Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Manoj Kumar Last Rite: भारत के दिग्गज अभिनेता का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। भारत के लोगों के मन में मनोज कुमार की अलग-अलग पहचान हैं। देशभक्ति फिल्मों में काम करने के लिए कोई उन्हें भारत कुमार कहता है। तो किसी के लिए वो हरिकृष्ण गोस्वामी हैं।
मनोज के निधन की खबर सुन उनके फैंस अंदर से टूट गए हैं। आम आदमी से लेकर इंडस्ट्री के लोग तक उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? अंतिम दर्शन कब हो सकेंगे? इन सारे सवालों के जवाब हम इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो मनोज का पार्थिव शरीर करीब 4 अप्रैल की सुबह 11 बजे करीब उनके मुंबई स्थित घर गोस्वामी टॉवर्स पहुंचेगा। यहीं उनकी देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। वहीं, उनका अंतिम संस्कार कल यानी 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे होगा। बता दें, मनोज कुमार लंबे समय से बीमार थे। उन्हें लिवर सिरोसिस था। बीती फरवरी में उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, पिता जी को स्वास्थ संबंधी बीमारियां लंबे समय से थीं। वो उन्हीं से जूझ रहे थे। भगवान का शुक्र है कि अंतिम समय में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। दुनिया को उन्होंने शांतिपूर्वक अलविदा कहा है।
बता दें, मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को भारत की आजादी से पहले हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के लाहौर के एबटाबाद में हुआ था। विभाजन के बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक शरणार्थी शिविर में पले-बढ़े। फिल्मों और अभिनेताओं के प्रशंसक रहे मनोज कुमार 1956 में मुंबई आ गए। उनकी पहली फिल्म फैशन 1957 में रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने 90 साल के भिखारी की भूमिका निभाई। इसके बाद कई भूली-बिसरी फिल्में कीं, जिसमें मनोज को 1962 में विजय भट्ट की हरियाली और रास्ता से सफलता मिली। वो कौन थी, गुमनाम, दो बटन और हिमालय की गोद में उनकी कई हिट फिल्में थीं, लेकिन मनोज ने अमर शहीद (1965) में भगत सिंह के रूप में अपना सबसे यादगार प्रदर्शन दिया।
मनोज कुमार को उनके देशभक्ति विषय वाली फिल्मों में अभिनय और निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिनमें “शहीद” (1965), “उपकार” (1967), “पूरब और पश्चिम” (1970), और “रोटी कपड़ा और मकान” (1974) शामिल हैं। भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान के लिए 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
-

Sikandar BO Collection Day 4: सलमान खान की ‘सिकंदर’ चौथे दिन मुंह के बल गिरी, नहीं कमा पाई 100 करोड़ रुपये
-

Advocate Anjali Awasthi: अंजली अवस्थी और अमन को देनी होगी रिश्तों की परीक्षा, दोनों के जीवन में आएगा तूफान?
-

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी को लेकर शॉकिंग खुलासा, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिया बड़ा बयान
-

Panchayat 4 Release Date: ‘प्रधान जी को गोली किसने मारी’?, अब मिलेगा सही जवाब, जुलाई में आएगा ‘पंचायत 4’
-

गौरी के इरादों के आगे झुकेंगी रस्में या टूटेंगे उसके सपने? जानिए ‘जादू तेरी नजर’ शो का नया ट्विस्ट
-

Malaika Arora Tattoo: मलाइका अरोड़ा ने शरीर के इस अंग पर बनवाया ऐसा टैटू, जानें क्या है इसका मतलब
-

‘वही फ्रेंड होगा, और हसबैंड भी होगा’ चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश ने कही ऐसी बात
-

Hera Pheri 3: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ पर की बात, बोले- ‘ये बहुत चैलेंज’
-

Val Kilmer: ‘बैटमैन’ वैल किल्मर मौत के बाद परिवार के लिए छोड़ गए कितना पैसा? जानें कुल संपत्ति
-

Laapataa Ladies की कहानी इस फिल्म की है हूबहू कॉपी, साल 2019 में हुई थी रिलीज, वायरल हुआ वीडियो
-

Kapil Sharma Net Worth: कभी ₹500 कमाने वाले कपिल शर्मा आज करोड़ों के ‘KING’, जानें कितनी है कुल संपत्ति?
-

Val Kilmer Affairs: रियल लाइफ में बहुत रोमांटिक थे ‘बैटमैन’, इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे वैल किल्मर

