Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » MP News- इंदौर में एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन, सीएम डॉ. यादव रहे मौजूद | मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव: इंदौर में निवेश के अवसर
Hindi News

MP News- इंदौर में एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन, सीएम डॉ. यादव रहे मौजूद | मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव: इंदौर में निवेश के अवसर

HawkNewsBy HawkNewsJuly 11, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

इंदौर में मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव ने विभिन्न क्षेत्रों में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को आकर्षित किया, जिससे 15,000 से अधिक नौकरियां पैदा हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहरी बुनियादी ढांचे और आवास पहलों के लिए महत्वपूर्ण धन की घोषणा की।

India

-Oneindia Staff

Time
Published: Friday, July 11, 2025, 19:53 [IST]

Google Oneindia News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में आज इंदौर में मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस आयोजन में उद्योग, होटल, रियल एस्टेट, एजुकेशन, रिन्यूअल एनर्जी, आईटी आदि क्षेत्रों में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे प्रदेश में 15 हजार से अधिक रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। शहरी एवं औद्योगिक विकास को नई ऊचाईयां प्राप्त होंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विकास के लिये 12 हजार 360 करोड़ रुपये की सौगातें भी दी। उन्होंने मुख्य रूप से जल प्रदाय, सीवरेज, स्वच्छता और अधोसंरचना निर्माण के लिये 5 हजार 454 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 65 हजार से अधिक हितग्राहियों को 2 हजार 799 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान भी दिया।

Madhya Pradesh Growth Conclave Secures Major Investments

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की जीडीपी में रियल एस्टेट सेक्टर की भागीदारी कभी 3 प्रतिशत थी, अब 8.5 प्रतिशत हो गई है। देश के विकास में रियल एस्टेट की अहम भूमिका है। गुजरात की गिफ्ट सिटी ने पेंटागन को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसी 10 सिटी मध्य प्रदेश में होनी चाहिए। राज्य सरकार ने सभी सेक्टर में प्रगति का अभियान चलाया है। 4 करोड़ लोगों को छत दी जा चुकी है। स्थानीय निकाय के माध्यम से 8 लाख मकान दिए गए हैं। नए 10 लाख आवास विकसित करने का टारगेट है।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वो समय नहीं रहा, जब प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी सहित जरूरी चीजों का अभाव था। आज दिल्ली की मेट्रो मध्यप्रदेश की बिजली से दौड़ रही है। मध्यप्रदेश देश के मध्य में है। आज प्रदेश में 5 लाख सड़कें बनी है। प्रदेश में आज 37 मेडिकल कॉलेज हैं। छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने कारोबारियों की मई तक की 5200 करोड़ की देनदारी खत्म की है। रियल स्टेट विकास के लिए सोलर एनर्जी विकास में अनेक अवसर उपलब्ध है।

कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से उद्योग, होटल, रियल एस्टेट, एजुकेशन, रिन्यूअल एनर्जी, आईटी आदि क्षेत्रों में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें से औद्योगिक क्षेत्र में 12 हजार 473 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। इसी तरह होटल क्षेत्र में 3 हजार 344 करोड़ रूपये, रियल एस्टेट क्षेत्र में 1812.14 करोड़ रुपये, एजुकेशन क्षेत्र में 72.45 करोड़ रूपये, रिन्यूअल एनर्जी क्षेत्र में 500 करोड़ रूपये तथा आईटी क्षेत्र में 100 करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

इंदौर और भोपाल विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत 12 निवेशकों से 2 हजार 784 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिये एक हजार 320 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज ऑफ टुमारो कॉन्क्लेव से मध्यप्रदेश के शहरों को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुलभ, स्विफ्ट और सुरक्षित परिवहन, किसी भी आधुनिक शहर की रीढ़ होते हैं। भविष्य की ट्रांसपोर्टेशन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर शहरों में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 582 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में प्रदेश के शहरों के सर्वांगीण विकास के लिये 12 हजार 360 करोड़ रुपये की सौगातें प्रदान की। इसमें से मुख्य रूप से इंदौर शहर के लिए अमृत 2.0 अंतर्गत जलप्रदाय एवं सीवरेज योजना हेतु 2,382.03 करोड़ रुपये की सौगात दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उपयोगित जलप्रदाय प्रबंधन और अधोसंरचना विकास हेतु 257 परियोजनाओं के लिए 3,562.27 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 अंतर्गत 45,503 हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत 19,541 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कुल 65,044 हितग्राहियों को 2,799.26 करोड़ रूपये की राशि अंतरण की गई।

