पांच-छह युवकों ने महिला सिपाही पर किया हमला
शिकायत के अनुसार, पांच से छह युवकों ने महिला सिपाही को रोककर उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में इरफान, सालिम और अन्य को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन युवकों ने उन्हें नाली में घसीटकर धक्का दिया और गाली-गलौज की एक आरोपी ने उसे गलत नियत से छूने और गला दबाने की कोशिश की।
हमले के दौरान पीड़िता के सिर को दीवार पर मारा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पेट में भी लात मारी गई। शिकायत में बताया गया कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों को रोका।
हमला करने के बाद आरोपी फरार
पीड़िता के पुलिस में तैनात होने की जानकारी मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

