शराब नहीं शरबत पी रहे थे
वहीं, जब इस बारे में SI फकीरा प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ गेस्ट आए हुए थे, गर्मी के दिन थे तो शराब नहीं शरबत पी रहे थे। हालांकि उनके बयान में कितनी सच्चाई है, ये तो वहीं बता सकते हैं। क्योंकि वीडियो में साफ तौर पर शराब दिखाई दे रही है।
क्या बोले डीएसपी
दूसरी ओर हेडक्वार्टर डीएसपी संजीव कुमार ने कहा है कि उन्हें मीडिया के जरिए वीडियो मिला है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे SI फकीरा प्रसाद पहले विशुनगंज थाने में तैनात थे। अब वह सिकरिया थाने में हैं। डीएसपी ने यह भी कहा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वीडियो कब और कहां का है। यह वीडियो विशुनगंज या सिकरिया थाने का हो सकता है।
और नप गए दारोगा जी
वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपित दारोगा को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच जारी है। संभव है कि आने वाले दिनों में दारोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

