Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » kashmir-ladakh tunnel| zojila tunnel breakthrough| जोजिला टनल ब्रेकथ्रू, कारगिल लेह के लिए हर मौसम कनेक्टिविटी
Hindi News

kashmir-ladakh tunnel| zojila tunnel breakthrough| जोजिला टनल ब्रेकथ्रू, कारगिल लेह के लिए हर मौसम कनेक्टिविटी

HawkNewsBy HawkNewsJune 9, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमफोटोjammu and kashmirSrinagar

चीन बॉर्डर के पास भारत ने रच दिया इतिहास, बना दी सबसे लंबी जोज‍िला सुरंग

Last Updated:June 09, 2026, 10:02 IST

Zojila tunnel kashmir to ladakh: भारत ने भारत-चीन सीमा के पास इतिहास रच दिया है. कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाली जोजिला टनल का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू आज 9 जून को कर लिया गया है. 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, हाई-एल्टीट्यूड, बाय-डायरेक्शनल रोड टनल है, जो कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने जा रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

श्रीनगर-कारगिल-लेह हाईवे पर स्थित जोजिला पास उस इलाके की ही नहीं बल्कि भारत की जीवनरेखा है लेकिन अक्सर सर्दी के मौसम में यह अभिशाप बन जाता था. जब यहां बर्फीले तूफान, हिमस्खलन और माइनस तापमान के कारण पूरा इलाका महीनों तक देश के बाकी हिस्से से कट जाता था. हालांकि 9 जून को यह दौर खत्म हो गया. मजदूरों ने जोजिला टनल का आखिरी ब्रेकथ्रू पूरा किया और इतिहास लिख दिया गया. अब यह दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दो-तरफा रोड टनल बनने जा रही है, जो ऊंचाई पर बनी है.

इस प्रोजेक्ट में 1,200 से ज्यादा मजदूरों ने 9 साल तक दुनिया के सबसे दुर्गम इलाके में खुदाई की है. इस इलाके में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और कभी कभी माइनस 30 डिग्री तक भी पहुंच जाता है, जिससे मजदूर साल में करीब 100 दिन ही काम कर पाते थे. इसके बावजूद, अप्रैल 2026 तक इस प्रोजेक्ट में एक करोड़ से ज्यादा सुरक्षित मैन-आवर्स दर्ज किए गए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है, खासकर भारत के इतने कठिन इलाके में ऐसा पहली बार हुआ है.

13.153 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल ऐसी चट्टानों से होकर गुजरती है, जिनका स्वरूप 67 बार बदला. चट्टान और बर्फ से बदलते भूगोल के कारण इंजीनियरों को लगातार अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. इंजीनियरों ने न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का इस्तेमाल किया, जिसमें खुदाई और सपोर्ट की रणनीति को शॉटक्रीट और रॉक बोल्ट्स के जरिए मौके पर ही बदला गया. यह तरीका हिमालयी टनल प्रोजेक्ट्स में लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन इतनी ऊंचाई और इतने बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल पहली बार हुआ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें अलग से कोई एस्केप टनल नहीं है, इसलिए इंजीनियरों ने वेंटिलेशन और इमरजेंसी निकासी के लिए तीन बड़े वर्टिकल शाफ्ट बनाए हैं. सबसे बड़ा शाफ्ट पश्चिमी छोर पर है और पहाड़ के अंदर 474.3 मीटर गहरा है, जो भारत का सबसे गहरा वर्टिकल शाफ्ट है. दूसरा 367.38 मीटर और तीसरा 213.5 मीटर गहरा है. ये सभी मिलकर टनल को पूरी लंबाई में सुरक्षित और सांस लेने लायक बनाते हैं.

इस टनल को बनाने के दौरान प्रकृति ने कई बार चुनौती दी. पांच बड़े हिमस्खलन घटनाएं पिछले पांच साल में प्रोजेक्ट साइट पर हुईं. सबसे गंभीर घटना 12 जनवरी 2023 को सरबल के निलगर टनल के पास हुई, जिसके कुछ दिन बाद दूसरा हिमस्खलन हुआ और मजदूर टनल में फंस गए. भारतीय सेना ने 172 से ज्यादा लोगों को बचाया. फरवरी 2024 और मार्च 2025 में और भी हिमस्खलन हुए, जिससे उपकरणों को नुकसान पहुंचा और काम रुक गया लेकिन निर्माण ज्यादा देर तक नहीं रुका.

जब भारी बर्फबारी से पहुंच मार्ग बंद हो गए, तो विशेष स्नो ब्लोअर और भारी मशीनरी लगाई गई ताकि प्रोजेक्ट चलता रहे और हाईवे के कुछ हिस्से खुले रहें. 1,100 लोगों के लिए पूरी तरह सुसज्जित बेस कैंप 24 घंटे चालू रखा गया, जिसमें डॉक्टर, मौसम के अनुसार खाना, परिवहन और इमरजेंसी सपोर्ट था ताकि जोजिला की कड़ी सर्दी भी काम को पूरी तरह रोक न सके.

