Last Updated:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ISIS और AQIS के ऑनलाइन नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की. दिल्ली समेत 10 राज्यों और 20 ठिकानों पर छापेमारी की गयी.जिसमें डिजिटल उपकरण जब्त किए. 11 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया.
मामले में नाबालिग समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ISIS और AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट) के ऑनलाइन नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. आतंकी कट्टरपंथ फैलाने संगठन के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने 10 राज्यों और दिल्ली में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की. जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन भारत में हिंसक जिहाद के जरिए ‘इस्लामिक स्टेट’ और ‘खिलाफत’ स्थापित करने की साजिश रच रहे थे.
NIA की कार्रवाई आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में की गई. छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं. इन सभी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिल सके.
जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में अब तक 11 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा चुका है. एनआई ने यह मामला मई 2026 में विजयवाड़ा पुलिस से अपने हाथ में लिया था. इसकी शुरुआत मार्च 2026 में विजयवाड़ा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर से हुई थी. मुख्य आरोपी रेहमतुल्लाह शरीफ मोहम्मद के घर की तलाशी के दौरान ISIS और AQIS से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल सामग्री और अन्य सबूत बरामद हुए थे.
NIA ने बताया कि पहले जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच, गिरफ्तार आरोपियों के आपसी संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन 20 ठिकानों की पहचान की गई. एजेंसी का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें हिंसक जिहाद से जुड़ी सामग्री भेजी जा रही थी और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाया जा रहा था.
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर आतंकी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे. एनआईए जांच करके इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और साजिश पता लगाने में जुटी हुई है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

