Last Updated:
Jammu Kashmir Tourism Spots: जम्मू-कश्मीर की वादियों में छिपा भद्रवाह एक ऐसा खूबसूरत पर्यटन स्थल है. जिसे प्रकृति ने बड़ी फुर्सत से संवारा है. अपनी मनमोहक सुंदरता के कारण इसे छोटा कश्मीर भी कहा जाता है. तो वहीं अपनी उच्च साक्षरता दर के कारण इसे जम्मू-कश्मीर के केरल के नाम से भी जाना जाता है. शहर की भीड़भाड़ से दूर शांति और प्राकृतिक सुंदरता के बीच उपयुक्त स्थान है. (अरुण रौशन/जम्मू )
जाई घाटी यह एक खूबसूरत इको-हेल्थ रिज़ॉर्ट वैली है जो भद्रवाह से 35 किलोमीटर दूर है. 6 किलोमीटर में फैली इस घाटी के चारों ओर देवदार के घने जंगल और ढलान हैं. यह पैराग्लाइडिंग और नाइट कैंपिंग भी होती हैं.
7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित, सियोज धार अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. इसके पश्चिम में कैलाश कुंड पहाड़ियों से निकलने वाली एक नदी बहती है. जबकि पूर्व में दूर तक हरी घास के मैदान हैं.
जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध चिनाब नदी तेज बहाव पानी के लिए जानी जाती है, जो इसे रिवर राफ्टिंग के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनाती है. पर्यटकों का एक समूह हर साल राफ्टिंग कर इस रोमांचक खेल का आनंद लेते है. नदी के दोनों ओर की ऊंची पहाड़ियां और पानी की फुहारें इस साहसिक अनुभव को और भी यादगार बना देती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गुलडंडा (भद्रवाह) का विहंगम और मनमोहक दृश्य. यहां सर्दियों में बर्फ की मोटी चादर बिछ जाती है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है. पर्यटक बर्फ में खेलते हुए अपनी यात्रा का आनंद लेते हैं. घुमावदार सड़क, देवदार के घने जंगल और दूर तक फैली बर्फ से ढकी पहाड़ियां इसे एक परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन बनाती हैं.
भद्रवाह के प्रसिद्ध गुल डंडा क्षेत्र का विहंगम दृश्य है. यह स्थान सर्दियों में पूरी तरह से बर्फ की मोटी चादर में ढक जाता है और एक शीतकालीन वंडरलैंड बन जाता है. लेकिन यूजर के अनुसार, गर्मियों में बर्फ पिघलने के बाद, यह एक जादुई और हरा-भरा रूप ले लेता है. जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है. घुमावदार सड़क, देवदार के घने जंगल और पहाड़ों की बर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती हैं. उन्हें एक अद्भुत अनुभव प्रदान करती हैं.
भद्रवाह से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित देवदार के जंगलों से घिरी कैलार वैली (Kellar Valley) सर्दियों में किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगती. इस क्षेत्र में सर्दियों के दौरान लगभग 6 फीट तक भारी बर्फबारी होती है. बर्फ की मोटी चादर ओढ़े ऊंचे पेड़ और बर्फ के बीच से गुजरने वाला यह शांत रास्ता पर्यटकों को एक अद्भुत और रोमांचक अनुभव प्रदान करता है.
गर्मियों में बर्फ पिघलते ही जय घाटी एक इको-हेल्थ रिज़ॉर्ट का रूप ले लेती है. 6 किलोमीटर लंबी इस घाटी के ठीक बीच से जाई नाला’ (Jai Nallah) बहता है, जो अपने ‘ट्राउट फिश कल्चर’ (Trout Fish) के लिए आसपास के क्षेत्रों में बेहद मशहूर है. इसके अलावा, यह पूरी घाटी कई दुर्लभ जंगली और औषधीय जड़ी-बूटियों (जैसे एकोनिटम और पोडोफाइलम) का घर है. पर्यटक यहां आकर हॉर्स-राइडिंग, रॉक-क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसे साहसिक खेलों का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं.