शहरी प्रशासन के विविध घटकों को टेक्नॉलॉजी के माध्यम से इंटीग्रेट करके अधिक कार्यकुशल बनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन और भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। नगरीय विकास विभाग के अन्तर्गत मध्यप्रदेश शहरी विकास कंपनी और हाउसिंग और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुड़को) के मध्य समझौता निष्पादन हुआ। मध्यप्रदेश शासन और IIM इंदौर के बीच सिंहस्थ 2028 की कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एमओयू किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों से की रूबरू चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव में प्रमुख निवेशकों से चर्चा की और निवेश की संभावनाओं पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया। डॉ. यादव ने मुख्य रूप से हुडको के अध्यक्ष श्री संजय कुलश्रेष्ठ , पटेल इंफ्रा के श्री अरविंद विदुलभाई पटेल, आईटीसी के श्री आशीष पाल, एमकेसी इंफ्रा के श्री केतन पटेल, ओमेक्स ग्रुप के श्री मोहित गोयल, मेडुला सॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के श्री शांतनु शर्मा, राठी स्टील लिमिटेड के श्री ध्रुव राठी, मध्य प्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के श्री सुमित सूरी, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की प्रीति पटेल, डापलमायर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रफुल्ल चौधरी, साई ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के श्री रितेश दास से रु-ब-रु होकर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा क‍ि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही मेट्रो से लेकर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट, झील संरक्षण से लेकर स्मार्ट कमाण्ड सेंटर तक हर क्षेत्र में तेज गति और व्यापक पैमाने पर कार्य शुरू किये गये हैं। यह एक शुरूआत है। इसे आगे भी सबके सहयोग से तेज गति से जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हुकुमचंद मिल क्षेत्र के पुर्नविकास को गति देकर पूरा किया जायेगा।

विशेष सत्रों का हुआ आयोजन

कॉन्क्लेव में इंटीग्रेटिंग टेफ्रोलॉजी फॉर अर्बन इंडिया, सिटीज ऐज ग्रोथ हब्स, शहरी वानिकी, मोबिलिटी फॉर सिटीज ऑफ टुमोंरी जैसे विषयों पर सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रकट किये। अर्बन टेक, अर्बन ग्रीन्स, अर्बन मोबिलिटी और अर्बन इंफ्रा ड्राइव विषय पर सत्रों का आयोजन किया गया, जिनम विशेषज्ञों ने विचार मंथन किया और सुझाव दिए。

शहरी विकास को दर्शाती एक्सपो बनी आकर्षण का केन्द्र

कॉन्क्लेव का एक प्रमुख आकर्षण “अर्बन डेवेलपमेंट एक्सपो’ रहा, जिसमें शहरी आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। कॉन्क्लेव स्थल पर एमपी मेट्रो, इंदौर विका आधिकरण और इंदौर नगर निगम प्रमुख प्रदर्शकों में शामिल रहे, जिसमें राज्य की एकीकृत और सतत गतिशीलता की दिशा में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड, UDA, BD MPIDC, NHAI, HUDCO, MPSEDC, CREDAI, होटल एसोसिएशन, IGBC और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग स्टाल भी लगाए गए。

  • MP News: समर्पण, समानता और सेवा के प्रतीक हैं निषादराज : राज्यमंत्री पंवार; 12 जुलाई को उज्जैन में महासम्मेलन

    MP News: समर्पण, समानता और सेवा के प्रतीक हैं निषादराज : राज्यमंत्री पंवार; 12 जुलाई को उज्जैन में महासम्मेलन

  • BJP President: इस दिग्गज के नाम पर ही क्यों लगी मुहर? संघ और PM Modi दोनों के सहमत होने की ये है इनसाइड स्टोरी

    BJP President: इस दिग्गज के नाम पर ही क्यों लगी मुहर? संघ और PM Modi दोनों के सहमत होने की ये है इनसाइड स्टोरी

  • BJP President: हो गया लगभग फाइनल! भाजपा को कब मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में ये नाम टॉप पर

    BJP President: हो गया लगभग फाइनल! भाजपा को कब मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में ये नाम टॉप पर

  • Salman Khan Marriage: क्या सलमान खान करने वाले हैं शादी? 59 की उम्र में मिली दुल्हन? सामने आया ये सच, मचा बवाल

    Salman Khan Marriage: क्या सलमान खान करने वाले हैं शादी? 59 की उम्र में मिली दुल्हन? सामने आया ये सच, मचा बवाल

  • क्या फ्यूल कंट्रोल स्विच की 'गलत हैंडलिंग' बनी AIR India प्लेन क्रैश की वजह? क्या होता है ये, कैसे करता है काम

    क्या फ्यूल कंट्रोल स्विच की ‘गलत हैंडलिंग’ बनी AIR India प्लेन क्रैश की वजह? क्या होता है ये, कैसे करता है काम

  • Humaira Asghar Ali Death: कौन थीं 32 साल की हुमैरा असगर अली? फ्लैट में ऐसे मिली लाश, कैसे हुई मौत?

