International
oi-Bhavna Pandey
Israel Iran War: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का राजधानी तेहरान में हुए एक इजरायली हवाई हमले में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि इस भीषण हमले में उनके कई करीबी सलाहकार और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी मारे गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान तैनात थे। हमले की चपेट में आने से IRGC से जुड़े कई अन्य सदस्य भी अपनी जान गंवा बैठे। यह हवाई हमला शनिवार को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हमला तेहरान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नरमक इलाके की एक इमारत पर हुआ। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद अपनी टीम के साथ इसी इमारत में मौजूद थे, जिसे कुछ रिपोर्टों में उनका निजी आवास भी बताया जा रहा है।
ईरान ने इजराइल और अमेरिका को दी चेनावनी
इजरायली हमलों के बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि उनका देश “कड़ी जवाबी कार्रवाई” करेगा और क्षेत्र में अमेरिका व इजरायल के सैन्य ठिकाने नष्ट कर देगा। पेज़ेशकियान ने कहा, “हमारे नेता की शहादत वर्षों के बलिदान का चरम बिंदु थी।”
ईरान ने अब तक क्षेत्र में कुवैत, कतर, इराक और सऊदी अरब सहित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी और वित्तीय केंद्र दुबई को भी निशाना बनाया। यूएई में हुए इन हमलों में तीन लोग मारे गए और 58 घायल हुए।
पूरे खाड़ी क्षेत्र ने ईरान की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए संयम बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान के पड़ोसी उसके दुश्मन नहीं हैं। वहीं, ईरान का दावा है कि वह शांति चाहता है, इसलिए वह केवल मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को ही निशाना बना रहा है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने ईरान को स्थिति और न बिगाड़ने की कड़ी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल ईरान पर हमले जारी रखेगा, जिसे उन्होंने क्षेत्र में हजारों मौतों और मध्य पूर्व में फैली दहशत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
-

Rinku Singh के पिता का शव ले जा रही गाड़ी को अचानक किसने रोका? फिर हुआ जमकर तमाशा! सामने आया VIDEO
-

Rinku Singh Father Last Wish: ‘पिता की अंतिम इच्छा रह गई अधूरी’, रिंकू को रहेगा ताउम्र अफसोस! कोच का खुलासा
-

Rinku Singh Father Passes Away: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे खानचंद्र
-

Thalapathy Vijay Divorce Reason: विजय से तलाक के लिए संगीता के हैं ये 8 आरोप, बोलीं- एक्ट्रेस पर भी करूंगी केस
-

Jagdeep Dhankhar के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म? 7 महीने बाद उपराष्ट्रपति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बीमारी वजह नहीं
-

Rinku Singh Father Funeral: रिंकू सिंह के पिता खानचंद का कहां होगा अंतिम संस्कार? कौन देगा मुखाग्नि?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे, टी-20 विश्व कप 2026
-

Gold Rate Today: होली से पहले खुशखबरी! 27 फरवरी को फिर सस्ता हो गया सोना, 10 ग्राम की अब इतनी हो गई कीमत
-

Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में ‘ब्लैकआउट’! फोन चार्ज कर लें, कहीं आपका इलाका भी तो लिस्ट में नहीं
-

PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले किसानों को बड़ा झटका, इन खातों को किया गया ब्लैकलिस्ट! आप भी तो लिस्ट में नहीं?
-

Rinku Singh Family: पिता के निधन से सूना हुआ घर, गम में डूबा परिवार, जानें क्या करते हैं रिंकू के भाई-बहन?
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदलेगा मौसम! राजधानी के इन 11 इलाकों में नई आफत का अलर्ट
-

Arvind Kejriwal Caste: किस जाति से हैं अरविंद केजरीवाल? क्या करते हैं बेटा-बेटी, जानें फैमिली बैकग्राउंड
-

MP News: सरकारी बसों की वापसी? निजी ऑपरेटरों में मची खलबली, क्या सस्ती होगी यात्रा? जानिए पूरी खबर
-

Manish Sisodia Caste: मनीष सिसोदिया की जाति क्या है? क्या करते हैं पत्नी-बच्चे? पढ़ें पूरा राजनीतिक सफरनामा

