International
oi-Bhavna Pandey
Israel-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की संयुक्त स्ट्राइक में 48 नेता मारे गए हैं। उन्होंने इस ऑपरेशन को सफल और अपेक्षा से तेज बताया। ट्रंप का यह भी कहना था कि ईरान का नया नेतृत्व अब अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि उन्हें मिल रही सफलता पर “किसी को विश्वास नहीं हो रहा है”, जिसमें “एक ही झटके में 48 नेता हट गए” और प्रक्रिया “तेजी से आगे बढ़ रही है”।

CNBC से बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे और बहुत अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नए नेतृत्व ने वॉशिंगटन से बातचीत की इच्छा जताई है, जिसमें उनकी सहमति भी शामिल है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ‘द अटलांटिक’ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “ईरान के नए नेता बातचीत करना चाहते हैं और मैं बातचीत के लिए सहमत हो गया हूं।”
उन्होंने ईरानी शासन पर पहले “चालाकी” दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यह समझौता बहुत पहले कर लेना चाहिए था। ट्रंप के मुताबिक, “वहां के लोग सड़कों पर खुशी से झूम रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ बहुत सारे बम भी गिर रहे हैं।”
ये बयान अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या के बाद बढ़ते तनाव के बीच आए हैं। इसे 1979 की क्रांति के बाद ईरान के इतिहास की अहम घटनाओं में गिना जा रहा है।
इसके जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों व ठिकानों को निशाना बनाया। ट्रंप ने इन हमलों का उद्देश्य उस शासन से निपटना बताया था, जिसे उन्होंने ‘इतिहास के सबसे हिंसक शासनों में से एक’ कहा। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो आवास से उन्होंने इस अभियान की निगरानी की, जो उनके अनुसार ‘न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया के लिए’ भी ज़रूरी था।
-

Khamenei Family: इजरायल-अमेरिका ने खामेनेई के पूरे कुनबे को किया बर्बाद, दामाद-बहू और पोती की भी मौत
-

Gold Silver Rate Iran Israel War: जंग की आग में सोना-चांदी बने रॉकेट! लेटेस्ट रेट सुनकर चौंक जाएंगे आप
-

Iranian Soldiers Female: ईरान की सेना में महिलाएं कितनी ताकतवर, कितनी हिस्सेदारी? चौंकाने वाले आंकड़े और कहानी
-

Israel Iran War: क्या बुर्ज खलीफा पर मिसाइल से हुआ अटैक? ईरान के ड्रोन हमले से दहला दुबई
-

उंगली में तिलिस्मी रत्न, चाय, सिगार और उर्दू शायरी का शौक! पावरफुल लीडर से अलग कैसी थी खामेनेई की शख्सियत?
-

Iran War Impact: जंग के बीच भारत परेशान? किन चीजों के आयात-निर्यात को झटका, मोदी सरकार का क्या है प्लान B?
-

Khamenei Last Rites: ईरान के सुप्रीम लीडर को कब और कहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक? मिल गया इसका जवाब
-

Israel Iran War Impact on India: इजरायल-ईरान जंग में झुलसेगी आपकी जेब! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा विस्फोट
-

US-Israel Iran War: भारत को जिसका डर था वही हुआ! ईरान ने होर्मुज पर लगा दिया ताला, रुक जाएगी तेल सप्लाई?
-

Iran Israel War: तेल के लिए मचा हाहाकार, 20% सप्लाई ठप होने की कगार पर, कितना महंगा हो जाएगा पेट्रोल?
-

Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?
-

Israel Iran War के बीच मिडिल ईस्ट में उड़ानें ठप, IndiGo, Qatar Airways समेत इंटरनेशनल एयरलाइंस Flight रद्द

