Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 1
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Mumbai BMC Election Result LIVE UPDATES | Maharashtra Nagar Nigam Chunav Natije 2026 | Maharashtra Civic Poll 2026 Result | बीएमसी चुनाव परिणाम लाइव | महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: जीत के बाद BJP का पावर शो! फडणवीस- बावनकुले गडकरी से मिलेंगे, वाडा में विजय उत्सव
Hindi News

Mumbai BMC Election Result LIVE UPDATES | Maharashtra Nagar Nigam Chunav Natije 2026 | Maharashtra Civic Poll 2026 Result | बीएमसी चुनाव परिणाम लाइव | महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: जीत के बाद BJP का पावर शो! फडणवीस- बावनकुले गडकरी से मिलेंगे, वाडा में विजय उत्सव

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 16, 2026No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

January 16, 202616:23 IST

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: 10 कॉरपोरेशन में 65 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, BJP सबसे आगे

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले 10 नगर निगमों में कुल 65 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 15 जनवरी को मतदान वाले चुनाव से पहले ये नतीजे घोषित किए गए. सबसे ज्यादा 43 निर्विरोध उम्मीदवार BJP के रहे, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 18, NCP के 2, एक निर्दलीय और एक अन्य दल का उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया. कल्याण-डोंबिवली में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार निर्विरोध बने. पनवेल, जळगांव, धुले, ठाणे और अन्य नगर निगमों में भी कई सीटों पर मुकाबला नहीं हुआ.

January 16, 202616:18 IST

Maharashtra Nagar Nigam Chunav Results LIVE: सुधांशु त्रिवेदी का दावा- ‘महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत, NDA की स्वीकार्यता बढ़ रही’

दिल्ली में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और सहयोगी दलों वाली महायुति ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उन्होंने इसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और NDA की बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत बताया. त्रिवेदी बोले, जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वहां पहली बार बीजेपी को बहुमत मिला था. बीजेपी इसे संगठन की बढ़ती पकड़ और विकास एजेंडे की जीत मान रही है.

January 16, 202616:12 IST

Maharashtra Local Body Election Results LIVE: अरविंद सावंत का दावा- ‘विपक्ष को कमजोर मत समझो, 97 पहुंच गए, 100 के करीब’

मुंबई में शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, ‘विपक्ष के नंबर कम हैं ऐसा मत सोचिए. वे पहले ही 97 तक पहुंच चुके हैं और 100 के करीब हैं. अभी 50 से 75 फीसदी तक उनके मजबूत गढ़ भी खेल में हैं.’ सावंत के बयान को चुनावी मुकाबले में बढ़ती टक्कर का संकेत माना जा रहा है.

January 16, 202616:07 IST

BMC Chunav Result LIVE: मंगल प्रभात लोढ़ा का हमला, ‘ठाकरे परिवार का राज अब इतिहास’

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि ‘ठाकरे परिवार का राज अब इतिहास हो गया’. उन्होंने इसे पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस के अच्छे शासन का रिजल्ट बताया. लोढ़ा बोले, यह देशभक्ति की राजनीति है और जनता ने इसी को चुना है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, जो देश के खिलाफ काम करेगा उस पर ‘जूता मारने’ का काम किया जाएगा.

January 16, 202615:30 IST

‘विकास को वोट, मुंबई बनेगी इंटरनेशनल सिटी’ एकनाथ शिंदे का News18 इंडिया को Super Exclusive इंटरव्यू

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने News18 इंडिया से खास बातचीत में कहा कि मुंबई में ‘विकास को वोट मिला है’ और लोगों ने बता दिया कि ब्रांड सिर्फ ‘डेवलपमेंट’ है. शिंदे बोले, मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाना है और अब मुंबईकरों को वाटर लॉगिंग की तकलीफ से जल्द छुटकारा मिलेगा. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ’25 साल से ये लोग मुंबई को सोने की चिड़‍िया मान रहे थे, काम कुछ नहीं किया’ और हमेशा विकास रोकने का काम किया.

January 16, 202615:24 IST

मालेगांव इलेक्शन रिजल्ट LIVE: इस्लाम पार्टी चीफ का दावा, ‘जनता का सबसे बड़ा जनादेश हमारे साथ’

महाराष्ट्र के मालेगांव में नगर निकाय चुनाव नतीजों के बीच इस्लाम पार्टी प्रमुख शेख आसिफ शेख राशिद ने दावा किया कि ये सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि ‘परंपरा और जनता के जनादेश’ का मामला है. उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों ने उनकी पार्टी को सबसे बड़ा जनादेश दिया है. शेख आसिफ के मुताबिक उनकी पार्टी 15 सीटों से आगे है, जबकि सेक्युलर फ्रंट 20 सीटों से बढ़त में है. उन्होंने संकेत दिए कि परंपरा के मुताबिक नेतृत्व का दावा मजबूत रहेगा और मालेगांव में सत्ता का फैसला अब इसी जनादेश के आधार पर होगा.