    Humaira Asghar Ali Death: कौन थीं 32 साल की हुमैरा असगर अली? फ्लैट में ऐसे मिली लाश, कैसे हुई मौत?

  • Kareena Kapoor Pregnancy: क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान? फोटोज में दिखा सबकुछ

    Kareena Kapoor Pregnancy: क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान? फोटोज में दिखा सबकुछ

  • फिल्मी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन Priyanka Pandit ने रचाई गुपचुप शादी? कभी MMS कांड से हुईं थी बदनाम

    फिल्मी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन Priyanka Pandit ने रचाई गुपचुप शादी? कभी MMS कांड से हुईं थी बदनाम

  • Vadodara bridge collapse: गुजरात के वडोदरा में बड़ा पुल हादसा, चलती गाड़ियां पुल से नीचे गिरीं, 10 शव बरामद

    Vadodara bridge collapse: गुजरात के वडोदरा में बड़ा पुल हादसा, चलती गाड़ियां पुल से नीचे गिरीं, 10 शव बरामद

  • 9.5 घंटे तक खड़ी रही कार, केरल युवक ने टोल देने से किया इनकार, वजह जान कर आपभी कहेंगे 'शाबाश'!

    9.5 घंटे तक खड़ी रही कार, केरल युवक ने टोल देने से किया इनकार, वजह जान कर आपभी कहेंगे ‘शाबाश’!

  • Nimisha Priya: इस दिन होगी भारत की निमिषा प्रिया को यमन में फांसी, भारत सरकार ने बचाने के लिए क्या किया?

    Nimisha Priya: इस दिन होगी भारत की निमिषा प्रिया को यमन में फांसी, भारत सरकार ने बचाने के लिए क्या किया?

  • Bharat Bandh: आज 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, जानिए क्या खुला है और क्या है बंद?

    Bharat Bandh: आज 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, जानिए क्या खुला है और क्या है बंद?

Read more about:

Read more about:

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleAir Force में Agniveer Vayu बनने का मौका, 12वीं पास करें आवेदन, जानें कितनी लगानी होगी दौड़ – Uttar Pradesh News
Next Article Radhika Yadav News: बेटी को टेनिस कोचिंग पर खर्च किए थे 2.5 करोड़, एल्विश यादव की तरह बनना चाहती थी राधिका – radhika inspired by elvish yadav father deepak spent rs 2 crore 50 lakh on tennis say sources
HawkNews
  • Website

Related Posts

26 साल में 6500+ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार | Vishnu Kumar Bunty | Manav Upkar Sanstha

July 14, 2026

पहलगाम आतंकी हमले का मॉस्टरामाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी | Pahalgam Terror Attack: Non-Bailable Warrant Against Lashkar Chief Hafiz Saeed

July 14, 2026

नींबू मधुमक्खी और गाय पालन, बलिया के जयप्रकाश पांडेय की कहानी, सालाना 11 लाख टर्नओवर, राज्यपाल ने किया सम्मानित

July 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,270)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

26 साल में 6500+ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार | Vishnu Kumar Bunty | Manav Upkar Sanstha

July 14, 2026

पहलगाम आतंकी हमले का मॉस्टरामाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी | Pahalgam Terror Attack: Non-Bailable Warrant Against Lashkar Chief Hafiz Saeed

July 14, 2026

नींबू मधुमक्खी और गाय पालन, बलिया के जयप्रकाश पांडेय की कहानी, सालाना 11 लाख टर्नओवर, राज्यपाल ने किया सम्मानित

July 14, 2026

Weather Forecast Today: दिल्ली- UP समेत 18 राज्यों में Rain Alert, अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा खराब | Weather Forecast Today 14 July aaj ka mausam kaisa rahega Imd Rain Alert Delhi, MP, UTT, UP 18 states hindi

July 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

26 साल में 6500+ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार | Vishnu Kumar Bunty | Manav Upkar Sanstha

July 14, 2026

पहलगाम आतंकी हमले का मॉस्टरामाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी | Pahalgam Terror Attack: Non-Bailable Warrant Against Lashkar Chief Hafiz Saeed

July 14, 2026

नींबू मधुमक्खी और गाय पालन, बलिया के जयप्रकाश पांडेय की कहानी, सालाना 11 लाख टर्नओवर, राज्यपाल ने किया सम्मानित

July 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.