International
oi-Ankur Sharma
Jet Engine Shredded: जरा सोचिए एक उड़ते हुए विमान में अचानक से धमाका हो जाए तो प्लेन के अंदर बैठे यात्रियों का क्या हाल होगा? नाइजीरिया में एक ऐसी ही घटना घटी है जिसने इंसान के रोंगटें खड़े कर दिए। दरअसल बीते बुधवार को नाइजीरिया में एक यात्री विमान का इंजन हवा में ही फट गया, उस वक्त प्लेन में 80 यात्री सवार थे।
लेकिन चालक दल की सूझबूझ से विमान को तत्काल एक दूसरे शहर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट W3 740 के तौर पर चल रहा यह विमान लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 7:24 बजे मुर्तला मुहम्मद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था और लगभग 27,000 फ़ीट की ऊंचाई पर था, तभी क्रू मेंबर्स ने बाएं इंजन से जोरदार धमाका सुना।

आपको बता दें कि अधिकारियों और सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, एरिक एयर की एक कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट जब सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था कि तभी अचानक से विमान के एक इंजन में जोरदार धमाका हुआ और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे अंदर बैठे यात्रीगण दहशत में आ गए लेकिन क्रू मेंबर्स ने सभी से धैर्य बनाए रखने को कहा और दक्षिणी नाइजीरिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
Jet Engine Shredded: भयावह मंजर से डरकर कई यात्री चीखने लगे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले एक तेज आवाज आई, फिर कुछ ही पलों में उन्होंने विमान का बायां इंजन फटकर टूटते देखा। इस भयावह मंजर से डरकर कई यात्री चीखने लगे और कुछ ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया।
Mid-air explosion in Flight : नजदीकी शहर में इमरजेंसी लैंडिग कराई
इंजन में गंभीर क्षति के बावजूद, विमान अपने दूसरे इंजन के सहारे उड़ान जारी रखने में सक्षम रहा। चालक दल ने तुरंत मार्ग बदलकर नजदीकी शहर में इमरजेंसी लैंडिग कराई। गनीमत रही कि कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ, हालांकि विमान को काफी नुकसान हुआ है।
कंपनी ने यात्रियों से मांगी है माफी
विमान कंपनी और सुरक्षा जांच एजेंसी ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच दल विमान का निरीक्षण करेगा, साक्ष्य एकत्र करेगा और क्रू तथा यात्रियों से पूछताछ करेगा। उड़ान के रिकॉर्ड और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के डेटा का भी गहन विश्लेषण किया जाएगा। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।
Thank you lord for hearing our cries, we boarded an Arik Air flight from Lagos to Port Harcourt and i dont really knew what happened our engine made a disturbing sound and failed the pilot had to make an emergency landing in Benin. pic.twitter.com/5e03wyX54w
— E50 exchange (@E50EXCHANGE) February 11, 2026 “>

