
Manmohan Singh Funeral Live: भारत के 14वें प्रधानमंत्री गुरुवार को देर रात निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उनकी उम्र 92 वर्ष थी. देर रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. डॉ सिंह की आज शनिवार को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा.
वहीं, रक्षा मंत्रालय डॉ सिंह के अंतिम संस्कार के लिए पूरे सैन्य सम्मान प्रबंध करने का फैसला लिया है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश विदेश के कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम और देश विदेश से आने मेहमानों की लिस्ट जारी किया है.
इससे पहले डॉ मनमोहन सिंह के राजघाट के बजाए निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को पत्र लिखकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह करने का आग्रह किया, जहां स्मारक बनाया जा सके. उन्होंने सिंह के लिए एक स्मारक स्थापित करने के बारे में पीएम मोदी से बात करने के बाद पत्र लिखा.
कांग्रेस ने सिंह के लिए एक अलग स्मारक स्थल की मांग की. खरगे ने बताया कि आज सुबह हमारी टेलीफोन पर पीएम मोदी से बात हुई. इसके अनुरूप, मैंने डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए अंतिम विश्राम स्थल पर करने का अनुरोध किया, जो भारत के महान सपूत के स्मारक के लिए एक पवित्र स्थल होगा.

