Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Morbi Viral Video: कुएं में अचानक उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें, क्या आने वाला है भूकंप? विशेषज्ञ ने बताया सच
Hindi News

Morbi Viral Video: कुएं में अचानक उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें, क्या आने वाला है भूकंप? विशेषज्ञ ने बताया सच

HawkNewsBy HawkNewsAugust 5, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:August 05, 2026, 18:12 IST

Viral Video News: मोरबी के वीरपाड़ा गांव में कुएं का पानी बिना हलचल के लहरों की तरह हिला. विशेषज्ञों ने इसे जमीन के भीतर बेहद हल्के झटके या आफ्टरशॉक का परिणाम बताया, जो फॉल्ट लाइन के पास सामान्य भूगर्भीय गतिविधि के कारण यह हुआ है.

कुएं में अचानक उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें, क्या आने वाला है भूकंप? Zoom

गुजरात के मोरबी जिले के वीरपाड़ा गांव से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है (फाेटो: लोकल 18)

मोरबी: गुजरात के मोरबी जिले के वीरपाड़ा गांव से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में खेत के बीच बने एक कुएं का पानी बिना किसी बाहरी हलचल के समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई दे रहा है. आसपास न कोई मशीन चल रही थी और न ही कुएं के पास कोई भारी वाहन मौजूद था. इसके बावजूद पानी में लगातार उठती लहरों ने ग्रामीणों के बीच डर और उत्सुकता दोनों पैदा कर दी.

कुछ लोगों ने इसे किसी अनहोनी का संकेत बताया तो किसी ने इसे अपशगुन से जोड़ दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि विशेषज्ञों ने साफ किया है कि इस घटना के पीछे कोई रहस्य, चमत्कार या अंधविश्वास नहीं, बल्कि जमीन के भीतर हुई बेहद हल्की हलचल जिम्मेदार हो सकती है.

खेत में पहुंचे किसानों ने देखा अजीब नजारा
बताया जा रहा है कि वीरपाड़ा गांव के किसान रोज की तरह अपने खेतों में काम करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर खेत में बने कुएं पर पड़ी. कुएं का पानी अचानक तेजी से हिल रहा था. ग्रामीणों ने पहले सोचा कि शायद कोई जानवर पानी में गिर गया है या कुएं के भीतर कोई मोटर चल रही है लेकिन आसपास देखने पर ऐसी कोई वजह दिखाई नहीं दी. कुएं के अंदर भी किसी तरह की गतिविधि नजर नहीं आई. पानी में उठती लहरें इतनी स्पष्ट थीं कि वह दृश्य किसी छोटे समुद्र या तालाब में तेज हवा के बाद बनने वाली लहरों जैसा लग रहा था. लोगों ने तुरंत मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कुछ ही समय में यह वीडियो गांव से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया.

क्या जमीन के नीचे हो रही थी कोई बड़ी हलचल?
वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या जमीन के नीचे कोई बड़ी भूगर्भीय हलचल हो रही है. मोरबी और कच्छ का इलाका पहले भी भूकंप और छोटे झटकों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है. इसी वजह से कई ग्रामीणों को डर था कि कहीं यह किसी बड़े भूकंप से पहले का संकेत तो नहीं. कुछ लोगों ने इसे धार्मिक या अंधविश्वासी नजरिए से देखना शुरू कर दिया. गांव में चर्चा फैल गई कि क्या कुएं का पानी किसी आने वाली आपदा की चेतावनी दे रहा है.इस रहस्य को समझने के लिए न्‍यूज 18 गुजराती ने वैज्ञान‍िक धनंजयभाई रावल से संपर्क किया गया. उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वैज्ञानिक कारण बताते हुए ग्रामीणों से न घबराने की अपील की.

विशेषज्ञ ने बताया- बेहद हल्का आफ्टरशॉक हो सकता है कारण

धनंजयभाई रावल के अनुसार, कुएं के पानी में उठी लहरों का संभावित कारण जमीन के भीतर आया बेहद हल्का झटका हो सकता है. उन्होंने बताया कि मोरबी और वीरपाड़ा का क्षेत्र एक फॉल्ट लाइन के आसपास स्थित है. फॉल्ट लाइन पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद वह हिस्सा होता है, जहां चट्टानों में दरार या टूटन होती है और वे एक-दूसरे के सापेक्ष खिसक सकती हैं. जब जमीन के नीचे की प्लेटों या चट्टानों में हल्की गति होती है, तो छोटे झटके पैदा हो सकते हैं. कई बार ये झटके इतने कमजोर होते हैं कि आम लोगों को महसूस भी नहीं होते. संभव है कि ऐसे झटके भूकंप मापने वाले उपकरणों में भी स्पष्ट रूप से दर्ज न हों. हालांकि जमीन की यही बेहद हल्की गति कुएं के भीतर मौजूद सीमित पानी पर असर डाल सकती है. यही कारण हो सकता है कि लोगों ने जमीन में कोई कंपन महसूस नहीं किया, लेकिन कुएं का पानी लंबे समय तक हिलता दिखाई दिया.