January 16, 202615:09 IST

BMC Chunav Result LIVE: मुंबई को कोई माई का लाल अलग नहीं कर सकता, बीजेपी प्रवक्ता अजीत चव्हाण ने विरोधियों को खुलेआम ललकारा

भाजपा प्रवक्ता अजीत चव्हाण ने मुंबई के समावेशी चरित्र पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग बहुत मिलनसार हैं. देशभर से लोग मुंबई आकर कड़ी मेहनत करते हैं. इससे देश आगे बढ़ता है. हम मराठी हैं और हमने मुंबई के लिए लड़ाई लड़ी है. चव्हाण ने साफ किया कि मुंबई को कोई अलग नहीं कर सकता. यहां किसी के भी आने पर कोई रोक नहीं लगा सकता है.

Mumbai, Maharashtra: BJP Spokesperson Ajit Chavan says, “The people of Maharashtra are very welcoming, People from all corners of the Country come to Mumbai and work hard to move the country forward. We are Marathi’s, we have fought for Mumbai. No one can separate Mumbai, no one… pic.twitter.com/4KaqiIIold

— IANS (@ians_india) January 16, 2026

January 16, 202615:02 IST

Maharashtra Civic Poll Results LIVE: चुनाव नतीजों पर क्या बोले विधानसभा स्पीकर

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं… यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है. हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है…’

January 16, 202614:41 IST

BMC Election Result LIVE: ‘विकास का एजेंडा नहीं रुकेगा’, शिवसेना ने इंक विवाद पर भी दिया करारा जवाब

मुंबई में शिवसेना के मीडिया कोऑर्डिनेटर दिनेश शिंदे ने कहा कि चुनाव के वक्त पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं, लेकिन शिवसेना-BJP ने हमेशा जनता के सामने ‘विकास का एजेंडा’ रखा है. उन्होंने कहा कि मुंबई को आगे ले जाने और शहर का डेवलपमेंट करने के लिए शिवसेना-BJP सरकार लगातार काम करती रहेगी. सबसे ज्यादा चर्चा जिस इंक मार्क विवाद को लेकर है, उस पर भी दिनेश शिंदे ने खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो इंक इस्तेमाल हुई, वो अप्रूव्ड है, भले ही वह मार्कर फॉर्म में थी. शिंदे के मुताबिक ‘सिर्फ वही इंक इस्तेमाल हुई जो अप्रूव्ड थी’. दिनेश शिंदे ने आगे दावा किया कि मुंबई में अगला मेयर शिवसेना-BJP गठबंधन का ही होगा. दूसरी तरफ राज्य चुनाव आयोग ने इंक विवाद पर चेतावनी भी दी है कि इंक मिटाकर दोबारा वोटिंग की कोशिश चुनावी गड़बड़ी मानी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी.

January 16, 202614:33 IST

Maharashtra Local Election Resuls LIVE: बोरीवली के दो वार्ड्स के नतीजे आए

मुंबई, महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा, ‘बोरीवली में दो नतीजे आ गए हैं। वार्ड नंबर 9 से शिवानंद शेट्टी 11,000 से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं, और वार्ड नंबर 10 से हमारे जीतू पटेल 13,000 से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं…’

Mumbai, Maharashtra: BJP MLA Sanjay Upadhyay says, “In Borivali, two results have come in. From Ward No. 9, Shivanand Shetty has won by more than 11,000 votes, and from Ward No. 10, our Jeetu Patel has won by more than 13,000 votes…” pic.twitter.com/qF3oprctq2

— IANS (@ians_india) January 16, 2026

January 16, 202614:28 IST

Mumbai BMC Election Result LIVE: बहुत गड़बड़ी हुई है, सपा के अबू आजमी ने क्या आरोप लगाए?

मुंबई, महाराष्ट्र: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा, ‘मेरे शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र में हजारों लोग वोट नहीं दे पाए क्योंकि उनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे. इस साल इस्तेमाल की गई स्याही तुरंत मिट जाती है. इसलिए, बहुत सारी धांधली और गड़बड़ियां हुई हैं.’

