Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » LPG Cylinder Crisis | LPG Cylinder shortage | ‘संसद की कैंटीन में भी नहीं मिल रही चाय-कॉफी’ एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस सांसद का दावा
Hindi News

LPG Cylinder Crisis | LPG Cylinder shortage | ‘संसद की कैंटीन में भी नहीं मिल रही चाय-कॉफी’ एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस सांसद का दावा

HawkNewsBy HawkNewsMarch 14, 2026No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

देश में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों के बाद अब एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है. इसी बीच देश के कई राज्यों में प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध इस्तेमाल के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 102 स्थानों पर छापेमारी कर 741 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले में भी होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल की शिकायतों के बाद 19 टीमों ने 203 स्थानों पर जांच की, जिसमें 28 सिलेंडर जब्त किए गए और तीन होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

वहीं कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने दावा किया कि जमीनी स्तर पर रसोई गैस की किल्लत साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने दावा किया कि संसद कैंटीन में भी चाय और कॉफी उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और कीमतें 1500 से 2000 रुपये तक वसूली जा रही हैं.

उधर राजस्थान के किशनगढ़ में गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक हाईवे पर पलटने से हड़कंप मच गया. पुराने टोल नाके के पास हुए इस हादसे में करीब 150 सिलेंडर सड़क पर बिखर गए और ट्रक चालक घायल हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी सिलेंडर से गैस लीकेज नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया. देशभर में गैस आपूर्ति, जमाखोरी पर कार्रवाई और हादसों की इन घटनाओं के बीच एलपीजी संकट को लेकर बहस और तेज हो गई है.

LPG Cylinder Hoarding Live: सुल्तानपुर में गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, आकांक्षा एजेंसी से जुड़े घर से 42 सिलेंडर बरामद

सुल्तानपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी बरामदगी की है. गोसैसिंहपुर क्षेत्र में संचालित आकांक्षा गैस एजेंसी से जुड़े मामले में सप्लाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दर्जनों सिलेंडर कब्जे में लिए. यह कार्रवाई जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर की गई. प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की अवैध बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर टीम ने जांच तेज की और छापा मारकर सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा. छापेमारी के दौरान प्रोपराइटर के दोस्तपुर स्थित घर से 6 भरे बड़े सिलेंडर, 2 भरे छोटे सिलेंडर और 36 खाली सिलेंडर बरामद हुए. कुल 42 सिलेंडर मिलने के बाद टीम ने उन्हें जब्त कर लिया. मौके से मनीष कुमार को हिरासत में लिया गया. सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मनीष कुमार और राजन गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बरामद सिलेंडरों को इंडेन गैस एजेंसी दोस्तपुर में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

LPG Cylinder Hoarding Live: छत्तीसगढ़ में एलपीजी की जमाखोरी पर बड़ा एक्शन, 102 जगहों पर छापे, 741 सिलेंडर जब्त

ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष के चलते गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. शनिवार को राज्यभर में की गई कार्रवाई के दौरान 102 अलग-अलग स्थानों से कुल 741 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. अधिकारियों के अनुसार, राज्य के खाद्य विभाग की टीमों और जिला प्रशासन ने मिलकर संदिग्ध स्थानों पर अचानक निरीक्षण और छापेमारी की. इस अभियान का उद्देश्य घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना और संकट की स्थिति का फायदा उठाकर अवैध कारोबार करने वालों पर रोक लगाना है. अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए कुछ व्यापारी गैस की संभावित कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के कारण सिलेंडरों की जमाखोरी कर रहे थे. इसी सूचना के आधार पर कई जिलों में छापेमारी की गई.

LPG Cylinder Hoarding Live: होटलों में घरेलू गैस के इस्तेमाल पर कार्रवाई, बीड जिले में 203 जगहों पर छापे, 28 सिलेंडर जब्त

महाराष्ट्र के बीड जिले में होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन ने जिलेभर में 19 टीमें गठित कर व्यापक जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुल 203 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

जांच के दौरान प्रशासन को कई होटलों और खाने-पीने के ठिकानों पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करते हुए पाया गया. नियमों के अनुसार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन लागत बचाने के लिए कई जगहों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था.

प्रशासन के मुताबिक इस मामले में अब तक तीन होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है, जबकि अन्य के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

LPG Cylinder Hoarding Live: एलपीजी की कालाबाजारी पर जयपुर में सख्ती, रसद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू

रसोई गैस को लेकर होर्डिंग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जयपुर में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला रसद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब शहर में गैस एजेंसियों और रिफिलिंग प्वाइंट्स पर निगरानी रख रही है. जयपुर के जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि आम लोगों की शिकायतें दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या गैस की जमाखोरी की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके.

