Last Updated:
Mann Ki Baat LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 30 नवंबर को ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित कर रहे हैं. इसमें वे देश की प्रगति और उन्नति की बात कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे भारत खेल के साथ-साथ साइंस की दुनिया में प्रगति की है.
मन की बात का 128वां एपिसोड. Mann Ki Baat LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित कर रहे हैं. यह प्रोग्राम एयर न्यूज वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा एयर न्यूज, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. आकाशवाणी पर हिंदी के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट हो रहा है.
दूसरे विश्व युद्ध में गुजरात के राजा ने कैसे यहूदियों की बचाई जान
पीएम मोदी ने मन की बात में बताया, ‘दूसरे विश्व युद्ध की कल्पना कीजिए. जब चारों ओर विनाश का भयावह माहौल बना हुआ था. ऐसे मुश्किल समय में गुजरात के नवानगर के जाम साहब, महाराजा दिग्विजय सिंह जी ने जो महान कार्य किया, वो आज भी हमें प्रेरणा देता है. जाम साहब किसी सामरिक गठबंधन या युद्ध की रणनीति को लेकर नहीं सोच रहे थे. बल्कि उनकी चिंता ये थी कि कैसे विश्व युद्ध के बीच पोलिश यहूदी बच्चों की रक्षा हो. उन्होंने गुजरात में तब हजारों बच्चों को शरण देकर उन्हें नया जीवन दिया, जो आज भी एक मिसाल है.
महाभारत की गाथा का कुरुक्षेत्र के मैदान से ले 3डी में लें आनंद- मोदी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था. ये हम सभी जानते हैं. लेकिन युद्ध के इस अनुभव को अब आप वहां महाभारत अनुभव केंद्र में भी साक्षात महसूस कर सकते हैं. इस अनुभव केंद्र में महाभारत की गाथा को 3डी, लाइट & साउंड और डिजिटल टेक्निकल से दिखाया जा रहा है.
भारत अलग-अलग जगहों के खास शहद के बारे में जानते हैं आप? पीएम मोदी से सुनिए
- जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में वन तुलसी यानी सुलाई, सुलाई के फूलों से यहां की मधुमक्खियां बेहद अनोखा शहद बनाती हैं. ये सफेद रंग का शहद होता है, जिसे रामबन सुलाई शहद कहा जाता है. कुछ वर्षों पहले ही रामबन सुलाई शहद को GI Tag मिला है.
- दक्षिण कन्नड़ा जिले के पुत्तुर में वहां की वनस्पतियां शहद उत्पादन के लिए उत्कृष्ट मानी जाती हैं. यहां ‘ग्रामजन्य’ नाम की किसान संस्था इस प्राकृतिक उपहार को नई दिशा दे रही है.
- कर्नाटका के ही तुमकुरु जिले में ‘शिवगंगा कालंजिया’ नाम की संस्था का प्रयास भी बहुत सराहनीय है. इनके द्वारा यहां हर सदस्य को शुरुआत में दो मधुमक्खी बॉक्स दिए जाते हैं. ऐसा करके इस संस्था ने अनेकों किसानों को अपने अभियान से जोड़ दिया है.
- नागालैंड के चोकलांगन गांव में खियामनि-यांगन जनजाति सदियों से शहद निकालने का काम करती आई हैं. यहां मधुमक्खियों पेड़ों पर नहीं बल्कि ऊंची चट्टानों पर अपने घर बनाती हैं. इसलिए शहद निकालने का काम भी बहुत जोखिम भरा होता है. इसलिए यहांं के लोग मधुमक्खियों से पहले सौम्यता से बात करते हैं, उनसे अनुमति लेते हैं.
साइंस में कैसे तरक्की कर रहा है भारत? पीएम मोदी से जानिए
पीएम मोदी ने मन की बात में पुणे के छात्रों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा. ये वीडियो ISRO की एक अनोखी ड्रोन (Drone) प्रतियोगिता का था. इस वीडियो में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे Gen-Z मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की कोशिश कर रहे थे. इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने कुछ हद तक सफलता पाई. उनका ड्रोन भी कई बार गिरा, क्रैश हुआ पर उन्होंने हार नहीं मानी. कई बार के प्रयास के बाद इस टीम का ड्रोन मंगल ग्रह की परिस्थिति में कुछ देर उड़ने में कामयाब रहा.
नवंबर का महीना भारत के लिए क्यों है खास? मन की बात में पीएम मोदी ने बताया
- 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर Central Hall में विशेष कार्यक्रम.
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत.
- अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण.
- कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण.
‘मन की बात’ भारत और विदेश में अपने नागरिकों से जुड़ने के लिए प्रधानमंत्री के खास प्लेटफॉर्म में से एक रहा है. पीएम मोदी कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार शेयर करते हैं, जमीनी स्तर की पहल पर जोर देते हैं और विकास और सामाजिक अभियानों में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं.
26 अक्टूबर को एयर हुआ पिछला एपिसोड ‘मन की बात’ का 127वां एडिशन था. उस भाषण में प्रधानमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं और संस्कृत को फिर से शुरू करने में योगदान देने वाले युवा रचनाकारों की तारीफ की. उन्होंने भारत के कॉफी सेक्टर को दुनियाभर में ज्यादा पहचान मिलने का भी जश्न मनाया.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

