Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 8
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Meteor मिसाइल से वायुसेना की ताकत बढ़ी, Rafale के साथ घातक जोड़ी
Hindi News

Meteor मिसाइल से वायुसेना की ताकत बढ़ी, Rafale के साथ घातक जोड़ी

HawkNewsBy HawkNewsOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

इंडियन एयरफोर्स अब और ज्यादा ताकतवर होने जा रही है. देश जल्द ही अपनी राफेल फाइटर जेट्स के लिए मेटियोर मिसाइल (Meteor Air-to-Air Missile) खरीदने वाला है और माना जा रहा है कि इससे भारत की हवाई मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी. मेटियोर मिसाइल की खास बात यह है कि यह 200 किलोमीटर दूर तक उड़ रहे दुश्मन के विमान को भी मिनटों में गिरा सकती है. यह वही मिसाइल है जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक बियांड विजुयल रेंज (BVR) मिसाइल माना जाता है. यानी ऐसी मिसाइल जो पायलट की नजर से बाहर उड़ रहे लक्ष्य को भी लॉक कर सकती है. डिफेंस एक्‍सपर्ट इसे ‘उड़ने वाला शेर’ भी कहते हैं.

Meteor मिसाइल यूरोप की रक्षा कंपनी MBDA ने बनाई है. यह मिसाइल पहले से ही फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी की वायु सेनाओं में शामिल है. अब भारत इसे अपने राफेल फाइटर जेट में जोड़ने जा रहा है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत वाला यह सौदा आखिरी चरण में है और जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है. मेट‍ियोर मिसाइलों को भारत की राफेल स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा. ये वही राफेल हैं जो 2016 में फ्रांस से भारत आए थे.

क्यों खास है Meteor मिसाइल?

200 किलोमीटर की रेंज
Meteor दुश्मन के विमान, ड्रोन या मिसाइल को 200 किलोमीटर दूर से मार गिरा सकती है. यानी दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा कि वह कब निशाने पर आ गया.

रामजेट इंजन तकनीक
इसमें एक खास प्रकार का इंजन होता है जिसे रामजेट कहा जाता है. यह इंजन मिसाइल को लगातार सुपरसोनिक स्पीड यानी करीब 5000 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे की स्‍पीड पर उड़ने की ताकत देता है.

स्मार्ट टार्गेट लॉक सिस्टम
मेट‍ियोर में एक बेहद एडवांस Active Radar Seeker लगा है, जो दुश्मन के विमान को लॉक करके तब तक पीछा करता है जब तक वह उसे खत्म न कर दे.

नो एस्केप जोन
इस मिसाइल का सबसे डरावना पहलू यही है- इसका नो एस्केप जोन, जो अन्‍य मिसाइलों के मुकाबले सबसे बड़ा है. यानी दुश्मन चाहे कितनी भी तेज उड़ान भर ले, मेट‍ियोर के हमले से बच नहीं सकता.

नेटवर्क बेस्‍ड वारफेयर सिस्टम
मेट‍ियोर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह अन्य फाइटर जेट्स या ग्राउंड कंट्रोल सेंटर से रीयल टाइम डेटा लेकर काम कर सके. यानी ये एक टीम फाइटर की तरह काम करती है.

Rafale के साथ Meteor की जोड़ी हवा में ‘डेडली कॉम्बो’

इंडियन एयरफोर्स के राफेल फाइटर्स पहले से ही दुनिया के सबसे एडवांस जेट्स में गिने जाते हैं. लेकिन मेट‍ियोर जुड़ने के बाद यह जोड़ी अजेय हो जाएगी. क्योंकि राफेल का रडार सिस्टम 400 km तक टार्गेट पकड़ सकता है. मेट‍ियोर उस टार्गेट को 200 km दूर से तबाह कर सकती है. यानी दुश्मन की नज़र भारत के फाइटर पर पड़े उससे पहले उसका विमान धुएं में बदल चुका होगा. एक वायुसेना अधिकारी ने ANI को बताया, मेट‍ियोर हमारे लिए गेमचेंजर साबित होगी. यह हमारी हवाई सीमाओं को किसी भी दुश्मन से 100% सुरक्षित बना देगी.”