January 16, 202614:26 IST

BMC Chunav Result LIVE: इंडिया गठबंधन और शिवसेना (UBT) पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला

मुंबई चुनाव परिणाम लाइव: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष अपने ही गठबंधन सहयोगियों को साथ नहीं रख पाया और कटकर अलग होता चला गया, ऐसे में दूसरों पर आरोप लगाने का उसे कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उनका कहना था कि 2024 के बाद हुए किसी भी राज्य या नगर निगम चुनाव में तथाकथित इंडी गठबंधन को सफलता नहीं मिली है. संजय राउत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो शिवसेना खुद को बालासाहेब ठाकरे की विरासत का दावेदार बताती है, उसे आत्ममंथन करने की जरूरत है, क्योंकि केवल नाम से जनता भरोसा नहीं करती. उन्होंने आरोप लगाया कि कभी प्रखर हिंदुत्व और ‘हिंदू हृदय सम्राट’ बालासाहेब ठाकरे की पहचान रही शिवसेना आज ऐसे गठबंधन में खड़ी है जिसमें मुस्लिम लीग जैसे दल और देशविरोधी बयानों के प्रति सहानुभूति रखने वाले लोग शामिल हैं, और महाराष्ट्र की जनता इसका करारा जवाब देगी.

January 16, 202614:17 IST

BMC Chunav Result LIVE: BJP कार्यकर्ताओं का मेहनत का नतीजा: सुधांशु त्रिवेदी

मुंबई चुनाव परिणाम लाइव: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह जीत महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष, मुंबई अध्यक्ष, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मेहनत का परिणाम है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली व्यापक लोकप्रियता को इसका आधार बताया. सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यही वह धरती है जहां से छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की शुरुआत की, लोकमान्य तिलक ने पूर्ण स्वराज्य का उद्घोष किया और राष्ट्रवाद के विचारों को मजबूती मिली.

January 16, 202614:10 IST

BMC Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में महायुति की बड़ी जीत: सुधांशु त्रिवेदी

मुंबई चुनाव परिणाम लाइव: सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के प्रति जनता की बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत बताया. त्रिवेदी ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले केरल नगर निगम चुनावों में तिरुवनंतपुरम में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला था और अब देश के, बल्कि संभवतः एशिया के सबसे बड़े नगर निगम बीएमसी में भाजपा, एनडीए और महायुति को अभूतपूर्व सफलता मिली है. इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और मतदाताओं का भाजपा की ओर से आभार जताया.

January 16, 202613:43 IST

BMC-Pune Chunav Result LIVE: महाराष्‍ट्र नगर निगम में भाजपा ने लहराया भगवा परचम तो इस कांग्रेसी मुख्‍यमंत्री को लगी मिर्ची

बीएमसी-पुणे चुनाव परिणाम लाइव: महाराष्‍ट्र महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को जीत मिली तो कांग्रेस में खलबली मच गई है. राहुल गांधी के बाद अब कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया को शॉक लगा है. उन्‍होंने कहा, ‘लोकतंत्र तभी जीवित रहता है जब हर वोट पवित्र हो और उसकी सुरक्षा व्यवस्था वास्तविक व प्रभावी हो. आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों और वायरल सोशल मीडिया वीडियो में तथाकथित अमिट स्याही को सैनिटाइज़र, एसीटोन और अन्य रसायनों से आसानी से मिटते हुए दिखाया गया है, जिससे चुनावी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ये चिंताएं महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों पर भी गूंज रही हैं. यह कोई इकलौती तकनीकी खामी नहीं है, बल्कि यह वोट चोरी की बड़ी कहानी का एक और चिंताजनक अध्याय है, जहां वास्तविक सवालों का सामना इनकार, टालमटोल या चुप्पी से किया जाता है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा कमजोर पड़ता है. बुनियादी सुरक्षा उपायों को कमजोर करना और नागरिकों की चिंताओं को नजरअंदाज करना लोकतंत्र की रक्षा नहीं करता, बल्कि उसे नुकसान पहुंचाता है. चुनाव आयोग को अब पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधारात्मक कदमों के साथ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.’

January 16, 202613:32 IST

Pune Chunav Result LIVE: भाजपा सिर्फ एक एजेंडे पर चुनाव लड़ती है और वह है विकास – केंद्रीय मंत्री मोहोल

पुणे चुनाव परिणाम लाइव: केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने PMC चुनाव रुझानों पर कहा कि जो रुझान सामने आ रहे हैं, उनसे लगता है कि भाजपा पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ दोनों जगह क्लीन स्वीप करेगी. भाजपा सिर्फ एक एजेंडे पर चुनाव लड़ती है और वह है विकास. पुणे के लोगों ने इसी आधार पर वोट दिया है. हम विकास के मुद्दे पर वोट मांगते हैं. पुणे के लोगों ने हम पर और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. मोहोल ने कहा कि रुझानों से साफ पता चलता है कि भाजपा का मेयर चुना जाएगा.

January 16, 202613:27 IST

BMC Chunav Result LIVE: 29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे – मंत्री चंद्रकांत पाटिल

मुंबई चुनाव परिणाम लाइव: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, ‘अब मिड ट्रेंड से दिखाता है कि यह ट्रेंड बहुत तेजी से आगे जाएगा. अभी के रुझान से ऐसा लगा रहा है कि हम पुणे में 125 सीट जीत जाएंगे. पिंपरी-चिंचवड़ में रुझान पूरा एकतरफा चल रहा है. भाजपा बहुत अच्छा यश प्राप्त करेगी. 29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे.’

