Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Kerala CM Announcement Live: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले CM, कांग्रेस ने किया ऐलान
Hindi News

Kerala CM Announcement Live: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले CM, कांग्रेस ने किया ऐलान

HawkNewsBy HawkNewsMay 14, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Kerala CM Name Announcement Live: केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा सबसे बड़ा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया. कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF ने राज्य में 10 साल बाद सत्ता में वापसी की और अब पार्टी ने वी.डी. सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी के भीतर लगातार बैठकों, लॉबिंग और रणनीतिक चर्चाओं का दौर चलता रहा. दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक कांग्रेस नेतृत्व लगातार मंथन में जुटा था. सवाल सिर्फ मुख्यमंत्री चुनने का नहीं था, बल्कि यह भी था कि भविष्य में केरल कांग्रेस की राजनीति किस चेहरे के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी. राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और दावेदारों से कई दौर की बातचीत की. बुधवार रात राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें पूरी राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी थी. इसके बाद गुरुवार सुबह कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी बैठक ने फैसले के संकेत साफ कर दिए थे. अब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में औपचारिक रूप से वी.डी. सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी गई है.

दिल्ली में बुधवार देर रात तक कांग्रेस हाईकमान की बैठकों का दौर जारी रहा था. पार्टी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि गुरुवार को मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को केरल भेजा था. राज्य प्रभारी दीपा दास मुंशी भी इस प्रक्रिया में शामिल रहीं. तिरुवनंतपुरम में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आखिरकार वी.डी. सतीशन के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने सतीशन पर भरोसा जताया. कांग्रेस के भीतर उन्हें ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जिन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई और संगठन के भीतर मजबूत पकड़ बनाई. पार्टी को उम्मीद है कि सतीशन के नेतृत्व में सरकार और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी.

कांग्रेस नेतृत्व ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाकर साफ संकेत दिया है कि पार्टी अब राज्य में आक्रामक और युवा नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहती है. राहुल गांधी लगातार इस फैसले की मॉनिटरिंग कर रहे थे और पार्टी हाईकमान सरकार की स्थिरता को लेकर भी बेहद सतर्क दिखाई दिया. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सतीशन के नाम पर अंतिम सहमति बनने के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी.

तिरुवनंतपुरम में हुई बैठक में पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने औपचारिक रूप से सतीशन के नाम की घोषणा की. 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब जल्द ही नए मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी करेगी. पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच वी.डी. सतीशन के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

Kerala CM Announcement Live: 10 दिन के सस्पेंस के बाद वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी 10 दिन का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है. कांग्रेस नेतृत्व ने वी.डी. सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है और अब वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. विधानसभा चुनाव में UDF की बड़ी जीत के बाद पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार मंथन चल रहा था. सतीशन का नाम शुरू से ही प्रमुख दावेदारों में शामिल था और उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई नेताओं का भी समर्थन हासिल था.

Kerala CM News Live: केरल में ‘कर्नाटक मॉडल’ नहीं दोहराना चाहते राहुल गांधी, CM चयन में इसलिए बढ़ी सावधानी

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में कांग्रेस की जीत पार्टी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगातार चुनावी झटकों के बाद यह सफलता संगठन और नेतृत्व दोनों के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री चयन को लेकर कांग्रेस हाईकमान बेहद सतर्क दिखाई दे रहा है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी नहीं चाहते कि केरल में वही स्थिति बने, जो पिछले कुछ वर्षों से कर्नाटक में देखने को मिली. कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संतुलन और नेतृत्व संघर्ष लगातार कांग्रेस के लिए चुनौती बना रहा. बताया जा रहा है कि केरल में भी कुछ वैसी ही स्थिति उभरती दिख रही है, जहां वी.डी. सतीशन को कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है, जबकि कुछ अन्य नेताओं को विधायकों का बड़ा समर्थन हासिल है. सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने पार्टी नेतृत्व के साथ बैठकों में साफ संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री चयन ऐसा होना चाहिए जिससे भविष्य में सत्ता संघर्ष की स्थिति पैदा न हो.

Kerala CM Announcement Live: कुछ ही देर में केरल CM के नाम का ऐलान

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब कुछ ही देर में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करने जा रही है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पिछले 10 दिनों से दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था, लेकिन अब पार्टी हाईकमान ने नाम फाइनल कर लिया है. राहुल गांधी ने बुधवार रात सोनिया गांधी के साथ केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी, जबकि गुरुवार सुबह उनकी कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. इसके लिए पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को दिल्ली से तिरुवनंतपुरम भेजा गया है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं.

Kerala CM News Live: UDF सरकार में दो मंत्री पद की मांग करेगा केरल कांग्रेस (J): पी जे जोसेफ

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में UDF की सरकार बनने की तैयारी के बीच केरल कांग्रेस (J) ने दो मंत्री पदों की मांग दोहराई है. पार्टी अध्यक्ष पी जे जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी UDF बैठक में दो मंत्रिपदों का दावा पेश करेगी. विधानसभा चुनाव में UDF को 140 में से 102 सीटें मिली हैं, जबकि केरल कांग्रेस (J) के खाते में 7 विधायक आए हैं. जोसेफ ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री चुनते समय सहयोगी दलों की राय का भी सम्मान करेगा. उन्होंने NSS महासचिव जी सुकुमारन की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें UDF सहयोगियों, खासकर IUML, पर मुख्यमंत्री चयन में दखल का आरोप लगाया गया था. जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी ने केवल इतना सुझाव दिया था कि मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से होना चाहिए. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि UDF नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकता है, इसी वजह से तिरुवनंतपुरम में बैठक रखी गई है.