पाक‍िस्‍तान और चीन की क्यों बढ़ेगी टेंशन

मेट‍ियोर के आने से सबसे ज्‍यादा टेंशन पाकिस्तान और चीन को होगी. दरअसल, पाकिस्तान की वायुसेना फिलहाल चीनी PL-15 मिसाइल इस्तेमाल करती है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मिसाइलों की सटीकता मेट‍ियोर जैसी नहीं है. हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. जवाब में पाकिस्तान ने चीन से मिली PL-15 मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन एक भी भारतीय विमान को नुकसान नहीं पहुंचा सकी. एक रक्षा विश्लेषक के मुताबिक, मेट‍ियोर की तुलना में चीनी PL-15 मिसाइलें कम सटीक हैं. अब अगर भारत के पास मेट‍ियोर है, तो हवाई लड़ाई में पाकिस्तान और चीन दोनों को दूर से ही मात मिलेगी.

Astra Mark 2: भारत की अपनी BVR मिसाइल

भारत अब सिर्फ विदेशी मिसाइलों पर निर्भर नहीं है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने Astra Mark 2 नाम की अपनी स्वदेशी BVR मिसाइल तैयार की है. भारतीय वायुसेना लगभग 700 Astra Mark 2 मिसाइलें खरीदने की योजना बना रही है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में भारत के पास घरेलू और विदेशी — दोनों तरह की सुपरसोनिक हवाई ताकतें होंगी.

कैसे बदलेगा युद्ध का गणित?

मेट‍ियोर जैसी मिसाइलें एयर डिफेंस और ऑफेंस दोनों भूमिकाओं में क्रांति ला सकती हैं. दुश्मन का विमान सीमा पार भी हो, तो उसे मार गिराया जा सकता है. सीमा पर उड़ते दुश्मन ड्रोन, बमवर्षक विमान या राडार सिस्टम – सब Meteor के निशाने पर आ सकते हैं. भारत को किसी भी डॉगफाइट (करीबी हवाई लड़ाई) में नहीं उतरना पड़ेगा, क्योंकि दुश्मन पहले ही हवा से मिट जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGujarat News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 1220 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का ई-शिलान्यास और ई-लोकार्पण किया | प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ₹1220 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
Next Article मिथुन की बहू मदालसा शर्मा के साथ 17 साल की उम्र में हुई ऐसी घिनौनी हरकत, दशकों बाद बयां किया दर्द | Mithun’s daughter-in-law Madalsa had faced casting couch, expressed her pain after decades.
HawkNews
  • Website

Related Posts

25 साल की वारंटी और सरकारी सब्सिडी, जानिए सोलर योजना की पूरी डिटेल

July 8, 2026

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,128)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

25 साल की वारंटी और सरकारी सब्सिडी, जानिए सोलर योजना की पूरी डिटेल

July 8, 2026

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026

अर्जेंटीना से हार के साथ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त होने के बाद काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा छा गया। | काहिरा के कॉफी हाउस में सन्नाटा पसरा रहा क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का विश्व कप सफर समाप्त हो गया।

July 7, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

25 साल की वारंटी और सरकारी सब्सिडी, जानिए सोलर योजना की पूरी डिटेल

July 8, 2026

जोहान मानज़ाम्बी की चोट के चलते स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। | जोहान मानज़ाम्बी चोटिल हो गए हैं, कोलंबिया के खिलाफ स्विट्जरलैंड का विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे।

July 8, 2026

GK: पीएम मोदी जो वाद्ययंत्र बजा रहे हैं उसका नाम क्‍या है?

July 7, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.