प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि एक मीडिया रिपोर्ट के खुलासे के बाद प्रशासन ने एक गैस एजेंसी पर छापा मारकर रिफिलिंग के जरिए की जा रही कालाबाजारी को पकड़ा है. उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार बाजार पर नजर बनाए हुए है और जहां भी अनियमितता की शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी.

LPG Cylinder Hoarding Live: किशनगढ़ में पलट गया गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरे एलपीजी सिलेंडर

राजस्थान के किशनगढ़ में हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट गया. हादसा पुराने टोल नाके के पास हुआ, जहां ट्रक के पलटते ही उसमें लदे करीब डेढ़ सौ सिलेंडर सड़क पर बिखर गए. घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को एक जगह इकट्ठा करने में मदद की. गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान किसी भी सिलेंडर में गैस लीकेज नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

LPG Cylinder Hoarding Live: मुंबई में रसोई गैस की कालाबाजारी, 58 LPG सिलेंडर जब्त

मुंबई में राशन वितरण विभाग ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चला रही है. इसी कड़ी में वर्ली इलाके में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केट का पर्दाफाश करते हुए बड़े स्टॉक को जब्त किया गया है.

प्रशासन को गुप्त जानकारी मिली थी कि मुंबई के वर्ली नाका पर गणपतराव कदम मार्ग पर ‘सूरज वल्लभदास चॉल’ इलाके में गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं. इस सूचना पर राशन वितरण विभाग और पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर जब्त कर लिए. इस कार्रवाई में एचपी कंपनी के पांच किलोग्राम के छह भरे हुए और 58 खाली सिलेंडर जब्त किए गए. साथ ही अन्य गैस कंपनी के भरे हुए सिलेंडर भी जब्त किए गए.

LPG Cylinder Hoarding Live: नोएडा में 14 गैस एजेंसियों पर रेड, कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन लोग परेशान

गौतमबुद्ध नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अपनी जांच तेज कर दी है. प्रशासन का दावा है कि फिलहाल जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और जो माहौल बनाया जा रहा है, वह महज अफवाह है. हालांकि, जमीनी हकीकत इसके उलट दिख रही है, जहां गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ सिलेंडर के लिए तरस रही है.

जिलाधिकारी मेघा रूपम के निर्देशन में गठित चार संयुक्त टीमें लगातार अलग-अलग गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर रही हैं. इन टीमों में खाद्य और रसद विभाग, नापतोल विभाग और संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं. शुक्रवार को तहसील दादरी क्षेत्र के अंतर्गत 14 गैस एजेंसियों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया.

प्रशासन का कहना है कि इन एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक पाया गया और कालाबाजारी के कोई सबूत नहीं मिले. जनपद में कुल 65 गैस एजेंसियां हैं, जिनमें इंडियन ऑयल की 13, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की 26-26 एजेंसियां शामिल हैं.

LPG Cylinder Hoarding Live: ‘संसद की कैंटीन में भी नहीं मिल रही चाय-कॉफी’ LPG सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस सांसद का दावा

LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरों पर कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि कमी है… मैं रोज़ा रख रहा हूं, लेकिन कल संसद में चर्चा चल रही थी कि जब सांसदों ने संसद कैंटीन में चाय या कॉफ़ी मांगी, तो उन्हें बताया गया कि यह उपलब्ध नहीं है. और फिर भी, आप दावा करते हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है. कालाबाज़ारी की खबरें आ रही हैं, जिसमें कीमतें 1,500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक मांगी जा रही हैं…’

#WATCH | Delhi: On reports of LPG shortage, Congress MP Mohammad Jawed says, “…There is no doubt that there is a shortage…I am observing the Roza, but yesterday the subject of discussion in Parliament was that when MPs asked for tea or coffee in the Parliament canteen, they… pic.twitter.com/kVVSuynuQx

— ANI (@ANI) March 14, 2026

LPG Cylinder Hoarding Live: 1483 जगहों पर रेड, 24 एफआईआर, 6 गिरफ्तार… यूपी में एलपीजी की कालाबाजारी पर ताबड़तोड़ एक्शन

उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाते हुए 1483 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की गई. इस दौरान कालाबाजारी और अनियमितताओं के मामलों में 24 एफआईआर दर्ज की गईं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 19 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की जमाखोरी या अवैध बिक्री को रोका जा सके. अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है.

राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं, जहां से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति की निगरानी की जा रही है. सरकार का कहना है कि आम नागरिकों को ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की कालाबाजारी को सख्ती से रोका जाएगा.