जोजिला टनल 30.894 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का मुख्य हिस्सा है, जिसमें मुख्य टनल के अलावा और भी बहुत कुछ है. निलगर ट्विन टनल 457.35 मीटर और 1,953.63 मीटर लंबी 2.35 किलोमीटर कट-एंड-कवर स्ट्रक्चर, 450 मीटर स्नो गैलरी और तीन बड़े पुल (कुल 460 मीटर) के साथ हैं. पहला बड़ा पैकेज, जिसमें पहुंच मार्ग, पुल और स्नो गैलरी शामिल है, मार्च 2025 में पूरा हुआ.

यह टनल जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के पास बालटाल से लद्दाख के द्रास में मिनामर्ग तक जाती है. इसका निर्माण मेगा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) द्वारा नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NHIDCL) के लिए किया जा रहा है. जो कठिन इलाकों में कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार की विशेष एजेंसी है. जब यह टनल यातायात के लिए खुलेगी, तो कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को हर मौसम और हर हाल में जोड़े रखेगी.

9 जून का ब्रेकथ्रू कई कठिन उपलब्धियों का नतीजा है: 14 अक्टूबर 2020 को निलगर टनल में पहली ब्लास्टिंग, नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 के बीच दोनों ट्यूब का ब्रेकथ्रू, नवंबर 2023 में पूर्वी वेंटिलेशन शाफ्ट का पूरा होना और जुलाई 2025 में भारत का सबसे लंबा वर्टिकल शाफ्ट बनना. हर उपलब्धि ने देश के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पर्वतीय कॉरिडोर को बदलने के सपने को करीब लाया. अब इस टनल को खोलने का सपना जल्द पूरा होगा.

9 जून का ब्रेकथ्रू मंजिल नहीं है. अभी टनल लाइनिंग, वेंटिलेशन सिस्टम, बिजलीकरण, सुरक्षा इंतजाम और फिनिशिंग का काम बाकी है, उसके बाद ही पहली गाड़ी यहां से गुजरेगी. लेकिन कारगिल, द्रास और लेह वे समुदाय हैा जो पीढ़ियों से मौसमी अलगाव झेलते आए हैं और भारतीय सेना, जिसकी उत्तरी सीमा की लॉजिस्टिक्स इसी कॉरिडोर पर निर्भर है, उनके लिए सबसे मुश्किल हिस्सा अब खत्म हो गया है. जोजिला टनल ने रास्ता बना लिया है. अब सैनिकों से लेकर स्थानीय निवासियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleStereotypes को चुनौती दे रही Bike पर भारत घूमती ये लड़की | Bangalore
Next Article Rajya Sabha Chunav: अब संसद में नहीं होगा कोई पूर्व PM! देवेगौड़ा की जगह BJP ने चुना नया चेहरा, कौन है नागराज? | Rajya Sabha Elections 2026 who is Nagaraja bjp candidate replacing HD Deve Gowda Seat
HawkNews
  • Website

Related Posts

एक्‍सक्‍लूस‍िव: टीएमसी में नया ट्विस्ट! सांसद पार्थ भौमिक ने दिल्ली का वो बंगला छोड़ा, जहां चलता था पार्टी का दफ्तर

June 9, 2026

नर्सों द्वारा माफी की मांग के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस्तीफा दे दिया। | नर्सों की माफी की मांग के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

June 9, 2026

तेलंगाना के खेत में 20 मगरमच्छ के बच्चे और 60 अंडे,

June 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,467)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

एक्‍सक्‍लूस‍िव: टीएमसी में नया ट्विस्ट! सांसद पार्थ भौमिक ने दिल्ली का वो बंगला छोड़ा, जहां चलता था पार्टी का दफ्तर

June 9, 2026

नर्सों द्वारा माफी की मांग के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस्तीफा दे दिया। | नर्सों की माफी की मांग के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

June 9, 2026

तेलंगाना के खेत में 20 मगरमच्छ के बच्चे और 60 अंडे,

June 9, 2026

घोड़बंदर में बनेगा भव्य ‘शिवसृष्टि’: शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास अब दिखेगा बिल्कुल नए अंदाज में | Shivsrushti Project in Ghodbunder: Maharashtra Government to Showcase Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Legacy

June 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

एक्‍सक्‍लूस‍िव: टीएमसी में नया ट्विस्ट! सांसद पार्थ भौमिक ने दिल्ली का वो बंगला छोड़ा, जहां चलता था पार्टी का दफ्तर

June 9, 2026

नर्सों द्वारा माफी की मांग के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस्तीफा दे दिया। | नर्सों की माफी की मांग के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

June 9, 2026

तेलंगाना के खेत में 20 मगरमच्छ के बच्चे और 60 अंडे,

June 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.