January 16, 202613:01 IST

BMC Chunav Result LIVE: मुंबई में फडणवीस-शिंदे का बोलबाला, सालों बाद ठाकरे फैमिली आउट

मुंबई चुनाव परिणाम लाइव: बीएमसी चुनावों में भाजपा और ए‍कनाथ शिंदे की जोड़ी ने रंग ला दिया है. अभी तक रुझानों के अनुसार, भाजपा 82 तो शिंदे की शिवसेना 29 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 55 पर ही सिमटती दिख रही है. इस तरह बीएमसी में पहली बार भाजपा का मेयर बन सकता है जो अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला है. इसके साथ ही मुंबई में बाला साहेब ठाकरे की विरासत अब अस्‍ताचल में चला गया है.

January 16, 202612:47 IST

Pune Chunav Result LIVE: बीएमसी के बाद पुणे में भी बन सकती है भाजपा ‘सरकार’

पुणे नगर निगम चुनाव रिजल्‍ट लाइव: बीएमसी में भाजपा की अगुआई वाला गठबंधन रुझानों में लगातार लीड कर रहा है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना भाजपा के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. हालांकि, उद्धव के साथ जुड़े अन्‍य दलों की स्थिति कुछ ज्‍यादा ठीक नहीं है. राज ठाकरे अभी तक जलवा बिखेरने में नाकामयाब रहे हैं. उधर, पुणे नगर निगम में भाजपा ने सभी विपक्ष‍ियों को ध्वस्‍त कर दिया है. बीजेपी 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनसीपी 20 पर बढ़त बनाए हुए है.

January 16, 202612:41 IST

Pune Chunav Result LIVE: पुणे में पवार फैमिली एक, फिर भी भाजपा आगे

पुणे चुनाव परिणाम लाइव: मुंबई के अलावा पुणे एक और बड़ा चुनावी मैदान है जो ध्यान खींच रहा है. शहर में एक असामान्य राजनीतिक गठबंधन देखने को मिला, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो विरोधी गुट, जिनका नेतृत्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके चाचा, राज्यसभा सांसद शरद पवार कर रहे हैं, नगर निगम चुनावों के लिए एक साथ आए. हालांकि इसके बावजूद रुझानों में भाजपा आगे चल रही है. पुणे के नतीजों से भविष्य के राज्य और राष्ट्रीय चुनावों से पहले एनसीपी के अंदर बदलती सत्ता की गतिशीलता के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. अभी भी वोटों की गिनती जारी है, इसलिए राजनीतिक दल सतर्क हैं, क्योंकि शुरुआती रुझान काफी बदल सकते हैं. अंतिम नतीजों से महाराष्ट्र के स्थानीय शासन परिदृश्य को आकार मिलने की उम्मीद है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहनी सिंह पर फूटा सिंगर जसबीर सिंह जस्सी का गुस्सा, रैपर के परिवार से की गुजारिश | Singer Jasbir Singh Jassi expresses anger at Honey Singh, appeals to the rapper’s family
Next Article India global image: दुनिया के टॉप 10 देश जो भारत को मानते हैं अपना ‘सच्चा यार’, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान | World top 10 countries with positive view of india global image 2025 Pew report in hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

WhatsApp के नए फीचर्स से बढ़ी रही है साइबर ठगी! रोकने के लिए केंद्र सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में

July 1, 2026

Breaking LIVE: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, 7 की मौत | Breaking LIVE 01 July 2026: Ketan Agrawal Case, Weather, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 1, 2026

‘ममता बनर्जी के चलते बंगाल में आई बीजेपी’, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से हलचल

July 1, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,973)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

WhatsApp के नए फीचर्स से बढ़ी रही है साइबर ठगी! रोकने के लिए केंद्र सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में

July 1, 2026

Breaking LIVE: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, 7 की मौत | Breaking LIVE 01 July 2026: Ketan Agrawal Case, Weather, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 1, 2026

‘ममता बनर्जी के चलते बंगाल में आई बीजेपी’, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से हलचल

July 1, 2026

‘तौबा तौबा’ फेम कोरियोग्राफर Bosco Martis की हालत गंभीर, सीने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती, क्या हुआ? | bosco martis hospitalised tauba tauba fame choreographer critical condition after chest pain

July 1, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

WhatsApp के नए फीचर्स से बढ़ी रही है साइबर ठगी! रोकने के लिए केंद्र सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में

July 1, 2026

Breaking LIVE: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, 7 की मौत | Breaking LIVE 01 July 2026: Ketan Agrawal Case, Weather, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 1, 2026

‘ममता बनर्जी के चलते बंगाल में आई बीजेपी’, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से हलचल

July 1, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.