India
oi-Puja Yadav
Karur
Stampede
Controversy:
करूर
हादसे
ने
तमिलनाडु
की
राजनीति
में
नया
तूफान
खड़ा
कर
दिया
है।
अभिनेता
से
नेता
बने
और
तमिलागा
वेट्ट्री
कझगम
(TVK)
के
प्रमुख
विजय
के
सख्त
बयान
ने
सीधे
मुख्यमंत्री
एमके
स्टालिन
को
कटघरे
में
खड़ा
कर
दिया
है।
विजय
ने
अपने
वीडियो
संदेश
में
न
सिर्फ
करूर
भगदड़
को
लेकर
सरकार
की
जवाबदेही
पर
सवाल
उठाए,
बल्कि
कार्यकर्ताओं
की
गिरफ्तारी
को
राजनीतिक
बदले
की
कार्रवाई
करार
दिया।
इस
पूरे
घटनाक्रम
ने
तमिलनाडु
की
सियासत
में
हादसे
बनाम
सियासत
की
जंग
को
और
भी
तीखा
कर
दिया
है।

बता
दें
कि
27
सितंबर
को
करूर
में
विजय
की
चुनावी
रैली
के
दौरान
हुए
भगदड़
में
41
लोग
मारे
गए,
जबकि
कई
अन्य
घायल
हुए।
यह
घटना
सबसे
दर्दनाक
पलों
में
से
एक
मानी
जा
रही
है।
विजय
ने
इस
दुखद
घटना
के
बारे
में
कहा,
“मैंने
अपने
जीवन
में
इतनी
पीड़ा
कभी
महसूस
नहीं
की।
मेरा
दिल
केवल
दर्द
से
भरा
है।”
उन्होंने
मृतकों
के
परिवारों
के
प्रति
अपनी
गहरी
संवेदनाएं
व्यक्त
की
और
घायल
लोगों
के
शीघ्र
स्वास्थ्य
लाभ
की
कामना
की।
पुलिस
ने
TVK
कार्यकर्ताओं
को
गिरफ्तार
किया
इस
घटना
के
बाद
TVK
के
करूर
पश्चिम
जिला
सचिव
माथियाज़ागन
और
करूर
टाउन
कार्यकर्ता
पौन
राज
को
सोमवार
रात
पुलिस
ने
गिरफ्तार
किया।
पौन
राज
को
अब
14
अक्टूबर
तक
न्यायिक
हिरासत
में
भेज
दिया
गया
है।
उनके
अलावा
एक
यूट्यूबर
और
पत्रकार
को
भी
इस
मामले
में
हिरासत
में
लिया
गया।
विजय
ने
कहा
कि
उनके
और
पार्टी
कार्यकर्ताओं
ने
सिर्फ
निर्धारित
स्थान
पर
रैली
आयोजित
की
थी
और
अन्य
किसी
भी
अनुचित
गतिविधि
में
उनका
कोई
हाथ
नहीं
था।
इसके
बावजूद
उनके
खिलाफ
FIR
दर्ज
की
गई
और
सोशल
मीडिया
पर
उनके
समर्थकों
और
मित्रों
के
खिलाफ
भी
मामले
दर्ज
किए
गए।
विजय
ने
अपने
वीडियो
मैसेज
में
क्या
कहा?
वीडियो
संदेश
में
विजय
ने
मुख्यमंत्री
स्टालिन
से
आग्रह
किया,
“CM
सर,
अगर
आप
किसी
प्रकार
का
बदला
लेना
चाहते
हैं,
तो
मुझसे
लें,
मेरे
पार्टी
कार्यकर्ताओं
को
मत
छेड़ें।
सच्चाई
जल्द
ही
सामने
आएगी।”
उन्होंने
यह
भी
कहा
कि
उनका
प्राथमिक
उद्देश्य
हमेशा
जनता
की
सुरक्षा
और
उनके
हित
को
सुनिश्चित
करना
रहा
है।
विजय
ने
कहा
कि
रैलियों
में
आने
वाले
लोग
हमेशा
उनके
प्रति
प्रेम
और
सम्मान
दिखाते
हैं,
और
उनकी
सुरक्षा
उनकी
किसी
भी
राजनीतिक
रणनीति
या
महत्वाकांक्षा
से
ऊपर
है।
उन्होंने
घटना
के
दौरान
घायल
और
मृतकों
के
परिवारों
के
प्रति
संवेदना
व्यक्त
की
और
कहा
कि
यह
समय
राजनीति
से
ऊपर
उठकर
समानुभूति
और
जिम्मेदारी
का
है।
करूर
स्टैम्पीड
की
घटना
ने
तमिलनाडु
की
राजनीति
में
सख्त
बहस
और
तनाव
उत्पन्न
कर
दिया
है।
विजय
ने
मुख्यमंत्री
को
स्पष्ट
रूप
से
संदेश
दिया
कि
पार्टी
कार्यकर्ताओं
और
समर्थकों
के
खिलाफ
कोई
कार्रवाई
नहीं
होनी
चाहिए।
उन्होंने
विश्वास
जताया
कि
जल्द
ही
पूरे
मामले
की
सच्चाई
सामने
आएगी
और
दोषियों
को
उजागर
किया
जाएगा।
-

Tamil Nadu Stampede: विजय की रैली में हुई भगदड़ ने PK को कर दिया फिक्रमंद, क्या है करूर और पटना का कनेक्शन?
-

करूर भगदड़ के मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजे का किया ऐलान, HC पहुंचे एक्टर विजय, CBI या SIT जांच की अपील
-

Taja Samachar LIVE: PM ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख का किया ऐलान, विजय के घर की बढ़ी सुरक्षा
-

विजय की लेट एंट्री, उमड़ी भीड़ और प्यासे-भूखे लोग—आखिर करूर भगदड़ में 39 मौतों की असली वजह क्या थी?
-

Tamil Nadu rally stampede: एक्टर विजय के बचाव में क्यों उतरी BJP? अन्नामलाई बोले- TVK नहीं पुलिस जिम्मेदार
-

Karur Stampede: ‘वह रात, जब सपने मातम में बदले’, चीखों से गूंजीं सड़कें-बिजली कटौती ने 40 जिंदगियां रौंदी!
-

भारत में भगदड़ की त्रासदियों का दंश! खून की छीटों से सना इतिहास, 1300 से ज्यादा मौतें, जानें कब-कहां और कैसे?
-

Tamil Nadu Stampede: विजय की करूर रैली के पीड़ित परिवारों के लिए CM स्टलिन ने 10 लाख के मुआवजे का किया ऐलान
-

Karur Stampede: कौन हैं विजय के 3 सहयोगी, जिनपर 40 लोगों की मौत के बाद केस दर्ज?
-

विजय की करूर रैली में भगदड़ में आठ बच्चों समेत 36 लोगों की मौत
-

Fact Check: करूर भगदड़ के बाद विजय थलापति देश छोड़ने की तैयारी में? वायरल वीडियो में फैली अफवाह, जानें सच
-

रैली में हुई जानलेवा भगदड़ के बाद टीवीके जिला सचिव वीपी मथियालगन गिरफ्तार

