खामनेई ने की है हमले की निंदा
लेबनान में इजरायली सेना के हमले पर ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने अपने बयान में कहा कि हिजबुल्लाह को इजरायल कभी खत्म नहीं कर पाएगा। हालांकि खामनेई ने बयान में हसन नसरल्लाह या अपने डिप्टी कमांडर का नाम नहीं लिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी बेरूत पर इजरायल के हवाई हमलों की निंदा की है।
खामनेई ने दुनिया से लेबनान और हिजबुल्लाह के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की है। हिजबुल्लाह को ईरान समर्थित गुट कहा जाता है। इसे ईरान से सैन्य और वित्तीय मदद मिलती रही है। ईरान को हिजबुल्लाह का समर्थन करने के लिए कई बार अमेरिका की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।
बेरूत में गिराया गया 80 टन विस्फोटक
इजराइली सेना ने राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन विस्फोटक से हमला किया था। इससे इतना भीषण विस्फोट हुआ कि था छह इमारतें ध्वस्त हो गईं। इस वक्त नसरल्लाह अपनी बेटी के साथ यहां मौजूद था। उसके साथ कई सीनियर अफसर भी थे, जिनमें ईरानी कमांडर भी थे। लेबनान पर इस हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ा दिया है।

