Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Karnataka News: CM सिद्धारमैया की कुर्सी तो गई! दिसंबर तक का वक्त, डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के किंग
Hindi News

Karnataka News: CM सिद्धारमैया की कुर्सी तो गई! दिसंबर तक का वक्त, डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के किंग

HawkNewsBy HawkNewsMarch 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:March 03, 2025, 02:36 IST

Karnataka CM News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह दिसंबर तक डी.के. शिवकुमार सीएम बन सकते हैं. कांग्रेस विधायक बसवराजू शिवगंगा और वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने यह दावा किया है.

CM सिद्धारमैया की कुर्सी तो गई! दिसंबर तक का वक्त, शिवकुमार होंगे कर्नाटक किंग

अभी कर्नाटक में सिद्धारमैया सीएम, जबकि डी.के. शिवकुमार डिप्टी सीएम हैं. (फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

  • दिसंबर तक डी.के. शिवकुमार कर्नाटक के सीएम बन सकते हैं.
  • कांग्रेस विधायक बसवराजू शिवगंगा ने यह दावा किया है.
  • वीरप्पा मोइली ने कहा, शिवकुमार को सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता.

बेंगलुरु. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कुर्सी जाने वाली है. बताया जा रहा है कि 2025 के आखिर तक डी.के. शिवकुमार सीएम बन जाएंगे. यह दावा किया है कि कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने. शिवगंगा ने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिसंबर तक मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे. दावणगेरे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक बसवराजू ने जोर देकर कहा कि आप (मीडिया) इसे लिख सकते हैं कि शिवकुमार दिसंबर तक सीएम बन जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि सरकार की कमान संभालने के बाद, वह इतना अच्छा प्रदर्शन करेंगे कि वह अगला विधानसभा चुनाव जीतेंगे और पूरे कार्यकाल के लिए सीएम बने रहेंगे.

विधायक बसवराजू शिवगंगा ने दोहराया कि शिवकुमार दिसंबर से अगले 7.5 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को अगला विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है और उनकी कड़ी मेहनत की वजह से कांग्रेस पार्टी ने राज्य विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी परिस्थिति में शिवकुमार के साथ खड़ा रहूंगा. हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा. शिवकुमार के प्रयासों की बदौलत राज्य विधानसभा में 75 से 80 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं. वह पार्टी के लिए अपरिहार्य हैं. इस पृष्ठभूमि में हम मांग करेंगे कि आलाकमान उन्हें मुख्‍यमंत्री बनाए.

उन्होंने कहा कि शिवकुमार के लिए सीएम पद की मांग करना हमारा अधिकार है. वह कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सीएम का पद संभालेंगे. आलाकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए और सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो शिवकुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. बसवराजू शिवगंगा ने पार्टी नेतृत्व से मंत्री राजन्ना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी आग्रह किया और कहा कि उनकी टिप्पणियों से पार्टी की छवि खराब हुई है.

‘डी. के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता’
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को उडुपी में कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह एक ‘तय मामला’ है. मोइली ने कहा, “मैं ही वह व्यक्ति था जिसने सुनिश्चित किया कि शिवकुमार को विधायक के रूप में पहली बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले. आज वह कर्नाटक में एक सफल नेता के रूप में उभरे हैं. आइए, हम सभी उनके जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनने की कामना करें.”

करकला में कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष होने के बावजूद शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण समय में अथक परिश्रम किया है और अन्य राज्यों में भी पार्टी को सत्ता में लाने में योगदान दिया है. राज्य के राजनीतिक हलकों में विशेषकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में, इस वर्ष के अंत में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं, जो कथित तौर पर ‘बारी-बारी से मुख्यमंत्री’ या ‘सत्ता-साझाकरण’ समझौते के तहत होगा.

Location :

Bangalore,Karnataka

First Published :

March 03, 2025, 02:36 IST

homenation

CM सिद्धारमैया की कुर्सी तो गई! दिसंबर तक का वक्त, शिवकुमार होंगे कर्नाटक किंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleन्यूजीलैंड से जीता भारत तो ट्रेविस हेड होने लगे ट्रेंड, सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स – india beat new zealand travis head started trending many funny memes on social media
Next Article Oscars 2025 LIVE Updates: कॉमेडियन ब्रायन कर रहे हैं ऑस्कर 2025 को होस्ट | Oscars 2025 Live Today, Full Winner List Red Carpet Looks Performances watch telecast in india 97th academy awards latest updates Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

aaj ka Dhanu rashifal 23 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi financial gain love compatibility

July 22, 2026

‘मेरे साथ जबरदस्ती की, हाथ सचमुच कांप रहे’, Dhurandhar की शरारत Ayesha Khan का मुंबई पुलिस वैन में हाल! | Dhurandhar Fame Ayesha Khan Video Viral Says My Hands Shivering-Forcefully Mumbai Police Detained Take Me News Hindi

July 22, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 23 july 2026 in hindi patience and determination bring success

July 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,474)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

aaj ka Dhanu rashifal 23 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi financial gain love compatibility

July 22, 2026

‘मेरे साथ जबरदस्ती की, हाथ सचमुच कांप रहे’, Dhurandhar की शरारत Ayesha Khan का मुंबई पुलिस वैन में हाल! | Dhurandhar Fame Ayesha Khan Video Viral Says My Hands Shivering-Forcefully Mumbai Police Detained Take Me News Hindi

July 22, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 23 july 2026 in hindi patience and determination bring success

July 22, 2026

Adani Power का दमदार प्रदर्शन, Q1 FY27 में मुनाफा 47.2% बढ़कर 4,866.60 करोड़ रुपये | Adani Power Q1 FY27 Profit Rises 47 Percent To Rs 4866 Crore Revenue Results News Hindi

July 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

aaj ka Dhanu rashifal 23 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi financial gain love compatibility

July 22, 2026

‘मेरे साथ जबरदस्ती की, हाथ सचमुच कांप रहे’, Dhurandhar की शरारत Ayesha Khan का मुंबई पुलिस वैन में हाल! | Dhurandhar Fame Ayesha Khan Video Viral Says My Hands Shivering-Forcefully Mumbai Police Detained Take Me News Hindi

July 22, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 23 july 2026 in hindi patience and determination bring success

July 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.