Kerala CM Announcement Live: केरल कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय, आज हो सकती है मुलाकात

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में सरकार गठन की हलचल के बीच कांग्रेस ने राज्यपाल कार्यालय से आज मुलाकात के लिए समय मांगा है. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की ओर से पार्टी को समय भी दे दिया गया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व सरकार गठन से जुड़े अगले कदमों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सकता है.

Kerala CM News Live: केरल में आज CM चेहरे पर लगेगी मुहर, कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, क्योंकि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक आज दोपहर KPCC मुख्यालय में होने जा रही है. बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसकी घोषणा एक दिन पहले KPCC प्रमुख सनी जोसेफ ने की थी. कई दौर की चर्चाओं और मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. यह जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दिल्ली में हुई बैठक के बाद दी. हालांकि कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर चुका है लेकिन अंदरूनी लॉबिंग और कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला टलता रहा. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

Kerala CM Announcement Live: केरल में मंत्री नहीं होने से शिक्षा विभाग प्रभावित: CPM नेता शिवनकुट्टी

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद भी नई सरकार और मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने पर CPM नेता वी. शिवनकुट्टी ने चिंता जताई है. पूर्व सामान्य शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि मंत्री के अभाव में जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट का कामकाज प्रभावित हो रहा है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि इस समय विभाग में कई अहम फैसलों के लिए मंत्री स्तर के हस्तक्षेप की जरूरत है, खासकर SSLC परीक्षा परिणाम घोषित करने को लेकर. उनके मुताबिक लाखों छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मंत्री नहीं होने से निर्णय प्रक्रिया धीमी पड़ गई है. शिवनकुट्टी ने यह भी दावा किया कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की फिटनेस और अन्य तैयारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है.

Kerala CM News Live: केरल CM चेहरे पर राहुल-खड़गे की अंतिम बैठक, कांग्रेस में मंथन तेज

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर जारी सस्पेंस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर अंतिम दौर की चर्चा की. यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली, लेकिन इसके बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया. विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को दो-तिहाई बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला नहीं कर पाई है. राहुल गांधी इससे पहले केरल के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से भी मुलाकात कर जमीनी स्थिति का फीडबैक ले चुके हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध और अंदरूनी खींचतान के चलते हाईकमान पर दबाव बढ़ा है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ तब और तेज हो गई जब AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी, जिन्हें बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही है.

Kerala CM Announcement Live: CM पद या फिर कुछ नहीं- वी.डी. सतीशन अड़े

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे वी.डी. सतीशन ने अपना रुख और सख्त कर लिया है. उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि सतीशन अब किसी अन्य पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं और केवल मुख्यमंत्री पद चाहते हैं. हालांकि पार्टी हाईकमान फिलहाल अलग रणनीति पर विचार कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान और तेज होती दिखाई दे रही है.

Kerala CM Announcement Live: केरल में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक, CM चेहरे पर लग सकती है मुहर

केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक गुरुवार दोपहर तिरुवनंतपुरम स्थित KPCC मुख्यालय में आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. KPCC प्रमुख सनी जोसेफ ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि बैठक 14 मई को दोपहर 1 बजे होगी. माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है. विधानसभा चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद पार्टी हाईकमान अब अंतिम फैसला लेने की तैयारी में है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरिटायरमेंट के बाद आराम नहीं, 4 साल से मुफ्त पानी पिला रहे हैं | Pyau Seva
Next Article V D Satheesan Profile: कौन हैं वीडी सतीशन? हाईकोर्ट वकील से केरल CM बनने तक का सफर, अथाह संपत्ति के हैं मालिक | Who is V D Satheesan Keralam New CM lawyer political career to net worth Profile Details in Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

नर्सों द्वारा माफी की मांग के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस्तीफा दे दिया। | नर्सों की माफी की मांग के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

June 9, 2026

तेलंगाना के खेत में 20 मगरमच्छ के बच्चे और 60 अंडे,

June 9, 2026

घोड़बंदर में बनेगा भव्य ‘शिवसृष्टि’: शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास अब दिखेगा बिल्कुल नए अंदाज में | Shivsrushti Project in Ghodbunder: Maharashtra Government to Showcase Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Legacy

June 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,466)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

नर्सों द्वारा माफी की मांग के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस्तीफा दे दिया। | नर्सों की माफी की मांग के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

June 9, 2026

तेलंगाना के खेत में 20 मगरमच्छ के बच्चे और 60 अंडे,

June 9, 2026

घोड़बंदर में बनेगा भव्य ‘शिवसृष्टि’: शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास अब दिखेगा बिल्कुल नए अंदाज में | Shivsrushti Project in Ghodbunder: Maharashtra Government to Showcase Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Legacy

June 9, 2026

NH-44 का दबाव होगा कम, कटरा से श्रीनगर तक रफ्तार का नया रास्ता, 4 लेन हाईवे बदलेगा कश्मीर की तस्वीर

June 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

नर्सों द्वारा माफी की मांग के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस्तीफा दे दिया। | नर्सों की माफी की मांग के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

June 9, 2026

तेलंगाना के खेत में 20 मगरमच्छ के बच्चे और 60 अंडे,

June 9, 2026

घोड़बंदर में बनेगा भव्य ‘शिवसृष्टि’: शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास अब दिखेगा बिल्कुल नए अंदाज में | Shivsrushti Project in Ghodbunder: Maharashtra Government to Showcase Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Legacy

June 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.