Entertainment
oi-Purnima Acharya
Jana
Nayagan:
थलपति
विजय
की
मोस्ट
अवेटेड
फिल्म
‘जन
नायकन’
की
रिलीज
को
लेकर
दर्शकों
का
इंतजार
और
लंबा
हो
गया
है।
मद्रास
हाई
कोर्ट
ने
आज
यानी
27
जनवरी
2026
(मंगलवार)
को
इस
फिल्म
को
लेकर
बड़ा
फैसला
सुनाते
हुए
सेंसर
सर्टिफिकेट
जारी
करने
संबंधी
सिंगल
जज
के
आदेश
को
रद्द
कर
दिया
है।
फिल्म
‘जन
नायकन’
की
रिलीज
में
होगी
और
देरी
इसके
साथ
ही
साफ
हो
गया
है
कि
फिल्म
‘जन
नायकन’
की
रिलीज
में
अब
और
देरी
होने
वाली
है।
27
जनवरी
2026
को
चीफ
जस्टिस
मनिंद्र
मोहन
श्रीवास्तव
और
जस्टिस
जी.
अरुल
मुरुगन
की
डिवीजन
बेंच
ने
इस
मामले
की
दोबारा
सुनवाई
के
निर्देश
दिए
हैं।

‘जन
नायकन’
को
लेकर
कोर्ट
ने
जारी
किया
ऐसा
आदेश
कोर्ट
ने
कहा
है
कि
सिंगल
जज
को
सेंसर
बोर्ड
(CBFC)
को
अपना
पक्ष
रखने
के
लिए
पर्याप्त
समय
देना
चाहिए
था।
अब
ये
पूरा
मामला
नए
सिरे
से
सुनवाई
के
लिए
फिर
सिंगल
बेंच
को
सौंप
दिया
गया
है।
अब
भी
अनसर्टिफाइड
है
‘जन
नायकन’
-इस
फैसले
का
सीधा
मतलब
ये
है
कि
एच.
विनोद
के
निर्देशन
में
बनी
‘जन
नायकन’
अभी
भी
बिना
सर्टिफिकेट
के
है।
आपको
बता
दें
कि
इस
फिल्म
को
पहले
9
जनवरी
2026
को
रिलीज
होना
था
लेकिन
CBFC
ने
आखिरी
वक्त
तक
कट्स
के
बावजूद
सर्टिफिकेट
जारी
नहीं
किया
था।
-इससे
पहले
सिंगल
जज
पी.टी.
आशा
की
अदालत
ने
फिल्म
को
U/A
सर्टिफिकेट
देने
का
निर्देश
दिया
था
लेकिन
उसी
दिन
डिवीजन
बेंच
ने
इस
आदेश
पर
अंतरिम
रोक
लगा
दी
थी।
CBFC
को
पक्ष
रखने
का
पूरा
मौका
देने
की
बात
हाई
कोर्ट
ने
अपने
ताजा
आदेश
में
साफ
कहा
है
कि
किसी
भी
फिल्म
को
सर्टिफिकेट
देने
से
पहले
सेंसर
बोर्ड
को
उचित
प्रक्रिया
और
पर्याप्त
समय
मिलना
चाहिए।
केवल
कट्स
लगाए
जाने
के
आधार
पर
जल्दबाजी
में
सर्टिफिकेट
देने
का
निर्देश
सही
नहीं
माना
जा
सकता।
बोर्ड
मेंबर
की
शिकायत
से
उलझा
मामला
-इससे
पहले
20
जनवरी
2026
को
मद्रास
हाई
कोर्ट
की
डिवीजन
बेंच
ने
इस
केस
में
फैसला
सुरक्षित
रख
लिया
था।
CBFC
ने
प्रोडक्शन
हाउस
KVN
प्रोडक्शंस
को
रिलीज
से
ठीक
पहले
सूचित
किया
था
कि
एक
बोर्ड
मेंबर
की
शिकायत
के
आधार
पर
फिल्म
को
दोबारा
रिव्यूइंग
कमेटी
के
पास
भेजा
गया
है।
-शिकायत
में
आरोप
लगाया
गया
था
कि
फिल्म
के
कुछ
दृश्य
धार्मिक
भावनाओं
को
ठेस
पहुंचा
सकते
हैं
और
कुछ
सीन
सेना
की
छवि
को
प्रभावित
करते
हैं।
हैरानी
की
बात
ये
है
कि
ये
शिकायत
उसी
रिव्यू
कमेटी
के
सदस्य
ने
की
जिसने
पहले
कट्स
के
बाद
UA
सर्टिफिकेट
की
सिफारिश
की
थी।
कट्स
के
बाद
भी
फिल्म
को
क्यों
नहीं
मिला
सर्टिफिकेट?
कट्स
लागू
होने
के
बाद
फिल्ममेकर्स
ने
मद्रास
हाई
कोर्ट
का
रुख
किया
था।
तब
सिंगल
बेंच
ने
CBFC
को
सर्टिफिकेट
जारी
करने
का
आदेश
दिया
था
लेकिन
डिवीजन
बेंच
ने
उस
फैसले
पर
रोक
लगा
दी।
सुप्रीम
कोर्ट
से
भी
नहीं
मिली
राहत
फिल्म
‘जन
नायकन’
का
मामला
सुप्रीम
कोर्ट
तक
भी
पहुंचा।
KVN
प्रोडक्शंस
ने
डिवीजन
बेंच
की
अंतरिम
रोक
को
चुनौती
दी
थी
लेकिन
सुप्रीम
कोर्ट
ने
याचिका
खारिज
करते
हुए
उन्हें
दोबारा
मद्रास
हाई
कोर्ट
जाने
का
निर्देश
दिया
था।
थलपति
विजय
की
आखिरी
फिल्म
है
‘जन
नायकन’
-‘जन
नायकन’
को
साउथ
के
सुपरस्टार
थलपति
विजय
की
आखिरी
फिल्म
माना
जा
रहा
है।
जानकारी
के
अनुसार
इस
फिल्म
के
बाद
थलपति
विजय
अपनी
पार्टी
TVK
के
साथ
फुल-टाइम
राजनीति
में
कदम
रखने
वाले
हैं।
-इस
फिल्म
में
थलपति
विजय
के
साथ
पूजा
हेगड़े,
बॉबी
देओल,
मामिता
बैजू,
गौतम
वासुदेव
मेनन,
प्रकाश
राज,
नारायण
और
प्रियामणि
जैसे
कई
बड़े
कलकार
नजर
आएंगे।
कब
सुलझेगा
ये
मामला?
‘जन
नायकन’
की
रिलीज
को
लेकर
बना
कानूनी
पेंच
फिलहाल
सुलझता
नजर
नहीं
आ
रहा
है।
अब
सबकी
निगाहें
मद्रास
हाई
कोर्ट
की
आगामी
सिंगल
बेंच
सुनवाई
पर
टिकी
हैं
जो
ये
तय
करेगी
कि
थलपति
विजय
की
ये
बहुप्रतीक्षित
फिल्म
आखिरकार
कब
सिनेमाघरों
तक
पहुंचेगी।
-

