Last Updated:
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान रोडवेज बड़ी और अच्छी खबर लेकर आया है. रोडवेज प्रबंधन महाकुंभ के लिए जयपुर से नियमित रूप से दो स्पेशल बसें संचालित करेगा. इनका पूरा शेड्यूल और किराया सूची जारी कर दी गई है….और पढ़ें
राजस्थान रोडवेज की इन बसों का किराया आपकी जेब के मुताबिक ही है.
जयपुर. देशभर में महाकुंभ मेले की धूम है. हर कोई इस मेले में जाना चाहता है. इसको देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने महांकुभ मेले के लिए रोजना स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है. इसके लिए 2 बसें दो दिन बाद 12 जनवरी से संचालित होंगी. ये बसें जयपुर से नियमित रूप से चलेगी. इनका किराया आपके पॉकेट के मुताबिक है. अब अगर आपको ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलता है तो आप राजस्थान रोडवेज की इन बसों का फायदा उठा सकते हैं.
रोडवेज प्रबंधन के अनुसार महाकुंभ मेले के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए वहां के लिए स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया गया है. इसके तहत राजधानी जयपुर के सिंधी कैंप से रोजाना एक नॉन एसी स्लीपर और एक ब्लू लाइन बसें संचालित की जाएगी. इनमें ब्लू लाइन बस जयपुर से प्रयागराज के लिए रोजाना सुबह 5 बजे चलेगी. यह बस रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी के लिए यह बस प्रयागराज से सुबह 9 बजे चलकर रात 12 बजे जयपुर पहुंचेगी. जयपुर-प्रयागराज ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस का किराया 965 रुपये होगा.
जयपुर के अस्पतालों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें…
नॉन एसी स्लीपर बस रोजाना दोपहर में चलेंगी
वहीं नॉन एसी स्लीपर बस रोजाना दोपहर 3.30 पर सिंधी कैंप से चलेगी. यह बस अगले दिन सुबह 6.30 पर प्रयागराज पहुंचेगी. प्रयागराज से यह बस शाम 6 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी. यह बस अगले दिन सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचेगी. जयपुर-प्रयागराज नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 1085 रुपये रहेगा. दोनों बसों को संचालित करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं. उम्मीद है कि इन बसों से श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा.
रेलवे भी नौ महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चला रहा है
कुंभ मेले के लिए राजस्थान से पहले रेलवे भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन का ऐलान कर चुका है. उत्तर पश्चिमी रेलवे ने इसके लिए 9 ट्रेनें संचालित करने की घोषणा है. रेलवे ने भी उन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ट्रेनों में रिजर्वेशन की जबर्दस्त मारामारी चल रही है. प्रयागराज जानें वाली प्राइवेट बसों में भी श्रद्धालुओं बुकिंग करवा रखी है. अब श्रद्धालुओं के पास रोडवेज का विकल्प भी हो गया है.

