत्म होते ही अलग-अलग शहरों से छात्रों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. अधिकांश छात्रों का मानना था कि फिजिक्स का पेपर कठिन और समय लेने वाला था, जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री संतुलित रहीं.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
छात्रों की अलग-अलग राय
बरेली के छात्र जुनैदा, सौम्या और नितिन ने परीक्षा के विभिन्न विषयों को लेकर अलग-अलग अनुभव साझा किए. किसी को फिजिक्स सबसे कठिन लगी तो किसी ने बायोलॉजी को आसान बताया हालांकि तीनों छात्रों की राय में फिजिक्स सबसे चुनौतीपूर्ण विषयों में शामिल रही.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
छात्र ने कहा-कटऑफ कम रहनी चाहिए
नोएडा के एक अभ्यर्थी ने परीक्षा के बाद कहा कि इस बार का पेपर पिछली बार की तुलना में ज्यादा कठिन था. उनका मानना है कि कठिन पेपर के कारण कटऑफ में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर संतोष जताया.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
छात्रों को लगा पेपर मुश्किल
प्रयागराज के छात्र तरुण ने परीक्षा के बाद कहा कि उनका पेपर अच्छा गया, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र थोड़ा ज्यादा कठिन महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि अब परिणाम का इंतजार रहेगा.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
दिल्ली के छात्रों ने फिजिक्स को बताया लंबा
दिल्ली में परीक्षा देकर निकले एक उम्मीदवार ने बताया कि परीक्षा का स्तर ठीक-ठाक था, लेकिन फिजिक्स का सेक्शन काफी लंबा और समय लेने वाला था. उनके अनुसार बायोलॉजी अच्छी रही और केमिस्ट्री भी संतुलित स्तर की थी. उन्होंने माना कि कुल मिलाकर पेपर को कठिन कहा जा सकता है क्योंकि पिछला पेपर आसान था. श्रीनगर के एक छात्र ने कहा कि उनकी तैयारी अच्छी थी और पेपर भी ठीक रहा हालांकि फिजिक्स में कुछ सवाल कठिन थे, लेकिन बाकी सेक्शन दूसरों की तुलना में आसान लगे.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
क्या रहा सबसे बड़ा अंतर?
हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं और परीक्षा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इस बार का पेपर पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
शुरुआती विश्लेषण और छात्रों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर देखा जाए तो NEET 2026 का पेपर थोड़ा ज्यादा कठिन और लंबा रहाहालांकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन फिजिक्स के कठिन न्यूमेरिकल और लंबे सवालों ने छात्रों का काफी समय लिया.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
फिजिक्स: इस बार सबसे बड़ी चुनौती
पिछले साल फिजिक्स का पेपर सीधा था. जिन छात्रों को फॉर्मूले अच्छी तरह याद थे वे आसानी से सवाल हल कर पा रहे थे.इस बार फिजिक्स ने छात्रों को सबसे ज्यादा परेशान किया. खासकर मैकेनिक्स और इलेक्ट्रिसिटी से जुड़े न्यूमेरिकल प्रश्न लंबे और जटिल थे. कई छात्रों का कहना है कि इन्हें हल करने में अपेक्षा से ज्यादा समय लगा जिससे पूरे पेपर की टाइम मैनेजमेंट प्रभावित हुई.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
केमिस्ट्री: लगभग वही रहा स्तर
पिछले साल ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिला था. फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल भी सीधे फॉर्मूले आधारित थे.इस बार केमिस्ट्री में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा.इनऑर्गेनिक के सवाल ज्यादातर NCERT पर आधारित रहे, जबकि ऑर्गेनिक में कुछ चुनिंदा रिएक्शन पूछे गए. कुल मिलाकर छात्रों ने इसे संतुलित और मध्यम स्तर का सेक्शन माना.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
NEET UG 2026 Re Exam Analysis,NEET 2026 Paper: नीट का पेपर.
बायोलॉजी: छात्रों के लिए राहत भरा सेक्शन
बायोलॉजी पूरी तरह NCERT आधारित थी और इसी वजह से अधिकांश छात्रों ने इसमें अच्छे अंक हासिल किए थे.इस साल भी बायोलॉजी ने छात्रों को राहत दी. बॉटनी के कुछ प्रश्नों में विकल्प थोड़े भ्रमित करने वाले थे लेकिन जिन छात्रों ने NCERT को अच्छी तरह पढ़ा था उनके लिए यह सेक्शन आसान साबित हुआ.