Last Updated:
My Home Grava Hyderabad: हैदराबाद के कोकापेट में भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्क ‘माय होम ग्रावा’ आकार ले रहा है. लगभग 40 मिलियन वर्ग फीट में फैले इस मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट में 180 मीटर ऊंचे 8 आइकॉनिक टावर्स शामिल हैं, जहां 2.5 लाख लोगों के काम करने की क्षमता होगी. यह एशिया का सबसे बड़ा प्रीकास्ट प्रोजेक्ट है, जिसके पास खुद का 220kV प्राइवेट पावर ग्रिड है. वॉक-टू-वर्क संस्कृति पर आधारित इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम 4BHK लग्जरी अपार्टमेंट्स भी बन रहे हैं.
Title: My Home Grava Hyderabad: हैदराबाद में बन रहा भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्क माय होम ग्रावा
Hyderabad: भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले हैदराबाद के कोकापेट में एक नया इतिहास रचा जा रहा है. माय होम ग्रावा नाम का यह प्रोजेक्ट न सिर्फ हैदराबाद के स्काईलाइन को बदल रहा है बल्कि यह भारत के अब तक के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी कमर्शियल और मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स में से एक बनकर उभर रहा है. लगभग 40 मिलियन वर्ग फीट के विशाल नियोजित बिल्ट-अप एरिया में फैला यह बिजनेस पार्क आधुनिक कॉर्पोरेट इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी परिभाषा बदलने के लिए तैयार है.
इस मेगा प्रोजेक्ट के केंद्र में 8 शानदार आइकॉनिक टावर्स हैं. करीब 180 मीटर की ऊंचाई वाले इन गगनचुंबी टावरों में 35 ऑफिस लेवल्स और 7 बेसमेंट पार्किंग फ्लोर्स शामिल हैं. डेवलपर के मुताबिक यह प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद यहां एक साथ 2.5 लाख से अधिक कार्यबल के काम करने की क्षमता होगी. यह विशाल क्षमता इसे वैश्विक आईटी दिग्गजों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बनाती है.
एशिया का सबसे बड़ा प्रीकास्ट प्रोजेक्ट और खुद का प्राइवेट पावर ग्रिड
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी अत्याधुनिक निर्माण तकनीक है. यह भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा प्रीकास्ट प्रोजेक्ट है. इसका मतलब है कि इमारतों के विशाल ढांचे को पारंपरिक तरीके से साइट पर बनाने के बजाय, फैक्ट्री में पहले से तैयार कंक्रीट ब्लॉक्स को अत्याधुनिक मशीनों से असेंबल करके खड़ा किया जा रहा है. इसके अलावा कंपनियों को 24×7 बिना किसी रुकावट के बिजली देने के लिए इस बिजनेस पार्क के पास अपना खुद का समर्पित 220kV प्राइवेट पावर ग्रिड भी मौजूद है.
वॉक-टू-वर्क संस्कृति और प्रीमियम 4BHK लग्जरी अपार्टमेंट्स
यह सिर्फ एक ऑफिस स्पेस नहीं है, बल्कि वॉक-टू-वर्क संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक जीवंत इकोसिस्टम है. इसके साथ ही यहां माय होम ग्रावा रेजिडेंसेस नाम से प्रीमियम 4BHK लग्जरी अपार्टमेंट्स भी बन रहे हैं. इन बहुमंजिला इमारतों से उस्मान सागर और कोकापेट झील का सुरम्य नजारा दिखाई देता है. भविष्य में प्रस्तावित रायदुर्ग-नेओपोलिस मेट्रो कॉरिडोर इसे शहर के बाकी हिस्सों से सीधे जोड़ेगा. ग्रीन आर्किटेक्चर पर आधारित माय होम ग्रावा भारत के रियल एस्टेट और कॉर्पोरेट जगत में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