आफ्टरशॉक क्या होता है?
किसी बड़े या मध्यम भूकंप के बाद उसी इलाके में आने वाले छोटे झटकों को आमतौर पर आफ्टरशॉक कहा जाता है. ये झटके जमीन के भीतर चट्टानों के दोबारा संतुलन बनाने की प्रक्रिया के कारण आ सकते हैं. हालांकि हर छोटा झटका किसी बड़े भूकंप के बाद ही आए यह जरूरी नहीं है. कई बार फॉल्ट लाइन के आसपास सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों के कारण भी बेहद हल्की कंपन होती रहती है. विशेषज्ञों का कहना है कि वीरपाड़ा में दिखाई दी घटना संभवतः ऐसी ही हल्की भूगर्भीय गतिविधि से जुड़ी थी. इसके आधार पर किसी बड़ी आपदा की आशंका नहीं जताई जानी चाहिए.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 18:12 IST

क्या जमीन के नीचे हो रही थी कोई बड़ी हलचल?
वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या जमीन के नीचे कोई बड़ी भूगर्भीय हलचल हो रही है. मोरबी और कच्छ का इलाका पहले भी भूकंप और छोटे झटकों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है. इसी वजह से कई ग्रामीणों को डर था कि कहीं यह किसी बड़े भूकंप से पहले का संकेत तो नहीं. कुछ लोगों ने इसे धार्मिक या अंधविश्वासी नजरिए से देखना शुरू कर दिया. गांव में चर्चा फैल गई कि क्या कुएं का पानी किसी आने वाली आपदा की चेतावनी दे रहा है.इस रहस्य को समझने के लिए न्‍यूज 18 गुजराती ने वैज्ञान‍िक धनंजयभाई रावल से संपर्क किया गया. उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वैज्ञानिक कारण बताते हुए ग्रामीणों से न घबराने की अपील की.

विशेषज्ञ ने बताया- बेहद हल्का आफ्टरशॉक हो सकता है कारण

धनंजयभाई रावल के अनुसार, कुएं के पानी में उठी लहरों का संभावित कारण जमीन के भीतर आया बेहद हल्का झटका हो सकता है. उन्होंने बताया कि मोरबी और वीरपाड़ा का क्षेत्र एक फॉल्ट लाइन के आसपास स्थित है. फॉल्ट लाइन पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद वह हिस्सा होता है, जहां चट्टानों में दरार या टूटन होती है और वे एक-दूसरे के सापेक्ष खिसक सकती हैं. जब जमीन के नीचे की प्लेटों या चट्टानों में हल्की गति होती है, तो छोटे झटके पैदा हो सकते हैं. कई बार ये झटके इतने कमजोर होते हैं कि आम लोगों को महसूस भी नहीं होते. संभव है कि ऐसे झटके भूकंप मापने वाले उपकरणों में भी स्पष्ट रूप से दर्ज न हों. हालांकि जमीन की यही बेहद हल्की गति कुएं के भीतर मौजूद सीमित पानी पर असर डाल सकती है. यही कारण हो सकता है कि लोगों ने जमीन में कोई कंपन महसूस नहीं किया, लेकिन कुएं का पानी लंबे समय तक हिलता दिखाई दिया.

आफ्टरशॉक क्या होता है?
किसी बड़े या मध्यम भूकंप के बाद उसी इलाके में आने वाले छोटे झटकों को आमतौर पर आफ्टरशॉक कहा जाता है. ये झटके जमीन के भीतर चट्टानों के दोबारा संतुलन बनाने की प्रक्रिया के कारण आ सकते हैं. हालांकि हर छोटा झटका किसी बड़े भूकंप के बाद ही आए यह जरूरी नहीं है. कई बार फॉल्ट लाइन के आसपास सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों के कारण भी बेहद हल्की कंपन होती रहती है. विशेषज्ञों का कहना है कि वीरपाड़ा में दिखाई दी घटना संभवतः ऐसी ही हल्की भूगर्भीय गतिविधि से जुड़ी थी. इसके आधार पर किसी बड़ी आपदा की आशंका नहीं जताई जानी चाहिए.

