Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद
Hindi News

Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

HawkNewsBy HawkNewsJune 28, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:June 28, 2026, 09:24 IST

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates : केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ ही आरोपी सिया गोयल और उसने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस इस मामले में इन दोनों को लेकर अब…और पढ़ें

सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंदZoom

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ ही आरोपी सिया गोयल और उसने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं.

Pune Ketan Agarwal Murder Case Live Updates : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. रविवार सुबह लोनावला ग्रामीण पुलिस दोनों आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची. यहां केतन हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया.

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को सिया गोयल के पिता, मां और भाई से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. लंबी पूछताछ और बयान दर्ज होने के बाद परिवार पुलिस स्टेशन से बाहर निकला. पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जोड़ने में जुटी है. ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच पर सबकी नजर बनी हुई है. इस बीच केतन के दादा ने दावा किया कि इस मामले में सिर्फ सिया और चेतन नहीं, बल्कि 4 से 5 और लोग शामिल हो सकते हैं और उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.

इस मामले में सिया गोयल की शादी तय कराने वाले उसके मामा और मामी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें आज भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि सिया पर अपने मंगेतर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. दरअसल जांच के दौरान पता चला है कि सिया गोयल के मामा नरेंद्र मित्तल और मामी रेनू मित्तल ने ही पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल के साथ उसका रिश्ता तय कराने में अहम भूमिका निभाई थी. दोनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली तो वे पूरी तरह स्तब्ध रह गए.

पुलिस का आरोप है कि 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले पर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी. शुरुआती दौर में इसे हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में इसे सुनियोजित हत्या बताया गया. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सिया गोयल व सह-आरोपी चेतन चौधरी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

लोनावाला ग्रामीण पुलिस रविवार सुबह सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची, जहां कथित तौर पर केतन अग्रवाल की हत्या की गई थी. पुलिस दोनों आरोपियों को सुबह-सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गुपचुप तरीके से घटनास्थल पर लेकर पहुंची. यहां पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है, ताकि यह समझा जा सके कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया था और दोनों आरोपियों के बयानों का घटनास्थल पर मिलान किया जा सके. जांच के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर लोहगढ़ फोर्ट को आम लोगों और पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को किले के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: चेतन चौधरी का टूव्हीलर पुलिस ने किया जब्त, जिससे वह पहुंचा था लोहगढ़ किला

लोहगढ़ किले में 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में लोनावला ग्रामीण पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की टू-व्हीलर जब्त कर ली. पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेतन ने पुणे से लोहागढ़ किले तक जाने के लिए इसी टू-व्हीलर का इस्तेमाल किया था. गाड़ी के अलावा, अधिकारियों ने वह हुडी और हेडफोन भी बरामद किए हैं जो आरोपी ने घटना वाले दिन पहने हुए थे.

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: सिया और चेतन का नया वीडियो आया सामने, क्रिकेट मैच देखते नजर आए दोनों

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सोशल मीडिया पर नया वीडियो सामने आया है. इसमें आरोपी मंगेतर सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखती नजर आ रही है. हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Chetan and Siya were watching a match that was being broadcast on national television.

Wouldn’t Siya’s parents or some relative have seem them?Siya’s parents knew everything, yet they kept this fact hidden from Ketan. 🤔 pic.twitter.com/B1dhLLf8AH

— Krisha 🌸 (@KrishaAsiagh) June 27, 2026

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: ‘सिर्फ सिया और चेतन नहीं, 4-5 लोग हत्या में शामिल…’ केतन अग्रवाल के दादा का दावा

केतन अग्रवाल के परिवार और स्थानीय लोगों ने शनिवार को पिंपरी-चिंचवड़ में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने केतन को श्रद्धांजलि दी और हाथों में तख्तियां लेकर उसके लिए न्याय की मांग की. तो उधर, केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब पीड़ित परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कैंडल मार्च के दौरान केतन के दादा ने दावा किया कि इस मामले में सिर्फ दो नहीं, बल्कि 4 से 5 और लोग शामिल हो सकते हैं और उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. वहीं केतन के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि वे अपने बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उसे ही खो दिया. परिवार ने मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है. इस बीच पुलिस जांच लगातार जारी है.

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: ‘केतन हमारा भी बेटा था…’ सिया के पिता को बेटी की करतूतों पर अब तक नहीं यकीन

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी एक बार फिर बेटी पर लगे आरोपों पर अविश्वास जताते हुए केतन की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केतन उनके लिए बेटे जैसा था और पूरा परिवार उससे बेहद जुड़ गया था. प्रवीण गोयल ने कहा, ‘यह बेहद दुखद घटना है. आज भी हमें विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हो गया. केतन सिर्फ उनके परिवार का बेटा नहीं था, वह हमारा भी बेटा था. हमने उसके साथ भविष्य के कई सपने देखे थे.’ उन्होंने यह भी कहा कि सिया ने कभी परिवार के सामने शादी को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई थी. परिवार उदयपुर में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और यदि उन्हें रिश्ते में किसी तरह की परेशानी का पता चलता तो वे जरूर इस पर बात करते.

Location :

Pune,Maharashtra

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePetrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi
Next Article America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi

June 28, 2026

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi

June 28, 2026

संजय गांधी से मेनका गांधी तक.. सुल्तानपुर की राजनीति में गांधी परिवार की एंट्री कैसे हुई? जानिए दिलचस्प इतिहास

June 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,896)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi

June 28, 2026

Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

June 28, 2026

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi

June 28, 2026

संजय गांधी से मेनका गांधी तक.. सुल्तानपुर की राजनीति में गांधी परिवार की एंट्री कैसे हुई? जानिए दिलचस्प इतिहास

June 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA | us student visa rules why 30000 Indian students left usa for europe world News hindi

June 28, 2026

Ketan Murder Case Live Updates: सिया और चेतन को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, पूरा किला किया बंद

June 28, 2026

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत | Petrol Diesel Price Today 28 June Check City Wise Fuel Rates Latest News Hindi

June 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.