Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Mahashivratri Bhajan: 15 फरवरी का दिन शिव भक्तों के लिए बड़ा पर्व है। क्योंकि इस दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव के भक्त उनकी भक्ति में पूरी तरह लीन होकर, झूमते गाते हैं। मंदिरों और घरों में शिवरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना के दौरान इन लोकप्रिय भजनों का गायन पूरे वातावरण को भक्तिमय ऊर्जा से भर देता है। महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और शिव का विवाह सम्पन्न हुआ था। ऐसे में भक्तगण भगवान शिव की बारात भी निकालते हैं और उसमें झूमते गाते हैं।

भगवान भोलेनाथ की असीम भक्ति में गहरे डूबकर भजन गाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए, यहाँ कुछ अत्यंत लोकप्रिय और जुबान पर आसानी से कंठस्थ हो जाने वाले शिव भजनों की एक विस्तृत सूची प्रस्तुत की गई है। ये भजन न केवल आपके मन को शांति प्रदान करेंगे, बल्कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्तिमय माहौल को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में भी सहायक सिद्ध होंगे, जिससे अध्यात्मिक अनुभव और भी गहरा हो जाएगा। ऐसे में हम आपको कुछ पॉपुलर शिव भजनों के बारे में बता रहे हैं, जो आज के युवाओं को भी कंठस्थ है।
1. शिव कैलाशों के वासी
तेरा था डेरा, भोले, चार दिशा में
धरती, अम्बर, हे, जग तेरा
ओ, भोले बाबा, चंदा, सूरज और मैं तेरा
ओ, शिव कैलाशों के वासी
धौड़ी, धारों के राजा
शंकर संकट हरना
ओ, शिव (कैलाशों के वासी)
(धौड़ी, धारों के राजा) मीठी-मीठी तालियाँ
शंकर संकट हरना
ओ, भोले बाबा
शंकर संकट हरना
2. जयकाल महाकाल
जय काल महाकाल विकराल शम्भो,
जीवन हो या मृत्यु दोनों ही तुम हो,
जन्मों जन्मान्तर की लड़ियाँ ये कड़ियाँ,
हर योनि हर जीवन रखवाल तुम हो,
जय काल महाकाल,
जय काल महाकाल…..
3. नमो नमो शंकरा
जय हो जय हो शंकरा (भोलेनाथ शंकरा)
आदिदेव शंकरा (हे शिवाय शंकरा)
तेरे जाप के बिना (भोलेनाथ शंकरा)
चले ये साँस किस तरह (हे शिवाय शंकरा)
मेरा कर्म तू ही जाने क्या बुरा है क्या भला (क्या बुरा है क्या भला क्या बुरा है क्या भला)
तेरे रास्ते पे मैं तो आँख मूँद के चला (आँख मूँद के चला आँख मूँद के चला)
तेरे नाम की जोत ने सारा हर लिया तमस मेरा
नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा
जय त्रिलोकनाथ शंभु हे शिवाय शंकरा
नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा
रुद्रदेव हे महेश्वरा