केवल इसी कुएं का पानी क्यों हिला?
ग्रामीणों के मन में एक और सवाल था. यदि जमीन के भीतर झटका आया था तो आसपास के तालाब, दूसरे कुएं या जल स्रोतों में वैसी लहरें क्यों नहीं दिखाई दीं? इस पर विशेषज्ञ ने समझाया कि हर जल स्रोत की बनावट, गहराई और जमीन के भीतर उसकी स्थिति अलग होती है. बड़े तालाब या खुले जल स्रोतों का पानी बड़े क्षेत्र में फैला होता है. वहां बेहद हल्की कंपन से पैदा हुई लहरें आसानी से दिखाई नहीं देतीं. इसके उलट कुएं के भीतर पानी एक सीमित और गोलाकार जगह में भरा होता है. कुएं की दीवारें पानी की गति को बाहर फैलने नहीं देतीं. इसलिए हल्का झटका भी अंदर मौजूद पानी को एक दिशा से दूसरी दिशा में लगातार हिला सकता है.

गिलास वाले उदाहरण से समझिए पूरी घटना
न्‍यूज 18 गुजराती से बात करते हुए धनंजयभाई रावल ने इस घटना को एक आसान उदाहरण से समझाया. यदि पानी से भरे गिलास या बर्तन को एक बार हिलाया जाए तो हाथ हटाने के बाद भी पानी कुछ समय तक हिलता रहता है. बर्तन की दीवारों से टकराकर पानी की लहरें बार-बार वापस लौटती हैं. ठीक इसी तरह कुएं में भी जमीन की बेहद हल्की हलचल से पानी एक ओर खिसका होगा. इसके बाद कुएं की गोल दीवारों से टकराकर लहरें बार-बार दूसरी दिशा में लौटती रहीं. कुएं का आकार और गहराई अधिक होने के कारण यह प्रभाव काफी देर तक दिखाई दे सकता है. इस प्रक्रिया को देखकर ऐसा लग सकता है कि पानी अपने आप हिल रहा है, जबकि असल में यह पहले हुए छोटे कंपन का प्रभाव हो सकता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजिस ऐप को भारत ने किया बैन, अब उसी WeChat को क्यों शिफ्ट हुई पाकिस्तानी सेना? | why pakistan army shifted to wechat app banned in india from whatsapp china military relations security explained hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

जिस ऐप को भारत ने किया बैन, अब उसी WeChat को क्यों शिफ्ट हुई पाकिस्तानी सेना? | why pakistan army shifted to wechat app banned in india from whatsapp china military relations security explained hindi

August 5, 2026

सुल्तानपुर के पयागीपुर ITI में 6-7 अगस्त को रोजगार मेला, 1000+ पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

August 5, 2026

Pradeep Rawat की मौत के 15 घंटे बाद ‘धृतराष्ट्र’ ने ये क्या कहा? ठाकुर अनूप सिंह के पोस्ट से मची हलचल | pradeep rawat death after 15 hours what mahabharat dhritarashtra thakur anoop singh say

August 5, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,782)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Morbi Viral Video: कुएं में अचानक उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें, क्या आने वाला है भूकंप? विशेषज्ञ ने बताया सच

August 5, 2026

जिस ऐप को भारत ने किया बैन, अब उसी WeChat को क्यों शिफ्ट हुई पाकिस्तानी सेना? | why pakistan army shifted to wechat app banned in india from whatsapp china military relations security explained hindi

August 5, 2026

सुल्तानपुर के पयागीपुर ITI में 6-7 अगस्त को रोजगार मेला, 1000+ पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

August 5, 2026

Pradeep Rawat की मौत के 15 घंटे बाद ‘धृतराष्ट्र’ ने ये क्या कहा? ठाकुर अनूप सिंह के पोस्ट से मची हलचल | pradeep rawat death after 15 hours what mahabharat dhritarashtra thakur anoop singh say

August 5, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Morbi Viral Video: कुएं में अचानक उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें, क्या आने वाला है भूकंप? विशेषज्ञ ने बताया सच

August 5, 2026

जिस ऐप को भारत ने किया बैन, अब उसी WeChat को क्यों शिफ्ट हुई पाकिस्तानी सेना? | why pakistan army shifted to wechat app banned in india from whatsapp china military relations security explained hindi

August 5, 2026

सुल्तानपुर के पयागीपुर ITI में 6-7 अगस्त को रोजगार मेला, 1000+ पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

August 5, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.