India
oi-Rahul Goyal
Karnataka News: कर्नाटक के हुबली (Hubballi) शहर में एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या कर दी गई। मासूम की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला गया। वहीं, पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी बच्ची को कथित तौर पर एक शेड में लेकर गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर रितेश कुमार के रूप में हुई है। रितेश बिहार के पटना का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से हुबली में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रितेश कुमार ने कथित तौर पर बच्ची को उसके घर के पास खेलते समय उठाया और एक सुनसान शेड में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

बच्ची की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। इससे घबराकर आरोपी ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में रितेश को बच्ची को उठाकर ले जाते हुए देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने उस पर पोक्सो एक्ट, हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
पुलिस मुठभेड़ में मौत
पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने बताया कि रितेश को जब दस्तावेज़ और पहचान सत्यापित करने के लिए उसके ठिकाने पर ले जाया गया, तो उसने अचानक पथराव कर पुलिस से भागने की कोशिश की। सब-इंस्पेक्टर अन्नपूर्णा, जो उस समय मौके पर मौजूद थीं, ने पहले हवा में चेतावनी देने के लिए फायर किया।
लेकिन जब आरोपी नहीं रुका, तो दो से तीन राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली उसके पैर में और दूसरी पीठ में लगी। रितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर और दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
#WATCH | Hubballi-Dharwad, Karnataka: On an encounter between police and an accused in a POCSO case, Hubballi Police Commissioner N Shashikumar says, “Today morning in Vijayanagara area under Ashoknagar police station of Hubballi-Dharwad, there was an incident where 4 to… pic.twitter.com/f8tKigWWET
— ANI (@ANI) April 13, 2025 “>
आरोपी की पृष्ठभूमि
पूछताछ के दौरान रितेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग राज्यों में प्रवासी मज़दूर के रूप में काम कर रहा था। हुबली में वह निर्माण स्थलों और होटलों में मजदूरी करता था और करीब तीन महीने पहले वहां आया था।
पुलिस ने उसकी पृष्ठभूमि की जांच के लिए एक टीम पटना रवाना की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।
जनता का आक्रोश और न्याय की मांग
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए, उन्होंने बच्ची के लिए न्याय की मांग की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
-

MP News: किंग कोबरा की एमपी में ‘शाही एंट्री’: मेंगलोर से आए दो विषधारी मेहमान, बदले में जाएंगे दो रॉयल टाइगर
-

Kanhaiya Kumar Custody: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा सियासी बवाल!
-

“कांग्रेस किसी के पीछे नहीं चलेगी ड्राइविंग सीट पर बैठकर नेतृत्व करेगी” सचिन पायलट के बयान से तेजस्वी को झटका!
-

UP-Bihar Weather Today: आकाशीय बिजली ने बिहार और उत्तर प्रदेश में मचाया कहर, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
-

Bihar News: बिहार में किसानों के लिए नई बाजार समिति सुविधाएं जल्द, अनाज-फल और मछली के लिए होंगे अलग प्रांगण
-

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से बनेंगे 700 नए पुल, 2024 में मिली थी स्वीकृति
-

न पृथ्वी शॉ, न कोई बड़ा नाम! धोनी की कप्तानी में 17 साल का बैटर मचाएगा धमाल! कौन है CSK का नया हीरो?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 10 April: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली
-

मकर राशिफल आज: परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs पंजाब
-

CSK vs KKR Head to Head: धोनी बनाम सुनील नरेन! आज चेपॉक में भिड़ेंगे दो चैंपियंस, क्या चेन्नई की होगी वापसी?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs केकेआर
-

CSK vs KKR Dream11: आईपीएल में आज होगी कांटे की टक्कर, ड्रीम XI टीम से किस्मत बदलने का सबसे बड़ा मौका?
-

2011 से ही PM मोदी का ‘टारगेट’ बन चुका था तहव्वुर राणा, 14 साल पुराने ट्वीट ने मचा दी हलचल, ऐसा क्या कहा था?
-

CSK vs KKR, Pitch Weather: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