LPG Cylinder Hoarding Live: पटना में एलपीजी की कालाबाजी पर सख्त एक्शन, 4 एफआईआर दर्ज

बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है. अब तक एलपीजी नियमों के उल्लंघन के संबंध में चार मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से तीन एफआईआर बाढ़ उपमंडल में और एक दानापुर उपमंडल में दर्ज की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में रेस्तरां और कैफे संचालकों के खिलाफ घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि व्यावसायिक सिलेंडरों का इस्तेमाल करना मौजूदा नियमों का उल्लंघन है. दानापुर में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है.

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन उपभोक्ताओं के हित में घरेलू एलपीजी की पारदर्शी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों, जिला स्तरीय अधिकारियों, उप-मंडल अधिकारियों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को एलपीजी डीलरों और वितरकों के ठिकानों पर नियमित निरीक्षण और छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारी उपभोक्ताओं और आम जनता से भी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे हैं.

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिलने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करें और दोषियों को गिरफ्तार करें. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ईएसएमए) के तहत उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

LPG Cylinder Hoarding Live: देश में रसोई गैस की कमी नहीं, 30 प्रतिशत बढ़ा एलपीजी का उत्पादन

सरकार ने साफ किया है कि देश में रसोई गैस (एलपीजी) का घरेलू उत्पादन करीब 30 प्रतिशत बढ़ गया है और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि 5 मार्च की तुलना में देश की रिफाइनरियां अब करीब 30 प्रतिशत अधिक एलपीजी का उत्पादन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि घरों और जरूरी संस्थानों को रसोई गैस की सप्लाई बिना किसी रुकावट के मिलती रहे.

शर्मा ने बताया कि एलपीजी सप्लाई में घरों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर राज्य सरकारों को भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि जरूरत के हिसाब से वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वितरित कर सकें.

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश के पास पर्याप्त रिफाइनिंग क्षमता और ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है. भारत की मौजूदा कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता 258 मिलियन मीट्रिक टन है, और देश की रिफाइनरियां फिलहाल पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं.

शर्मा ने कहा कि इसी वजह से भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में लगभग आत्मनिर्भर हो गया है, जिससे इन ईंधनों के आयात की जरूरत कम हो गई है. उन्होंने बताया कि देश में कहीं भी पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है और करीब एक लाख पेट्रोल पंपों में से किसी ने भी ईंधन खत्म होने की स्थिति की सूचना नहीं दी है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और उनके पास पर्याप्त ईंधन का स्टॉक मौजूद है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट | Gold Rate Today 14 March 2026 24k 22k 18k gold price india sone ka aaj ka bhav chandi ka bhav update news
Next Article North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? | north korea fires 10 ballistic missiles kim jong un furious over us south korea World News hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

विश्व नाविक दिवस: समुद्र के गुमनाम हीरो कितने सुरक्षित? कमोडोर केसनूर ने बताईं चुनौतियां

June 24, 2026

USAID To Terrorism: अमेरिका के पैसों से पल रहे आतंकवादी! Elon Musk ने किया एक्सपोज, कितने पैसे दिए? | usaid-to-terrorism-elon-musk-claim-syria-aid-international-news-hindi

June 24, 2026

30 हजार करोड़ के चार प्रोजेक्ट्स पर पीएम मोदी की पैनी नजर, देरी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं

June 24, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,817)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

विश्व नाविक दिवस: समुद्र के गुमनाम हीरो कितने सुरक्षित? कमोडोर केसनूर ने बताईं चुनौतियां

June 24, 2026

USAID To Terrorism: अमेरिका के पैसों से पल रहे आतंकवादी! Elon Musk ने किया एक्सपोज, कितने पैसे दिए? | usaid-to-terrorism-elon-musk-claim-syria-aid-international-news-hindi

June 24, 2026

30 हजार करोड़ के चार प्रोजेक्ट्स पर पीएम मोदी की पैनी नजर, देरी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं

June 24, 2026

रिटायरमेंट की उम्र होगी 70! पेंशन की जगह मिलेगी फुल सैलरी, कहां हो रहा ये बड़ा बदलाव? | germany-retirement-age-70-plan-pension-crisis-explained

June 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

विश्व नाविक दिवस: समुद्र के गुमनाम हीरो कितने सुरक्षित? कमोडोर केसनूर ने बताईं चुनौतियां

June 24, 2026

USAID To Terrorism: अमेरिका के पैसों से पल रहे आतंकवादी! Elon Musk ने किया एक्सपोज, कितने पैसे दिए? | usaid-to-terrorism-elon-musk-claim-syria-aid-international-news-hindi

June 24, 2026

30 हजार करोड़ के चार प्रोजेक्ट्स पर पीएम मोदी की पैनी नजर, देरी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं

June 24, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.