Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Maharashtra Politics LIVE | BMC Chunav Live | Local Body Election | महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी चुनाव में खेला ही खेला, महायुति में फूट, MVA को मिला नया साथी | Maharashtra politics local body election live Brihanmumbai Municipal Corporation bmc chunav mahayuti mva bjp ncp congress shiv sena
Hindi News

Maharashtra Politics LIVE | BMC Chunav Live | Local Body Election | महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी चुनाव में खेला ही खेला, महायुति में फूट, MVA को मिला नया साथी | Maharashtra politics local body election live Brihanmumbai Municipal Corporation bmc chunav mahayuti mva bjp ncp congress shiv sena

HawkNewsBy HawkNewsDecember 31, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Maharashtra Politics LIVE: मुंबई में 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एक ओर जहां पार्टियां उम्मीदवारों की सूची और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरदचंद्र पवार) मुंबई में बड़े संकट का सामना कर रही है. पार्टी में लगातार इस्तीफों और नेताओं के पाला बदलने से एनसीपी (एसपी) का संगठन कमजोर पड़ता दिख रहा है. वहीं, लातूर से भी बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा ने सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर घटक दलों को मुश्किल में डाल दिया है. सत्‍तारूढ़ महायुति औैर विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में खेमेबंदी के साथ ही जोड़-तोड़ का खेल भी लगातार जारी है.

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी इलेक्‍शन LIVE

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी इलेक्‍शन LIVE: स्वाभिमानी पार्टी ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के खिलाफ लड़ रही है. विधानपरिषद में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल को लिखे पत्र में स्वाभिमानी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब शहरी नागरिक बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कथित खराब प्रशासन और भ्रष्टाचार के कारण गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. राजू शेट्टी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल विकास के नाम पर मनमाना और भ्रष्ट प्रशासन चला रहे हैं, जिससे गरीब और आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) शामिल हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भाजपा, एनसीपी और शिवसेना शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एमवीए के उम्मीदवार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और शहरी लोगों के हितों की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. पत्र में कहा गया है कि इसी को देखते हुए स्वाभिमानी पार्टी ने पूरे राज्य में होने वाले नगर निगम चुनावों में एमवीए उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है. राज्य में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी.

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी इलेक्‍शन LIVE:  महाराष्ट्र में लातूर नगर निगम (एलएमसी) के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनावों को लेकर बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच बनने वाला बहुप्रतीक्षित गठबंधन टूटता हुआ नजर आ रहा है. बीजेपी ने घोषणा की है कि वह नगर निगम की सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन 30 दिसंबर को पूर्व मंत्री और लातूर नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी के प्रभारी विधायक संभाजीराो पाटील निलंगेकर ने पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. निलंगेकर ने बताया कि बीजेपी ने एनसीपी के साथ गठबंधन करने के लिए ईमानदार प्रयास किए थे. उनके मुताबिक, जिले के वरिष्ठ एनसीपी नेताओं ने गठबंधन को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था, लेकिन दूसरे और तीसरे स्तर के कुछ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के कारण यह समझौता बिगड़ गया. उन्होंने कहा कि एनसीपी के मंत्री बाबासाहेब पाटील, पूर्व मंत्री संजय बानसोडे और विधान परिषद सदस्य विक्रम काले जैसे नेता गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के इच्छुक थे. हालांकि, आरोप है कि एनसीपी नेतृत्व के साथ मौजूद कुछ पदाधिकारियों ने इस समझ को नुकसान पहुंचाया. निलंगेकर ने गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम लेने से इनकार करते हुए एनसीपी के जिला नेतृत्व को ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी लातूर नगर निगम चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी.

चुनाव से पहले बनते-बिगड़ते रिश्‍ते

बीएमसी चुनाव दिलचस्‍प होता जा रहा है. बीते कुछ दिनों में एनसीपी (एसपी) के कई प्रमुख नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप के कांग्रेस में जाने के तीन दिन बाद ही मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. जाधव के 131 नंबर वार्ड (घाटकोपर) से चुनाव लड़ने की संभावना है, जहां से वह 2017 में अविभाजित एनसीपी की ओर से नगरसेवक रह चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन में एनसीपी (एसपी) को केवल 5 से 10 सीटें मिलने की पेशकश से वह नाराज थीं, जबकि पार्टी कम से कम 30 सीटों की मांग कर रही थी. राखी जाधव से पहले भी मुंबई में पार्टी के कई नेता एनसीपी (अजित पवार) में शामिल हो चुके हैं. इनमें पूर्व नगरसेवक धनंजय पिसाल, नेता मनीष दुबे, पूर्व नगरसेवक मनीषा राहाते और महासचिव अशोक पांचाल शामिल हैं. एक अन्य नेता नितिन देशमुख ने भी टिकट की कोशिश के बाद चुनावी दौड़ से हटने का फैसला किया. सोमवार को एनसीपी (एसपी) ने मुंबई के लिए सिर्फ सात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिससे पार्टी की सीमित तैयारी साफ झलकती है.

15 जनवरी को वोटिंग और 16 के नतीजे

बीएमसी चुनाव में मुकाबला पहले की तुलना में कहीं ज्यादा जटिल और मल्‍टीपोलर हो गया है. मुंबई के अलावा महाराष्ट्र की 28 अन्य नगर निगमों में भी 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे. बता दें कि बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) ने बीएमसी चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है. सीट बंटवारे के तहत बीजेपी 128 सीटों पर और शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर स्थानीय समीकरणों के आधार पर निर्णय होगा. इसके बाद बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें नए चेहरों, महिलाओं और कुछ अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है. उधर, शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने भी गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. शिवसेना (यूबीटी) ने अब तक 90 उम्मीदवारों को एबी फॉर्म दिए हैं. यह गठबंधन खासतौर पर मराठी बहुल इलाकों और मजबूत स्थानीय नेटवर्क वाले उम्मीदवारों पर फोकस कर रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleNew Year Eve: दिल्ली में शाम 7 बजे से CP में एंट्री बंद, बेंगलुरु में एडवाइजरी जारी,जानें कहां क्या खुला? | New Year Eve Whats Open and Closed Full List for 31 December 2025 in Hindi
Next Article Indore News: इंदौर में दूषित पानी से 3 को की मौत से मचा हाहाकार, CM मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश | Indore Bhagirathpura Water Contamination deaths cm mohan yadav strict action mp news in hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026

क्या हमारी थाली में पूरा पोषण है? | The Better India Hindi

July 2, 2026

हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट | Anjana Om Kashyap vs Khan Sir Controversy; Delhi HC Sends Defamation Case to Mediation, Expresses Concern Over Kids’ Privacy

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,995)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026

क्या हमारी थाली में पूरा पोषण है? | The Better India Hindi

July 2, 2026

हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट | Anjana Om Kashyap vs Khan Sir Controversy; Delhi HC Sends Defamation Case to Mediation, Expresses Concern Over Kids’ Privacy

July 2, 2026

Karnataka News: कर्नाटक में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान टूटने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026

क्या हमारी थाली में पूरा पोषण है? | The Better India Hindi

July 2, 2026

हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट | Anjana Om Kashyap vs Khan Sir Controversy; Delhi HC Sends Defamation Case to Mediation, Expresses Concern Over Kids’ Privacy

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.