Last Updated:
NEET UG Exam 2026: नीट-यूजी परीक्षा को लेकर उठे विवाद और एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवालों के बाद अब एक बार फिर एजेंसी की जवाबदेही तय करने की तैयारी है. आज संसद की शिक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी स्थायी समिति के सामने NTA के शीर्ष अधिकारी पेश होंगे. बैठक में 21 जून को कराई गई दोबारा NEET-UG परीक्षा के अनुभव, NTA सुधार समिति की सिफारिशों पर हुई प्रगति और भविष्य में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व भरोसेमंद बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी.
neet exam, neet exam 2026, NTA Parliamentary Committee Meeting: नीट परीक्षा को लेकर बैठक.
NEET UG Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर एक बार फिर अहम चर्चा होने जा रही है. आज संसद की शिक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी स्थायी समिति की बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)के अधिकारी पेश होंगे. इस बैठक में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि 21 जून को दोबारा कराई गई NEET-UG परीक्षा से NTA ने क्या सबक सीखा और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.इसके साथ ही शिक्षा में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)के असर और छात्रों के भविष्य पर भी विस्तार से चर्चा होगी.
NTA के डीजी देंगे जवाब
बैठक में NTA के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह संसदीय समिति के सामने पेश होंगे.उनसे पूछा जाएगा कि दोबारा आयोजित की गई NEET-UG परीक्षा के दौरान क्या अनुभव रहे?परीक्षा प्रक्रिया में क्या सुधार किए गए और भविष्य में परीक्षा प्रणाली को और पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के लिए क्या योजनाएं तैयार की गई हैं.बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी मौजूद रहेंगे और शिक्षा मंत्रालय की ओर से समिति के सवालों का जवाब देंगे.
NTA सुधार समिति बताएगी कितनी हुई प्रगति
बैठक में NTA सुधार समिति के प्रमुख और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ.के.राधाकृष्णन भी शामिल होंगे. वह समिति की सिफारिशों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी देंगे.संसदीय समिति इस बात की समीक्षा करेगी कि सुधार समिति ने जो सुझाव दिए थे उनमें से कौन-कौन से लागू किए जा चुके हैं? किन पर काम चल रहा है और आगे परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे.
परीक्षा को बेहतर बनाने पर रहेगा फोकस
बैठक में यह भी देखा जाएगा कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा जैसे मुद्दों पर क्या बदलाव किए गए हैं. समिति यह जानना चाहती है कि भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना को कैसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.
AI की भूमिका पर भी होगी चर्चा
आज होने वाली दूसरी महत्वपूर्ण बैठक का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)होगा. संसदीय समिति इस बात पर चर्चा करेगी कि AI का शिक्षा और रोजगार पर क्या असर पड़ रहा है और आने वाले समय में छात्रों को किस तरह तैयार किया जाना चाहिए.इस बैठक में AICTE के पूर्व अध्यक्ष डॉ.टी.जी.सीताराम समेत कई शिक्षा और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे. वे बताएंगे कि AI के दौर में छात्रों को किन नए कौशलों की जरूरत होगी और शिक्षा व्यवस्था में किस तरह के बदलाव किए जाने चाहिए.
रोजगार क्षमता बढ़ाने पर होगा मंथन
बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि बदलती तकनीक के दौर में छात्रों की रोजगार क्षमता (Employability)कैसे बढ़ाई जाए. साथ ही यह भी विचार किया जाएगा कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में क्या बदलाव किए जाएं ताकि छात्र भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार हो सकें.
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव पर बनेगी आगे की रणनीति
संसदीय समिति की इन दोनों बैठकों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक तरफ देश की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी NTA की जवाबदेही और सुधारों की समीक्षा होगी तो दूसरी तरफ AI के दौर में भारत की शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने पर व्यापक मंथन किया जाएगा.इन बैठकों में हुई चर्चा और सुझाव आगे की शिक्षा नीतियों और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
About the Author
<strong>न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल</strong> में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. <strong>दै…और पढ़ें

