International
oi-Rahul Goyal
Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार 28 मार्च को शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप के यह झटके भारत, चीन और थाईलैंड समेत पांच देशों में महसूस किए गए थे। 7.7 तीव्रता के भूकंप और 6.4 तीव्रता के आफ्टरशॉक ने म्यांमार (Myanmar) में भीषण तबाही मचाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूंकप से अब तक म्यांमार (Myanmar) में 150 लोगों की मौत हो चुकी है, 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तो वहीं, इस बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई।

खबर के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बिल्डिंग में 400 मजदूर काम कर रहे थे। बिल्डिंग गिरने से 110 मजदूर मलबे में दबे गए और बाकी के मजदूर लापता हो गए। जबकि, तीन मजदूरों के दबने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार में भूकंप की वजह से कई इमारतें, पुल और ऐतिहासिक बिल्डिंग भी गिर गई।
इन बिल्डिंगों के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र मांडले शहर से 17.2 किमी दूर था, जहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं। मांडले के अलावा सगाइंग, नेपिडॉ और अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप का जबरदस्त असर देखने को मिला। म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) ने 6 राज्यों में आपातकाल लागू कर दिया है।
साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है। हालांकि, अभी तक म्यांमार से तबाही की सही तस्वीरें सामने नहीं आई है। क्योंकि, भूकंप से हुई भारी तबाही की वजह से कई इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई है उनमें गिरी हुई इमारतें, दरारों वाली सड़कें और बर्बाद हो चुके घर देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Myanmar, Thailand Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप की क्या थी वजह? जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
-

Earthquake in Myanmar: ‘भारत हर संभव मदद के लिए तैयार’,म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से पीएम मोदी चिंतित
-

Earthquake in Myanmar: म्यांमार और बैंकॉक में जोरदार भूकंप, कई इमारतें गिरीं, लोग दहशत में
-

Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से तबाही, पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस हुए झटके
-

Earthquake: भूकंप के दौरान क्या करें और क्या नहीं ? अपनाएंगे ये उपाय तो बच सकती है आपकी जान!
-

अफगानिस्तान ने BCCI को दिया बड़ा झटका, भारत छोड़ दूसरे देश में बनाया घरेलू स्टेडियम
-

SRH vs LSG Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
-

Manoj Bharathiraja का निधन, 48 की उम्र में ऐसे गई जान, जानें क्या हुआ था एक्टर के साथ
-

‘उसे ड्रग्स के साथ-साथ एक और नशा था’, अब साहिल शुक्ला के परिवार का बड़ा खुलासा, बताया क्यों हुआ सौरभ का कत्ल?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर
-

IPL कमेंट्री के लिए क्या था इरफ़ान पठान का पैकेज? हटाये जाने पर कितने करोड़ की लगी चपत
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 25 March: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs पंजाब
-

राजनयिक की बेटी से किया 10 साल तक इश्क लेकिन जेद्दा की लड़की को बनाया बेगम, गजब है इस पठान की कहानी