क्या है Anjali Arora का ‘काला सच’? पैसे के लिए रूसी लड़के साथ गुजारी रात, फिर BJP नेता संग किया ऐसा काम
-

Anjali Arora Caste: क्या है अंजलि अरोड़ा की जाति? कौन सा धर्म मानते हैं ‘काचा बादाम’ गर्ल और BF आकाश संसनवाल?
-

Anjali Arora के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार, सरेआम किया ऐसा ‘कांड’, क्या है BJP से जुड़ा मामला?
-

Anjali Arora Boyfriend: कौन है अंजलि अरोड़ा का ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल? हुई गिरफ्तारी, मामला चौंकाने वाला
-

Seema Sajdeh घर से भागकर शादी करने वाले सीमा-सौहेल खान का क्यों हुआ 24 साल बाद तलाक? EX बीवी ने खोले राज
-

Vadh 2 Trailer Out: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और इमोशन से भरी ये थ्रिलर फिल्म
-

Varun Dhawan Metro Video: मेट्रो में वरुण धवन ने किए ‘पुल-अप्स’, वायरल होने पर मुंबई मेट्रो ने लगाई क्लास
-

‘तूने जवानी में किया पर अब’, Govinda और सुनीता आहूजा की शादी खतरे में? पत्नी बोलीं- शकल दो कौड़ी की
-

Border 2 BO Collection Day 4: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 4 दिनों में कर ली इतनी बंपर कमाई
-

R Madhavan Caste: किस धर्म को मानते हैं पद्मश्री विजेता माधवन ? क्या है जाति? बीवी का मजहब कौन सा?
-

कौन थे अभिजीत मजूमदार? जिनका 54 साल की उम्र में हुआ निधन, किस बीमारी से थे पीड़ित
-

पलाश मुच्छल ने किया स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने पर किया मानहानि का केस, जानिए पूरा मामला
-

Republic Day 2026: घर बैठे ऐसे मनाएं 77वां गणतंत्र दिवस, OTT पर जरूर देखें देशभक्ति से भरीं ये 5 फिल्में
-

Khushi Tiwary कौन हैं, जिसका सुहागरात में घूंघट उठा रहे दो शादियां करने वाले Pawan Singh?-VIDEO VIRAL
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आ रहा है बड़ा खतरा! 26 जनवरी से पहले IMD ने जारी किया अलर्ट

